इंदौर में छात्र को ब्लैकमेल करने वाली इंग्लिश टीचर पर केस दर्ज, छात्र ने कर लिया था सुसाइड

Sanjay Gupta | Updated:
Share
INDORE NEWS
INDORE NEWS

इंदौर में इंग्लिश की महिला टीचर की प्रताड़ना से तंग आकर छात्र ने सुसाइड कर लिया था। इस मामले में छात्र के माता-पिता ने टीचर पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए पुलिस थाने में शिकायत की थी।

INDORE. इंदौर में अपने छात्र को ही ब्लैकमेल ( Blackmail ) करने वाली महिला इंग्लिश टीचर (Female English teacher) पर आखिरकार पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। महिला टीचर की प्रताड़ना से तंग आकर छात्र ने सुसाइड कर लिया था। पिता ने इस मामले को लेकर पुलिस से शिकायत की थी, इसके बाद टीचर पर बाणंगगा थाने में केस हुआ।

मां को भी बनाया आरोपी

पुलिस ने छात्र के पिता राजू की शिकायत पर टीचर आकांश कोरी (Teacher Akansh Kori) के साथ ही उनकी मां आरती कोरी को भी आरोपी बनाया है। इनकी प्रताड़ना से तंग आकर बी फार्मा के छात्र गौरव हाडा उम्र 19 साल ने सुसाइड (Suicide Case) कर लिया था। दोनों पर आत्महत्या के लिए उकसाने सहित गंभीर धाराओं में गुरुवार रात केस दर्ज कर लिया।

पिता ने यह पुलिस को बताया

पिता ने पुलिस को बताया कि पुत्र गौरव टीचर को रुपए देता था, क्योंकि वह ब्लैकमेल कर रही थी। वह 11 माह से परेशान चल रहा था। पांच अगस्त को आकांक्षा अपनी मां के साथ घर आई और फिर रुपए की मांग की और फिर देख लेने की धमकी दी। इसके बाद मंगलवार (6 अगस्त) को हम महिला पुलिस थाने गए, वहां टीचर और उनकी मां बैठे थे। पुत्र के खिलाफ रेप का केस दर्ज करने की धमकी दी। फिर पैसे लेकर समझौते की बात कही। इसके बाद फिर शाम को दोनों घर आए और बेटे को धमकाया। इसके बाद बेटे ने कमरे में जाकर सुसाइड कर लिया।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक

sanjay gupta
sanjay gupta


Tags:
  • indore blackmailing case
  • इंदौर सुसाइड केस
  • indore news in hindi
  • महिला टीचर पर FIR
  • ब्लैकमेल करने वाली महिला टीचर
  • teacher blackmailed student
छात्रसंघ चुनाव बंद, पंचायत चुनाव में उतरे छात्र नेता; पत्नियों-मंगेतरों ने भी मारी बाजी

By Jyoti Mahender Bhardwaj

छात्रसंघ चुनाव बंद, पंचायत चुनाव में उतरे छात्र नेता; पत्नियों-मंगेतरों ने भी मारी बाजी
3 अफसरों की चूक से भटका खोले के हनुमानजी रोपवे, GPS बिना सीमांकन और गलत सत्यापन से दूसरी वन भूमि पर हुआ निर्माण

By Jyoti Mahender Bhardwaj

3 अफसरों की चूक से भटका खोले के हनुमानजी रोपवे, GPS बिना सीमांकन और गलत सत्यापन से दूसरी वन भूमि पर हुआ निर्माण
SET पास, फिर भी नौकरी और पीएचडी का रास्ता बंद? रिजल्ट में 5 गड़बड़ियां

By Jyoti Mahender Bhardwaj

SET पास, फिर भी नौकरी और पीएचडी का रास्ता बंद? रिजल्ट में 5 गड़बड़ियां
1 जनवरी से बदल जाएगा राशन लेने का तरीका, तुरंत निपटा लें ये काम, नहीं तो अटक जाएगा राशन...

By Aman Vaishnav

1 जनवरी से बदल जाएगा राशन लेने का तरीका, तुरंत निपटा लें ये काम, नहीं तो अटक जाएगा राशन...
किसानों का फसल बीमा क्लेम नहीं अटकेगा? MP सरकार ने बदले नियम, अब बैंकों की लापरवाही पर तय होगी जवाबदेही

By Arohi Raj

किसानों का फसल बीमा क्लेम नहीं अटकेगा? MP सरकार ने बदले नियम, अब बैंकों की लापरवाही पर तय होगी जवाबदेही
सिंहासन छत्तीसी : एक मैडम को बचाने में जुटे तीन अफसर, दीपक की लौ जलाएगी किस किस का घर

By Arun Tiwari

सिंहासन छत्तीसी : एक मैडम को बचाने में जुटे तीन अफसर, दीपक की लौ जलाएगी किस किस का घर
मातम में बदली मेले की खुशियां, बालाघाट में चाऊमीन-मंचूरियन खाते ही बिगड़ी 100 से ज्यादा बच्चों की तबीयत, अस्पताल में मची चीख-पुकार

By Aman Vaishnav

मातम में बदली मेले की खुशियां, बालाघाट में चाऊमीन-मंचूरियन खाते ही बिगड़ी 100 से ज्यादा बच्चों की तबीयत, अस्पताल में मची चीख-पुकार