इंदौर में पटवारियों की पोस्टिंग अब कम्प्यूटर साफ्टेवयर से होगी तय, शिकायतों के बाद सारे बदलेंगे

Sanjay Gupta | Apr 07, 2025, 16:08 IST
Share
indore-patwari-posting
Photograph: (the sootr)

इंदौर जिले में पटवारियों की पोस्टिंग अब कंप्यूटर सॉफ़्टवेयर द्वारा की जाएगी, जिससे किसी भी प्रकार का दबाव या हस्तक्षेप नहीं होगा। कलेक्टर आशीष सिंह ने यह निर्णय लिया है कि सभी पटवारियों को उनके स्थान से बदला जाएगा।

INDORE. इंदौर जिले में पटवारियों को लेकर लगातार आ रही शिकायतों के बाद कलेक्टर आशीष सिंह ने तय कर लिया है कि सारे पटवारियों को उनके स्थान से बदला जाएगा। इसके लिए कोई दबाव-प्रभाव नहीं चलेगा। यह पोस्टिंग खुद कलेक्टर भी तय नहीं करेंगे, पटवारियों को कम्प्यूटर सॉफ्टेवयर के जरिए पोस्टिंग दी जाएगी।
thesootr
thesootr

इस तरह से होगी पोस्टिंग

पटवारियों को यह जरूर राहत दी गई है कि उन्हें एक ही तहसील में रखा जाएगा लेकिन उनके एरिया, गांल जिसे हल्का कहते हैं बदल दिए जाएंगे। इसके लिए एनआईसी के पोर्टल के जरिए रेंडेमाइजेशन की प्रक्रिया की जाएगी। इसके जरिए ना किसी अधिकारी का हस्तक्षेप होगा और ना ही कोई दबाव-प्रभाव की राजनीति। इसके पहले तत्कालीन कलेक्टर आकाश त्रिपाठी ने पटवारियों की पोस्टिंग के लिए लाटरी सिस्टम निकाला था और सारे जिले के पटवारी बदल डाले थे। यह भी पढ़ें... फर्जी डाक्टर ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष की ली जान, मानवाधिकार आयोग करेगी जांच

इसके बाद आरआई के लिए भी करेंगे

कलेक्टर की आगे मंशा आरआई (राजस्व निरीक्षक) के कामों में भी बदलाव की है। इस पर भी काम हो रहा है। यह काम वैसे एक महीने पहले होना था लेकिन कुछ अधिकारियों के अवकाश पर जाने के चलते इसे होल्ड कर दिया गया था। इसके पहले कलेक्टर जिले के सभी एसडीएम के कार्यक्षेत्र भी बदल चुके हैं। तभी तय हो गया थ कि सभी राजस्व अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव होगा। यह भी पढ़ें... सरकार का बड़ा फैसला: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 2-2 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी

क्यों लिया कलेक्टर ने यह फैसला

कलेक्टर ने हाल ही में संवाद कक्ष स्थापित किया है। इसमें राजस्व कामों को लेकर फीडबैक लिया जा रहा है। इसमें कई पटवारियों के साथ ही आऱआई की भी शिकायतें आई है। इसके बाद कलेक्टर ने 17 पटवारियों की विभागीय जांच शुरू करा दी। इसके बाद अब कलेक्टर ने जमे हुए पटवारियों को बदलने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके साथ ही आरआई भी बदले जाएंगे।

सीमांकन और वसूली पर ध्यान दें सभी

कलेक्टर ने जिले में सीमांकन और आरआरसी वसूली पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आरआरसी के तहत सभी बकायादारों को नोटिस जारी किए जाएं। सभी बकायादारों से वसूली करें। बकाया जमा नहीं करने वालों के विरूद्ध कुर्की की कार्रवाई की जाए। कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों के निराकरण के लिए बुधवार 9 अप्रैल को शाम 4 बजे सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक बुलाई है। यह भी पढ़ें... इंदौर की आस्था फाउंडेशन में फर्जी वोटर लिस्ट मामले में 21 सदस्यों पर एफआईआर
Tags:
  • एमपी न्यूज
  • इंदौर न्यूज
  • Indore Collector
  • इंदौर कलेक्टर
  • Patwari
  • पटवारी
  • एमपी न्यूज हिंदी
  • आशीष सिंह
  • इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह
  • mp news hindi
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा