महिला पटवारियों को जबरन बुलाकर काम कराने के आरोप पर बवाल, हड़ताल के बीच ग्रामीण काम कराने का दबाव

Neel Tiwari | Oct 09, 2026, 18:54 IST
Share
गोरखपुर तहसील में पटवारियों का हंगामा
गोरखपुर तहसील में पटवारियों का हंगामा

JABALPUR. जबलपुर की गोरखपुर तहसील में महिला पटवारियों को स्वामित्व योजना का काम सौंपने पर विवाद हो गया। पटवारी संघ ने हड़ताल के बावजूद दबाव बनाने और शहरी क्षेत्र की कर्मचारियों से ग्रामीण काम कराने का आरोप लगाया है। संघ ने कहा कि हमारी मांगें मानते ही काम शुरू कर देंगे।

गोरखपुर तहसील में महिला पटवारियों को बुलाने पर विवाद

जबलपुर की गोरखपुर तहसील में पटवारियों की हड़ताल ( Patwari Strike ) के बीच महिला पटवारियों (Women Patwari) को बुलाने पर विवाद हो गया। पटवारी संघ ने अधिकारियों पर दबाव बनाकर स्वामित्व योजना (Swamitva Yojana) का काम कराने का आरोप लगाया है।

संघ का कहना है कि शहरी क्षेत्र में पदस्थ महिला पटवारियों को ग्रामीण क्षेत्र का काम सौंपने की बात कही गई। इससे कर्मचारी परेशान हो गईं। मामले की जानकारी मिलने पर पटवारी संघ के पदाधिकारी तहसील कार्यालय पहुंचे और अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।

महिला पटवारियों ने कहा, ग्रामीण काम का अनुभव नहीं

महिला पटवारी अपूर्वा शेजारे ने बताया कि उन्हें तहसील से फोन आया था। उन्हें काम करने के लिए बुलाया गया, लेकिन ग्रामीण क्षेत्र के काम का उन्हें अनुभव नहीं है। उन्होंने कहा कि अब तक शहर में काम किया है और स्वामित्व योजना के बारे में भी ज्यादा जानकारी नहीं है।

ऐसे में यह काम कैसे कर पाएंगी? अपूर्वा ने साफ कहा कि वे रजिस्ट्री का काम नहीं करना चाहतीं। उन्होंने यह भी कहा कि काम को लेकर विरोध हो रहा है और यह काम आसान नहीं है।

मुख्य सचिव का कलेक्टरों को अल्टीमेटम: स्वामित्व योजना में काम नहीं हुआ तो जाएगी कलेक्टरी! | Chief Secretary's Ultimatum to Collectors: If work on Ownership Scheme is not done, Collectorate will be lost!
मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल का कलेक्टरों को सात दिन का अल्टीमेटम, स्वामित्व योजना पर सख्ती, काम नहीं हुआ तो जाएगी कलेक्टरी
08 Oct 2026 ,
By Sanjay Dhiman
मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल ने कलेक्टरों को सात दिन का अल्टीमेटम दिया है। स्वामित्व योजना का काम पटवारियों से न करा पाने वाले कलेक्टरों को भोपाल बुलाया जाएगा। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में उन्होंने तहसीलदारों पर कार्रवाई के निर्देश भी दिए। पटवारी आंदोलन के बीच आई यह चेतावनी सरकार की सख्ती दिखाती है। वहीं डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल के साथ पटवारियों की बैठक टल गई है।

पलक दुबे बोलीं, बुलाकर बताया स्वामित्व का काम करना होगा

दूसरी महिला पटवारी पलक दुबे ने बताया कि उन्हें कार्यालय बुलाया गया था। वहां पहुंचने पर कहा गया कि उन्हें स्वामित्व योजना का काम करना पड़ेगा। पलक के मुताबिक, उनके पास पहले से दूसरे हल्के हैं।

इसके बावजूद उन्हें बताया गया कि अब उन्हें स्वामित्व योजना के काम में लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि वे यह काम नहीं करना चाहतीं। इसके बाद उन्होंने अपने वरिष्ठ अधिकारियों और तहसील अध्यक्ष से संपर्क किया। मामले की जानकारी मिलने पर पटवारी संघ के पदाधिकारी भी वहां पहुंचे।

पटवारी संघ अध्यक्ष का आरोप, महिला कर्मचारियों पर बनाया दबाव

पटवारी संघ के अध्यक्ष राजेंद्र पिपरे ने कहा कि हड़ताल के बावजूद अलग-अलग जगहों से पटवारियों को बुलाकर काम कराने का दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि वर्ष 2024 में नियुक्त कुछ महिला पटवारियों को संबंधित एसडीएम और तहसीलदार ने बुलाया है। उन्हें ग्रामीण क्षेत्र में लगाकर स्वामित्व योजना की रजिस्ट्रियां कराने और आईडी बनाने की बात कही गई। पिपरे के अनुसार, महिला पटवारी इससे परेशान थीं और उन्होंने संगठन से संपर्क किया।

मध्य प्रदेश पटवारी हड़ताल: स्वामित्व योजना के विरोध में सामूहिक अवकाश पर, जानें पूरा मामला | Madhya Pradesh Patwari Strike: Collective Leave in Protest of Swamitva Yojana, Know the Full Story
पटवारी हड़ताल मध्य प्रदेश: स्वामित्व योजना से नाराज पटवारी सामूहिक हड़ताल पर, आखिर क्या है पूरा मामला?
07 Oct 2026 ,
By Sanjay Dhiman
गुना में पटवारी हड़ताल शुरू हो गई है। स्वामित्व योजना की रजिस्ट्री में विक्रेता बनने के विरोध और चार पटवारियों के निलंबन पर प्रांतीय पटवारी संघ ने मोर्चा खोला है। पटवारी बुधवार को कलेक्टोरेट के मुख्य गेट पर दरी बिछाकर बैठ गए। संघ ने 7 अक्टूबर से तीन दिन की पटवारी सामूहिक हड़ताल का फैसला किया है। गुना के पटवारियों ने सरकारी वॉट्सएप ग्रुप भी छोड़ दिए हैं।

‘बंधक बनाने जैसी स्थिति’, संघ ने दी विरोध की चेतावनी

राजेंद्र पिपरे ने आरोप लगाया कि शहरी क्षेत्र में पदस्थ पटवारियों को बुलाकर ग्रामीण क्षेत्र का काम सौंपना अनुचित है। उन्होंने इसे जबरन काम कराने की कोशिश बताते हुए कहा कि यदि कोई पटवारी स्वेच्छा से काम करना चाहता है, तो संगठन उसे नहीं रोकेगा।

किसी कर्मचारी पर अनावश्यक दबाव नहीं बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि महिला पटवारियों को जिस तरह बुलाकर काम करने के लिए कहा गया, उससे बंधक बनाने जैसी स्थिति महसूस हुई। हालांकि, यह संघ की ओर से लगाया गया आरोप है।

डिप्टी सीएम से हुई चर्चा, अधिनियम बनाने की मांग

पटवारी संघ अध्यक्ष ने बताया कि डिप्टी सीएम से प्रांतीय अध्यक्ष की चर्चा हुई है। उनके मुताबिक, डिप्टी सीएम ने मांग पर सहमति जताते हुए मुख्य सचिव को नोटशीट भेजी है। संघ चाहता है कि स्वामित्व योजना के काम से जुड़े सुधारों को अधिनियम का रूप दिया जाए।

पिपरे ने कहा कि सरकार उनकी मांग मान ले, तो पटवारी काम करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने दावा किया कि इसके बाद पटवारी दिन-रात काम करके 10 दिन में सभी रजिस्ट्रियां पूरी कराने का प्रयास करेंगे।

एमपी में रजिस्ट्री पर सियासत: पटवारियों की पुरानी फाइलें क्यों खुलीं? जानिए पूरा मामला | MP Registry Politics: Why were Patwaris' old files opened? Know the full story
एमपी में गुरुवार से शनिवार रजिस्ट्री का आदेश, अब पटवारियों की पुरानी फाइलें क्यों खुलीं?
30 Sept 2026 ,
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश में <strong>स्वामित्व योजना रजिस्ट्री (Swamitva Yojana Registry)</strong> अभियान के बीच नया विवाद सामने आया है। सरकार ने गुरुवार से शनिवार तक रजिस्ट्री का लक्ष्य तय किया है। इसी दौरान पटवारियों के पुराने प्रकरण, शिकायत और जांच रिपोर्ट मांगे जाने की जानकारी सामने आई है। इससे प्रशासनिक स्तर पर कई सवाल उठ रहे हैं।

देवास में बर्खास्तगी के बाद हड़ताल पर गया संघ

राजेंद्र पिपरे के अनुसार, पटवारियों की कलमबंद हड़ताल देवास में वर्ष 2024 में नियुक्त कुछ पटवारियों की बर्खास्तगी के बाद शुरू हुई। संघ का कहना है कि इन कर्मचारियों के खिलाफ स्वामित्व योजना की रजिस्ट्रियां नहीं करने के आधार पर कार्रवाई की गई।

प्रांतीय संगठन ने चेतावनी दी थी कि बर्खास्तगी वापस नहीं लेने और दूसरे जिलों में कार्रवाई जारी रहने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी। इसी के तहत जबलपुर में भी पटवारी हड़ताल पर हैं।

संघ बोला, कार्रवाई का अधिकार, लेकिन दबाव गलत

पटवारी संघ अध्यक्ष ने कहा कि अधिकारियों को कार्रवाई करने का अधिकार है और संघ केवल कार्रवाई किए जाने की शिकायत नहीं कर रहा। उनका विरोध काम कराने के लिए कथित तौर पर बनाए जा रहे अनैतिक दबाव से है।

संघ का कहना है कि सरकार की मांगें मानने पर पटवारी काम करने को तैयार हैं। फिलहाल गोरखपुर तहसील में महिला पटवारियों को स्वामित्व योजना का काम सौंपने को लेकर उठे विवाद ने हड़ताल के बीच प्रशासन और पटवारी संघ के बीच तनाव को सामने ला दिया है। अधिकारियों का पक्ष इस मामले में सामने आने पर स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।
Tags:
  • जबलपुर पटवारी हड़ताल
  • महिला पटवारी
  • स्वामित्व योजना
  • गोरखपुर तहसील
  • पटवारी संघ
  • जबरन काम कराने का आरोप
  • ग्रामीण क्षेत्र का काम
  • Patwari Strike
  • Women Patwari
  • Swamitva Yojana
सरकार के पाले में आए नक्सलियों के खत्म होंगे केस, गंभीर अपराध पर नहीं मिलेगी रियायत

By Arun Tiwari

सरकार के पाले में आए नक्सलियों के खत्म होंगे केस, गंभीर अपराध पर नहीं मिलेगी रियायत
ट्विशा शर्मा मौत मामला: 16 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट में ट्रायल ट्रांसफर पर सुनवाई, पिता नवनिधि शर्मा ने लगाई याचिका

By Neel Tiwari

ट्विशा शर्मा मौत मामला: 16 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट में ट्रायल ट्रांसफर पर सुनवाई, पिता नवनिधि शर्मा ने लगाई याचिका
राजस्थान में अपराध घटने का दावा, लेकिन पुलिस के ही आंकड़ों में 2,529 ज्यादा केस, घरेलू प्रताड़ना भी बढ़ी

By Raghvendra Singh Rathore

राजस्थान में अपराध घटने का दावा, लेकिन पुलिस के ही आंकड़ों में 2,529 ज्यादा केस, घरेलू प्रताड़ना भी बढ़ी
राहुल गांधी के आयोजन में IDA ने लिए 14 लाख, पटाखा बाजार रियायती दर पर क्यों, कांग्रेस का प्रदर्शन

By Sanjay Gupta

राहुल गांधी के आयोजन में IDA ने लिए 14 लाख, पटाखा बाजार रियायती दर पर क्यों, कांग्रेस का प्रदर्शन
कांकेर में जवानों को उड़ाने की रची थी साजिश, NIA कोर्ट ने दो नक्सलियों को सुनाई 10-10 साल की कठोर जेल

By VINAY VERMA

कांकेर में जवानों को उड़ाने की रची थी साजिश, NIA कोर्ट ने दो नक्सलियों को सुनाई 10-10 साल की कठोर जेल
16 साल बाद भी प्लॉट नहीं मिला: मंगलम बिल्डर पर 1.10 लाख रुपए हर्जाना, 11 लाख 9% ब्याज सहित लौटाने के आदेश

By Mukesh Sharma

16 साल बाद भी प्लॉट नहीं मिला: मंगलम बिल्डर पर 1.10 लाख रुपए हर्जाना, 11 लाख 9% ब्याज सहित लौटाने के आदेश
जबलपुर में 17 पटवारी सस्पेंड, 164 को नोटिस, काम में लापरवाही पर प्रशासन का बड़ा एक्शन

By Sumit Kumar

जबलपुर में 17 पटवारी सस्पेंड, 164 को नोटिस, काम में लापरवाही पर प्रशासन का बड़ा एक्शन