Indore में पेरेंट्स ने दान की बेटे की आंखें

Sandeep Kumar | Feb 25, 2024, 17:07 IST
Share
PIC
आंखें दान

Indore के रावजी बाजार थाना क्षेत्र में शनिवार यानी 24 फरवरी की शाम हुई राहुल हरीश बाघानी की मौत के बाद, माता-पिता ने अपने इकलौते बेटे की आंख को दान कर दिया है ।

INDORE. इंदौर के रावजी बाजार ( Raoji Bazaar ) में सड़क हादसे में हुए दुकान संचालक की मौत के बाद माता पिता ( Parents ) ने एक सामाजिक काम किया हैं । दरअसल रावजी बाजार थाना क्षेत्र में शनिवार शाम 28 साल के राहुल हरीश बाघानी ( Rahul Harish Baghani ) निवासी खातीवाला टैंक की मौत हो गई थी। दुर्घटना ( Event ) के बाद राहुल के माता पिता ने अपने इकलौते बेटे राहुल की आंख डोनेट करने का फैसला किया । परिजनों ने डॉक्टर्स की टीम बुलाकर आंख डोनेट कर दी गई ।

ये खबर भी पढ़िए... पटवारी घोटाला महाआंदोलन अब 28 फरवरी को भोपाल में, अंतिम मौका और लड़ाई का दिया नारा

कैसे हुई थी राहुल की मौत ?

राहुल के परिवार की रानीपुरा में साबुन की दुकान है। राहुल ट्रांसपोर्ट से बिल्टी लेकर स्कूटर से जा रहे थे कि अचानक लोहा मंडी ब्रिज पर लोडिंग वाहन से आमने सामने टक्कर मार दी। स्कूटर दूर गिरा और लोडिंग शरीर पर चढ़ गया। काफी देर तक राहुल मौके पर पड़ा रहा और उनकी कुछ ही देर बाद घटना स्थल पर ही मौत हो गई। टक्कर मारने वाली गाड़ी को पुलिस ने जब्त कर लिया। शव को अस्पताल भिजवाया गया, जहां पर पोस्टमार्टम किया गया ।

ये खबर भी पढ़िए... MP के पूर्व मंत्री कमल पटेल के घर पर EOW की छापेमार कार्रवाई

परिवार में इकलौता बेटा था राहुल हरीश

राहुल हरीश बाघानी अपने परिवार का इकलौता बेटा था, राहुल की दो बड़ी बहनें हैं, जिनकी पिछले महीने मुंबई और इंदौर में शादी हो गई थी। राहुल अपने माता-पिता और दादा-दादी के साथ रहता था ।परिवार के लोग मुस्कान फांउडेशन ग्रुप से जुड़े हैं। रिश्तेदार जीतू बखानी ने रात में परिवार से बात की।

ये खबर भी पढ़िए... यशवंत क्लब की सदस्यता का मामला उलझा, फर्म्स एंड सोसायटी ने नया संविधान 20 फरवरी से मंजूर किया, 172 हस्तियों के फार्म पहले ले चुकी कमेटी

इंदौर में नेत्रदान में सबसे आगे

आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि इंदौर स्वच्छता के साथ नेत्रदान भी आगे है । इंदौर केवल मध्य प्रदेश ( ही नहीं, बल्कि मध्य भारत के सर्वाधिक नेत्रदान होते हैं। यहां अब तक 11 हजार से अधिक नेत्रों का दान किया जा चुका है और यह सिलसिला लगातार जारी है। इंदौर की आई बैंक अर्थात नेत्र बैंकों का कहना है कि शहर में नेत्रदान की संख्या प्रतिवर्ष बढ़ रही है।

ये खबर भी पढ़िए... MP में PM AWAS को लेकर मुश्किल में फंसे लाभार्थी

Tags:
  • Indore
  • parents
  • दुर्घटना
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा