इंदौर CMHO सैत्या निजी अस्पताल पर हुए मेहरबान, लोकायुक्त में शिकायत

Sanjay Gupta | Nov 05, 2024, 12:23 IST
Share
cmho सैत्या
cmho सैत्या

लंबे समय से इंदौर में जमे सीएमएचओ डॉ. बीएस सैत्या अपने प्रिय निजी अस्पताल को लेकर मुश्किलों में घिर गए हैं। उनकी शिकायत लोकायुक्त में हो चुकी है

लंबे समय से इंदौर में जमे सीएमएचओ डॉ. बीएस सैत्या अपने प्रिय निजी अस्पताल को लेकर मुश्किलों में घिर गए हैं। उनकी शिकायत लोकायुक्त में हो चुकी है और भोपाल भी शिकायत पहुंच गई है। जिसके बाद संचालनालय से उन्हें नोटिस भी जारी हो चुका है।

मामला राऊ के निजी अस्पताल का है

मामला राऊ के निजी अस्पताल न्यू एएनएस अस्पताल का है। रजिस्ट्रेशन के लिए अस्पताल ने जो दस्तावेज लगाए थे, उसे लेकर पहले ही शिकायत हुई थी कि यह गलत दस्तावेज हैं, लेकिन इसकी जांच नहीं की गई और मामले को दबा दिया गया। अस्पताल की फायर एनओसी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड लाइसेंस, गुमाश्ता लाइसेंस सभी न्यू नहीं बल्कि एएनएस अस्पताल के थे। लेकिन जब एएनएस अस्पताल को मंजूरी नहीं मिली तो इसके मालिक ने न्यू नाम लगाकर फिर से रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन किया और अधिकारियों ने इस सबको जांचे बिना रजिस्ट्रेशन को मंजूरी दे दी। अस्पताल के मालिक डॉक्टर अनिरूद्ध रिछारिया है।

इंदौर महापौर और पूर्व महापौर के बीच बढ़ी दूरियां, समर्थकों में भी असर

एक ही दिन में हुई प्रक्रिया

शिकायतकर्ता विकास नंदवाना ने शिकायत में आरोप भी लगाए थे कि मामले को अधिकारियों ने देखा नहीं और प्रक्रिया को मंजूरी देने में इतनी जल्दबाजी की कि एक ही दिन में सब कुछ मंजूर हो गया। भोपाल से सीएमएचओ डॉ. सैत्या को दो पन्नों का नोटिस जारी हुआ है और इसमें बिंदुवार उनसे मामले की जानकारी मांगी गई है। वहीं इस मामले में लोकायुक्त भी शिकायत हो चुकी है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • Indore News
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर राऊ विधानसभा
  • सीएमएचओ बीएस सैत्या
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा