इंदौर में सेवा से हटाए गए सात पटवारियों की नौकरी बचाने मिला अधिक रजिस्ट्री का टारगेट

Sanjay Gupta | Oct 14, 2026, 12:17 IST
Share
इंदौर में पटवारियों पर प्रशासन की सख्ती।
इंदौर में पटवारियों पर प्रशासन की सख्ती।

Indore. इंदौर जिला प्रशासन की सख्ती के बाद स्वामित्व योजना के तहत रजिस्ट्री का काम फिर से शुरू हो गया है। इसी बीच इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा ने सात पटवारियों को नौकरी से बर्खास्त कर दिया है। इस कार्रवाई से पटवारी संघ में नाराजगी बढ़ गई है। दरअसल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के हस्तक्षेप के बाद भोपाल में पटवारी संघ और सरकार के बीच सहमति बन गई थी।

वहीं, सोमवार 12 अक्टूबर से स्वामित्व योजना के तहत रजिस्ट्री का काम शुरू हो गया था। इसी बीच इंदौर से आई इस घटना से पटवारी संघ में हलचल मच गई है।

नौकरी बचाना है तो यह करो

इंदौर में सात प्रोबेशनर पटवारियों को नौकरी से हटाने के आदेश मंगलवार 13 अक्टूबर को सामने आए हैं। हालांकि, इन आदेशों पर 09 अक्टूबर की तारीख लिखी है। इसी दिन मुख्य सचिव ने नाराजगी जताई थी। उन्होंने कहा था कि यदि कलेक्टर काम नहीं करा पा रहे हैं तो उन्हें भोपाल बुलाया जाएगा।

पटवारियों को नौकरी से हटाने के आदेश सामने आते ही इंदौर जिला पटवारी संघ नाराज हो गया था। इसके बाद संघ के पदाधिकारियों ने कलेक्टर शिवम वर्मा से मुलाकात की थी। उन्होंने सातों पटवारियों की बर्खास्तगी का आदेश वापस लेने की मांग की है।

इस पर कलेक्टर ने कहा कि सरकारी योजना के काम में तेजी लाई जाए। बातचीत के दौरान पटवारी संघ ने एक दिन में 500 रजिस्ट्रियां करने की बात कही। इसके बाद कलेक्टर ने भरोसा दिलाया कि यदि काम में सुधार होता है और रजिस्ट्री की संख्या बढ़ती है, तो बर्खास्तगी के आदेश वापस लेने पर विचार किया जाएगा।

इंदौर कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई: स्वामित्व योजना में लापरवाही पर 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त | Indore Collector's Big Action: Service of 7 Probationer Patwaris Terminated for Negligence in Ownership Scheme
इंदौर कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई, स्वामित्व योजना में काम नहीं करने पर सात प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त
13 Oct 2026 ,
By Sanjay Gupta
इंदौर में स्वामित्व योजना के काम में लापरवाही बरतने पर कलेक्टर शिवम वर्मा ने बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने सांवेर तहसील के सात प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त कर दी है। मध्य प्रदेश सरकार और पटवारियों के बीच सहमति बनने के बाद भी योजना के काम में तेजी नहीं आई थी। इन पटवारियों ने योजना के तहत एक भी रजिस्ट्री नहीं की थी।

एक दिन में हुई 96 रजिस्ट्री

योजना के तहत पटवारियों ने काम शुरू कर दिया है और 96 रजिस्ट्री हो चुकी हैं। साथ ही, 200 और रजिस्ट्री तैयार हैं जो हो जाएंगी। वहीं पटवारी संघ ने साथियों की नौकरी बचाने के लिए सभी पटवारियों को संदेश दे दिया है कि वे अधिक से अधिक रजिस्ट्री करके दें, ताकि साथियों की सेवा समाप्ति का आदेश वापस हो सके। टारगेट है कि 500 की रजिस्ट्री तक पहुंचा जाए।

एक महीने से अधिक का समय लगेगा

रजिस्ट्री के लिए इंदौर में करीब एक लाख मामले हैं। माना जा रहा है कि इस काम में कम से कम एक माह का समय लगेगा। ऐसे में पटवारियों के अन्य राजस्व काम भी प्रभावित होंगे। हालांकि विवादित मामलों की रजिस्ट्री का काम अभी नहीं रखा जाएगा और इनकी सूची बनाकर कलेक्टर को दी जाएगी। जिसमें पारिवारिक विवाद वाले केस, जिसमें अधिकार अभिलेख बेच दिया गया है वह केस या अन्य विवाद वाले मामले हैं।

जबलपुर पटवारी हड़ताल: महिला पटवारियों को जबरन काम कराने का आरोप, ग्रामीण क्षेत्रों में स्वामित्व योजना का दबाव | Jabalpur Patwari Strike: Allegations of forced work on women patwaris, pressure for Swamitva Yojana in rural areas
महिला पटवारियों को जबरन बुलाकर काम कराने के आरोप पर बवाल, हड़ताल के बीच ग्रामीण काम कराने का दबाव
09 Oct 2026 ,
By Neel Tiwari
JABALPUR. जबलपुर की गोरखपुर तहसील में महिला पटवारियों को स्वामित्व योजना का काम सौंपने पर विवाद हो गया। पटवारी संघ ने हड़ताल के बावजूद दबाव बनाने और शहरी क्षेत्र की कर्मचारियों से ग्रामीण काम कराने का आरोप लगाया है। संघ ने कहा कि हमारी मांगें मानते ही काम शुरू कर देंगे।

इन सात को किया था सेवा से बाहर

सांवेर तहसील में पटवारियों द्वारा स्वामित्व अधिकार वाली और फार्म रजिस्ट्री में काम नहीं करने पर कलेक्टर ने कार्रवाई की थी। इसमें सात प्रोबेशनर पटवारी शैलेष राठौर, रंजीत मंडलोई, सकलेंद्र सिंह, अदम्य त्रिपाठी, दीपा गुप्ता, शिवानी राजगुरु और संजय रजक की सेवा समाप्त कर दी गई थी।
Tags:
  • इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा
  • इंदौर कलेक्टर
  • पटवारी संघ
  • इंदौर जिला पटवारी संघ
  • सरकारी योजना
  • स्वामित्व अधिकार
जयपुर के 15 साल के ध्रुव शर्मा ने कम उम्र में हासिल किए 2 मेडिकल पेटेंट, रंगों से होगी सेहत और दवाओं की जांच

By Jyoti Mahender Bhardwaj

जयपुर के 15 साल के ध्रुव शर्मा ने कम उम्र में हासिल किए 2 मेडिकल पेटेंट, रंगों से होगी सेहत और दवाओं की जांच
MPPSC पहुंचे अनारक्षित उम्मीदवार, हाईकोर्ट के आदेश की कॉपी देकर मांगा 100 फीसदी रिजल्ट

By Sanjay Gupta

MPPSC पहुंचे अनारक्षित उम्मीदवार, हाईकोर्ट के आदेश की कॉपी देकर मांगा 100 फीसदी रिजल्ट
नर्सिंग कॉलेजों में 75% सीटें खाली, 16 हजार से ज्यादा सीटों पर नहीं मिले छात्र, अब तीसरे राउंड का इंतजार

By Kaushiki

नर्सिंग कॉलेजों में 75% सीटें खाली, 16 हजार से ज्यादा सीटों पर नहीं मिले छात्र, अब तीसरे राउंड का इंतजार
पाकिस्तान बॉर्डर पर ड्रोन से गिराया 8 किलो आरडीएक्स और हथियार, पंजाब के 2 युवक गिरफ्तार

By Ashish Bhardwaj

पाकिस्तान बॉर्डर पर ड्रोन से गिराया 8 किलो आरडीएक्स और हथियार, पंजाब के 2 युवक गिरफ्तार
MP Poshan Maah 2026: पोषण माह में मध्यप्रदेश देश में तीसरे नंबर पर, कितने बच्चे कुपोषण से बाहर आए इसका हिसाब नहीं

By Ramanand Tiwari

MP Poshan Maah 2026: पोषण माह में मध्यप्रदेश देश में तीसरे नंबर पर, कितने बच्चे कुपोषण से बाहर आए इसका हिसाब नहीं
रायपुर में 8वीं की छात्रा ने लगाई फांसी, स्कूल प्रबंधन पर प्रताड़ना के आरोप, परिजनों ने किया प्रदर्शन

By Harrison Masih

रायपुर में 8वीं की छात्रा ने लगाई फांसी, स्कूल प्रबंधन पर प्रताड़ना के आरोप, परिजनों ने किया प्रदर्शन
बम की अफवाह के बाद जयपुर में फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, जर्मनी से दिल्ली आ रहा था विमान

By Ashish Bhardwaj

बम की अफवाह के बाद जयपुर में फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, जर्मनी से दिल्ली आ रहा था विमान