पीथमपुर में यूका कचरा जलाने का विरोध, डॉक्टर्स ने HC में लगाई याचिका
Sanjay Gupta | Dec 30, 2024, 18:26 IST
यूका कचरा जलाने के विरोध में HC में याचिका दायर। Photograph: (the sootr)
पीथमपुर में यूनियन कार्बाइड का जहरीला कचरा जलाने का विरोध बढ़ते ही जा रहा है। अब मामले में महात्मा गांधी मेमोरियल हॉस्पिटल एल्युमिनी एसोसिएशन ने इंदौर हाईकोर्ट ने याचिका दायर की है। जिसमें कचरे के निपटान पर सवाल उठाए हैं।
INDORE. भोपाल के यूनियन कार्बाइड (यूका) का 337 मीट्रिक टन जहरीला कचरा पीथमपुर में जलाने की प्लानिंग का विरोध और बढ़ गया है। इसे रोकने के लिए इंदौर के महात्मा गांधी मेमोरियल हॉस्पिटल एल्युमिनी एसोसिएशन (Mahatma Gandhi Memorial Hospital Alumni Association) ने इंदौर हाईकोर्ट (High Court Indore) में यचिका दायर कर दी है। इस मामले में मंगलवार को सुनवाई संभव है।
एसोसिएशन के सदस्य डॉ. संजय लौंढें व अन्य सदस्यों द्वारा लगाई गई इस याचिका में कई अहम बिंदु उठाए गए हैं। अधिवक्ता अभिनव धनोतकर के जरिए यह रिट पिटीशन फाइल हुई है। इसमे मुद्दा उठाया गया है कि पीथमपुर में कचरा जलाने से पहले यहां पूर्व में ट्रायल के तौर पर जलाए गए कचरे के प्रभाव क्या हुए इसका कोई अध्ययन नहीं किया गया है। यहां कचरा जलाने से जो प्रभाव होगा उससे प्रभावित होने वाले लोगों के पुर्नस्थापन, के लिए क्या कदम उठाए जाएंगे। इसकी कोई बात ही नहीं की गई है। साथ ही उनके स्वास्थ्य, पर्यावरण इन सब पर क्या असर ट्रायल के बाद हुआ है और आगे क्या होगा, इसको लेकर भी किसी तरह की रिसर्च नहीं की गई है। यदि कुछ भी होता है तो यह केंद्र, राज्य और स्थानीय सरकार की जिम्मेदारी होती है।
आधी रात में पीथमपुर भेजा जाएगा यूका का जहरीला कचरा, रोका तो होगा केस
याचिका में कहा गया है कि साल 1984 में मध्य प्रदेश पहले ही सबसे बड़ी औद्योगिक विपदा को झेल चुका है। इसमें हजारों लोगों की जान गई और लाखों लोगों के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ा। इस बार बिना प्लान के इस जहरीले कचरे का निपटान किया जा रहा है।
337 टन जहरीले कचरे की पैकेजिंग शुरू, एक्सपर्ट की कड़ी नजर
इधर, भोपाल से पीथमपुर तक ग्रीन कॉरिडोर (Green Corridor) बनाकर जहरीला कचरा लाने की तैयारी हो चुकी है। इस संबंध में स्वतंत्र कुमार सिंह संचालक, गैस राहत व पुनर्वास भोपाल कह चुके हैं तीन जनवर को हाईकोर्ट में शपथपत्र पेश करना है, उसके पहले कचरे को शिफ्ट करना है। इस मामले में 6 जनवरी को हाईकोर्ट जबलपुर में सुनवाई होना है।
यूनियन कार्बाइड कचरे का विरोध, पीथमपुर के लोग सड़कों पर उतरे
भोपाल की यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री के गोदाम में रखे जहरीले 337 मीट्रिक टन कचरे की पैकेजिंग शुरू हो चुकी है। इसे 12 कंटेनर में भरकर पीथमपुर में रामकी संयंत्र में लाया जाएगा। उधर इसके विरोध में पीथमपुर में लगातार प्रदर्शन हो रहे हैं।
उठाया गया है यह मुद्दा
आधी रात में पीथमपुर भेजा जाएगा यूका का जहरीला कचरा, रोका तो होगा केस
पहले ही भुगत चुका है प्रदेश
337 टन जहरीले कचरे की पैकेजिंग शुरू, एक्सपर्ट की कड़ी नजर
कचरा लाने की हो गई है तैयारी
यूनियन कार्बाइड कचरे का विरोध, पीथमपुर के लोग सड़कों पर उतरे
12 कंटेनर में ला रहे कचरा
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA