CP संतोष बोले- चाकूबाजी हुई तो TI का वेतन काटेंगे, AI से पार्टी पर नजर
Sanjay Gupta | Dec 29, 2024, 10:46 IST
CP SANTOSH SINGH
मध्य प्रदेश के इंदौर में लगातार सामने आ रही चाकूबाजी की वारदात और मारपीट को देखते हुए पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह सख्ती के मूड में नजर आ रहे हैं।
इंदौर में लगातार सामने आ रही चाकूबाजी की वारदात और मारपीट को देखते हुए पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह सख्ती के मूड में आ गए हैं। इसके साथ ही न्यू ईयर जश्न को देखते हुए ड्रिंक एंड ड्राइव को लेकर भी अधिकारियों को कई सख्त आदेश सीपी ने दे दिए हैं। न्यू ईयर पार्टी पर एआई से नजर रखी जाएगी।
इंदौर सहायक खनिज अधिकारी नामदेव उलझे, कमिश्नर ने जवाब सही नहीं माना
सीपी ने कहा कि हर पुलिस थाने के 60 फीसदी बल सड़कों पर नजर आए। सही जगह पर चेक प्वाइंट लगाएं और हर जोन में 200 केस ड्रिंक एंड ड्राइव के हो। नशाखोरी किसी भी हालत में शहर नहीं हो। टीआई एडवाइजरी गाइडलाइन साथ में रखें। सभी होटल, बार-पब संचालकों के साथ ही ढाबों को भी नोटिस जारी कर दें। किसी भी जगह पर मारपीट, झगड़े की वारदात हो तो सख्ती करें।
![INDORE POLICE]()
न्यू ईयर पर एक्शन में बजरंग दल, पुलिस को ज्ञापन देकर सौंपी गाइडलाइन
न्यू ईयर के जश्न पर इस बार पुलिस हाईटेक होते हुए एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से नजर रखेगी। एआई से अपडेट ड्रोन के जरिए गार्डन, रेस्त्रां की पेट्रोलिंग होगी। एआई के जरिए इन जश्न पर नजर होगी और एआई पुलिस को नोटिफिकेशन भेजेगी। किसी भी विवाद में तत्काल मौके पर पुलिस पहुंचेगी।
इंदौर पुलिस कमिशनरेट की ओर से न्यू ईयर को लेकर गाइडलाइन जारी कर दी गई है
![INDORE GAIDELINE]()
टीआई का एक दिन का वेतन काटेंगे
सीपी ने अधिकारियों की बैठक में साफ कहा कि किसी एरिया में गुंडे ने चाकूबाजी की तो टीआई की एक महीने की सैलरी काटी जाएगी। इसके साथ ही संबंधित एरिया के एसीपी और एडिशनल डीसीपी पर भी कार्रवाई हो सकती है। कोई भी अप्रिय घटना नहीं होने दें। सीपी ने चाकूबाजी, मारपीट की घटनाओं पर भारी नाराजगी जाहिर की।
हर जोन में बनें 200 ड्रिंक एंड ड्राइव केस
INDORE POLICE
न्यू ईयर पर एक्शन में बजरंग दल, पुलिस को ज्ञापन देकर सौंपी गाइडलाइन
एआई से इस तरह नजर
पुलिस ने गाइडलाइन भी जारी कर दी
INDORE GAIDELINE
- ड्रिंक एंड ड्राइव से बचें, ड्रिंक की है तो कैब यूज करें या ड्राइवर रखें
- ड्र्ग्स व अन्य नशे से बचें
- दो पहिया वाहन में तीन सवारी नहीं बैठाएं
- स्पीड लिमिट का पालन करें
- ध्वनि प्रदूषण नहीं करें
- सार्वजनिक स्थल पर संयम रखें
- सुरक्षित जगह ही पार्टी करें
- महिला व बच्चों का सुरक्षा करें, इन्हें अकेला नहीं छोड़ें
- सभी आयोजक सीसीटीवी से नजर रखें
- आपात स्थिति में पुलिस की हेल्पलाइन पर फोन करें
- बिना वैध मंजूरी कोई आयोजन नहीं करें
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman