NEYU के 5 छात्र नेताओं को 50-50 हजार के बाउंड ओवर पर छोड़ा, आंदोलन के लिए हाईकोर्ट में याचिका
Sanjay Gupta | Jan 16, 2026, 11:43 IST
indore neyu leader release nyay yatra hc petition
मध्यप्रदेश में नेशनल एजुकेटेड यूथ यूनियन (NEYU) के 5 छात्र नेताओं को गिरफ्तार किया गया था। इन नेताओं ने पीएससी की विभिन्न मांगों को लेकर न्याय यात्रा 2.0 का आयोजन करने का एलान किया था। वहीं, अब आंदोलन की मंजूरी के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है।
News In Short
- NEYU ने मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग के खिलाफ न्याय यात्रा 2.0 का आह्वान किया।
- 15 जनवरी को पुलिस ने पांच छात्र नेताओं को गिरफ्तार किया, बाद में रिहा किया।
- छात्र नेताओं को 50-50 हजार के बाउंड ओवर पर एसीपी कोर्ट से छोड़ा गया।
- राधे जाट ने आरोप लगाया, पुलिस ने आंदोलन को दबाने के लिए बल प्रयोग किया।
- न्याय यात्रा की मंजूरी के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है।
News In Detail
वहीं, यात्रा निकलने से पहले ही 15 जनवरी को सुबह आंदोलनकारी राधे जाट और चार अन्य नेताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद आंदोलनकारी युवा शाम को भंवरकुआं थाने के बाहर जमा हुए और रिहाई की मांग की। आखिरकार देर रात सभी को 50-50 हजार के बाउंड ओवर पर एसीपी कोर्ट से छोड़ दिया गया।
इन सभी को किया था गिरफ्तार
साथियों,
मैं, आदित्य सर और हमारे सभी साथी सकुशल रिहा हो चुके हैं।
मैं यह बात बार-बार स्पष्ट करना चाहता हूँ कि पुलिस-प्रशासन का काम केवल डराने का प्रयास करना होता है, इसके अलावा उनके पास कुछ भी नहीं है। आप सभी भली-भांति जानते हैं कि हम कानून और संविधान को पढ़ते-समझते हुए आगे बढ़े… pic.twitter.com/G1MWlgac5t
— Radhe Jat (@Radhejat1983) January 16, 2026
राधे जाट ने बताया ऐसा हुआ
फिर रात को एसीपी ऑफिस में पेश किया गया और वहां पता चला कि चार अन्य साथी भी पकड़े गए हैं। सभी को 50-50 हजार के बाउंडओवर पर रिहा किया गया। इसके बाद मेडिकल कराकर रात को छोड़ा गया। राधे जाट ने कहा कि हम इनसे डरने वाले नहीं हैं। आंदोलन जारी रहेगा।
जाट ने आरोप लगाए कि पुलिस ने आंदोलन को दबाने के लिए पूरा बल प्रयोग किया। कोचिंग वालों को धमकाया गया और सभी जगह सख्त पहरा करते हुए छात्रों को जमा होने से रोका गया।
हाईकोर्ट में दायर की याचिका
यह हैं प्रमुख मांगे
- 2026 की राज्य सेवा परीक्षा में पदों की संख्या कम से कम 700 की जाए। अभी 155 पद आए हैं।
- राज्य वन सेवा परीक्षा 2026 में कम से कम 100 पद हो, पिछले तीन साल से यूआर, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस के लिए कोई पद नहीं हैं।
- राज्य इंजीनियरिंग परीक्षा में भी कम से कम 400 पद हो।
- एडीपीओ भर्ती 2026 में 300 पदों के साथ सूचना जारी की जाए और अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को भी शामिल होने की छूट हो।
- असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में नेट/सेट पास अंतिम वर्ष के छात्रों को भी बैठने दिया जाए।
- पीएससी में 100 फीसदी पर रिजल्ट जारी किया जाए।
- साथ ही 87 फीसदी मूल रिजल्ट के उम्मीदवारों की कॉपियां दिखाई जाएं।
- अतिथि संविदा प्रथा को खत्म किया जाए और असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में इसे खत्म कर फिर से 20 बोनस अंक व्यवस्था हो।
- इंटरव्यू सिस्टम में सुधार हो और यह अधिकतम 100 अंक का हो, आयोग में रिक्त पद भरे जाएं।
- समयबद्ध तरीके से आयोग की परीक्षाओं का कैलेंडर बनाकर संचालन सुनिश्चित किया जाए, जैसे कि यूपीएससी में होता है।
MPPSC न्याय यात्रा के पहले NEYU नेता राधे जाट व अन्य गिरफ्तार, प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की
MPPSC न्याय यात्रा 2.0 पर पुलिस का पहरा, उम्मीदवारों के एकत्र होने पर रोक, आंदोलनकारियों के फोन बंद
MPPSC महाआंदोलन: 15 जनवरी की न्याय यात्रा 2.0 को पुलिस ने नहीं दी मंजूरी
राहुल गांधी का 17 जनवरी को इंदौर दौरा केवल तीन घंटे का होगा, सुबह 11.15 से दोपहर ढाई बजे तक
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava