इंदौर पुलिस का सिपाही दो करोड़ की ड्रग में निकला तस्करों का पार्टनर
Vishwanath Singh | Mar 03, 2025, 12:14 IST
The Sootr
आजाद नगर थाने के सिपाही लखन गुप्ता को गिरफ्तार किया है। उस पर आजाद नगर क्षेत्र को नशे का अड्डा बनाने का आरोप लगाया गया है। सिपाही को ड्रग पैडलर शाहरुख उर्फ पेट्रोल की मुखबिरी पर ही पकड़ा गया है।
इंदौर में पुलिस वर्दी पर लगातार दाग लग रहे हैं। अभी तक रिश्वतखोरी और सट्टेबाजों से संबंध जैसे ही मामले सामने आ रहे थे, लेकिन अब मामला ड्रग तस्करों के साथ पार्टनरशिप तक पहुंच गया है। इसमें आजाद नगर थाने के एक सिपाही को ड्रग माफिया को गोपनीय सूचनाएं देने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। सिपाही को पकड़वाने वाले ड्रग तस्कर ने और भी कई पुलिस जवानों के नाम बताए हैं। इसकी जांच हो रही है।
तेजाजी नगर पुलिस ने आजाद नगर थाने के सिपाही लखन गुप्ता को गिरफ्तार किया है। उस पर आजाद नगर क्षेत्र को नशे का अड्डा बनाने का आरोप लगाया गया है। सिपाही को ड्रग पैडलर शाहरुख उर्फ पेट्रोल की मुखबिरी पर ही पकड़ा गया है। इस मामले की जांच तीन आईपीएस अफसरों की निगरानी में चल रही है।
यह खबर भी पढ़ें... इंदौर पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह की हर मुहिम को फेल करते ये पुलिसकर्मी
यह खबर भी पढ़ें... इंदौर लोकायुक्त ने 50 हजार की रिश्वत लेते हेड कांस्टेबल और एवजी को पकड़ा
शाहरुख ने पुलिस के सामने कबूला था कि वह मंदसौर से सस्ती ड्रग लाकर आजाद नगर में सप्लाई करता था। इसके लिए उसे सिपाही लखन का संरक्षण मिला हुआ था। इसके एवज में लखन को मोटी रकम भी दी जाती थी। इन साक्ष्यों को डीसीपी ने पुलिस कमिश्नर को बताया और फिर साक्ष्यों के आधार पर शनिवार को लखन को गिरफ्तार कर लिया।
यह खबर भी पढ़ें... मोहन सरकार बढ़ा सकती है Ladli Behna Yojana की राशी | कब और कितना जानने के लिए देखें Video
डीसीपी के मुताबिक, शाहरुख ने पूछताछ में आजाद नगर की पैडलर मुन्नी बाई, कानी बाई, अमन बसुनिया सहित क्षेत्र के सभी पैडलर के लखन से जुड़े होने की बात कही है। लखन दबिश के पूर्व ही खुफिया नंबर से पैडलरों को सूचित कर देता था। साथ ही पैडलरों के वारंट भी तामील नहीं करवाता था। आरोपियों से पूछताछ में कुछ और पुलिसकर्मियों के नाम भी सामने आए हैं।
यह खबर भी पढ़ें... इंदौर संभाग में ASI, हेड कांस्टेबल, रीडर, प्राचार्य, एआरओ सभी जगह रिश्वत
कुछ दिन पूर्व आजाद नगर थाने में नए एसीपी हिमांशु कार्तिकेय का भव्य स्वागत किया गया, जहां बड़ी संख्या में लोग उन्हें बधाई देने पहुंचे। इसी दौरान इलाके के कुख्यात सट्टेबाज इरफान बिहारी ने एसीपी से मुलाकात कर उन्हें गुलदस्ता भेंट किया और उनके साथ फोटो भी खिंचवाई। इरफान ने कुछ ही देर बाद यह फोटो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर दी, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सीपी को जब इस मामले की जानकारी लगी तो उन्होंने तत्काल कार्रवाई करते हुए एसीपी हिमांशु कार्तिकेय को ट्रेनिंग के लिए भेज दिया।
हाल ही में विजयनगर थाने के पुलिस जवानों की भी ड्रग तस्करों के साथ फोटो और वीडियो वायरल हो चुकी हैं। असल में क्राइम ब्रांच ने नशे के मामले में आरोपी आमिर गौरी के खिलाफ केस दर्ज किया था। यही आमिर गौरी पहले क्राइम ब्रांच से हटाए गए एक सिपाही का मुखबिर था और उसने अब तक 22 से ज्यादा ड्रग तस्करों की गिरफ्तारी में पुलिस की मदद की थी। जब उसका संपर्क क्राइम ब्रांच से टूट गया, तो उसने विजयनगर क्षेत्र में दो मामलों में पुलिस को जानकारी दी। ड्रग तस्कर आमिर गौरी के साथ विजयनगर थाने में पदस्थ सिपाही कुलदीप गडकर और नीलेश मल्होत्रा की तस्वीरें वायरल होने के बाद दोनों पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच कर दिया गया था। यह फोटो करीब छह महीने पुरानी बताई जा रही है, लेकिन अब इस मामले में कार्रवाई की गई है।
ड्रग पैडलर ने ही की मुखबिरी
यह खबर भी पढ़ें... इंदौर पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह की हर मुहिम को फेल करते ये पुलिसकर्मी
2 करोड़ की ड्रग के साथ पकड़ा, तब खुला राज एडिशनल सीपी इंदौर लॉ एंड ऑर्डर अमित सिंह के मुताबिक, आईपीएस करणदीप सिंह की टीम ने 26 फरवरी को आरोपी मोहम्मद शाहनवाज उर्फ शाहरुख उर्फ पेट्रोल निवासी आजाद नगर और विजय पाटीदार निवासी मंदसौर को कस्तूरबा ग्राम रोड से 2 करोड़ रुपए की एमडी ड्रग के साथ पकड़ा था। पूछताछ में शाहरुख ने आजाद नगर थाने के सिपाही लखन गुप्ता का नाम कबूला।
The Sootr
यह खबर भी पढ़ें... इंदौर लोकायुक्त ने 50 हजार की रिश्वत लेते हेड कांस्टेबल और एवजी को पकड़ा
मंदसौर से सस्ती ड्रग लाकर यहां करते थे सप्लाई
यह खबर भी पढ़ें... मोहन सरकार बढ़ा सकती है Ladli Behna Yojana की राशी | कब और कितना जानने के लिए देखें Video
पूछताछ में कई पुलिसकर्मियों के नाम बताए
यह खबर भी पढ़ें... इंदौर संभाग में ASI, हेड कांस्टेबल, रीडर, प्राचार्य, एआरओ सभी जगह रिश्वत
आजाद नगर के ही एसीपी को सट्टेबाज ने दिया था बुके
The Sootr
टीआई ने BJP नेता को सट्टे का अड्डा चलाने की दे रखी थी छूट 22 मई को सहायक पुलिस आयुक्त, परदेशीपुरा इंदौर महानगर जोन-2 के मार्गदर्शन में एक टीम का गठन कर थाना खजराना क्षेत्र की अशरफी कॉलोनी में 12 लाख रुपए से ज्यादा का सट्टा पकड़ा गया। सट्टा थाना क्षेत्र में खुलेआम बड़े पैमाने पर चल रहा था। उक्त प्रकरण में पुलिस टीम ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 8 मोबाइल और सट्टा पर्ची के 9 बंडल भी जब्त किए थे। उसका मुख्य आरोपी सलीम मंसूरी बीजेपी नेता था। इसकी जांच में पता चला था कि खुद थाने के टीआई सुजीत श्रीवास्तव ने ही उसे सट्टा चलाने की छूट दे रखी थी। उन्हें थाने से हटाया गया।
The Sootr
विजयनगर थाने के दो सिपाहियों की ड्रग तस्कर के साथ फोटो
The Sootr
छत्तीसगढ़ पुलिस में 7 अधिकारियों की नई पोस्टिंग, CM सुरक्षा से राजभवन तक बदले अधिकारी, भाटापारा DSP भी बदले
By VINAY VERMA
3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस, आयुक्त बोले-कैलेंडर बनाते समय ध्यान नहीं रहा
By Jageshwar prasad
जैसलमेर: शाहगढ़ में केंद्र सरकार की कैराकल संरक्षण की योजना, दो को लगाए गए रेडियो कॉलर
By Jageshwar prasad
टिकट के दावेदारों से दिलावर बोले-प्रधान बनकर गड़बड़ी मत करना; चाबी मेरे पास, एक मिनट में हटा दूंगा
By Saurabh Mishra
इंदौर में दादा ने किया मोलेस्ट, तो पोती ने बैट से हमला कर ले ली जान, जानें क्या है पूरा मामला
By Manya Jain
छत्तीसगढ़ में लाइब्रेरी से घर लौट रही युवती पर एसिड अटैक, चेहरे और शरीर का ऊपरी हिस्सा झुलसा, आरोपी फरार
By Umeshwari Baghel
एमपी कृषि विभाग में 3357 कर्मचारियों का प्रमोशन, CM मोहन यादव बोले-अब हर साल होगी DPC
By Sandeep Kumar