इंदौर में पुलिस की हाईराइज मल्टी में पानी की किल्लत, पुलिस परिवार की महिलाओं ने फोड़े मटके

Sanjay Gupta | Nov 03, 2026, 21:16 IST
Share
इंदौर की 15वीं बटालियन की हाईराइज मल्टी में पानी की किल्लत से परेशान महिलाओं ने मटके फोड़कर विरोध जताया।
इंदौर की 15वीं बटालियन की हाईराइज मल्टी में पानी की किल्लत से परेशान महिलाओं ने मटके फोड़कर विरोध जताया।

कम बारिश के कारण इंदौर में जलसंकट की आशंका जताई जा रही है। लेकिन शहर में अभी से पानी की किल्लत सामने आने लगी है। मंगलवार को 15वीं बटालियन की हाईराइज मल्टी में रहने वाले पुलिसकर्मियों के परिवार पानी की समस्या को लेकर प्रदर्शन पर उतर आए। महिलाओं ने मटके फोड़कर नाराजगी जताई। रहवासियों का कहना है कि लंबे समय से शिकायत करने के बावजूद समस्या दूर नहीं हुई है।

एक साल से पानी की समस्या, 900 परिवार परेशान

इंदौर में 15वीं बटालियन की हाईराइज मल्टी में पानी के लिए अभी से त्राहि-त्राहि मच गई है। इससे नाराज पुलिसकर्मियों के परिवारों ने विरोध जताया और गुस्से में मटके भी फोड़े। यहां करीब 900 परिवार रह रहे हैं। इनका कहना है कि एक साल से पानी की समस्या बनी हुई है। कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का निराकरण नहीं हुआ।

क्या बोल रहे हैं पुलिसकर्मियों के परिजन?

पुलिसकर्मियों के परिजनों ने कहा कि यहां हर महीने 1500 रुपए मेंटेनेंस शुल्क लिया जाता है। मल्टी में करीब 900 परिवार रहते हैं। इस तरह हर महीने 10 लाख रुपए से ज्यादा की राशि वसूली जाती है। इसके बावजूद मल्टी में कोई मेंटेनेंस नहीं होता है। पानी की किल्लत भी लगातार बनी हुई है।

इंदौर में जल अपव्यय पर 10 हजार तक का जुर्माना, नल में मोटर लगाने पर भी लगेगी पेनल्टी | Indore imposes penalty up to 10 thousand for water wastage, motors on taps will also attract penalty
इंदौर MIC का फैसला: जल अपव्यय पर 10 हजार की पेनल्टी, नल में मोटर लगाकर नहीं खींच पाएंगे पानी
02 Nov 2026 ,
By Sanjay Gupta
इंदौर में इस बार कम बारिश होने के बाद नगर निगम ने पानी की बर्बादी रोकने के लिए सख्त कदम उठाया है। मेयर इन काउंसिल (MIC) ने नई जल नीति को मंजूरी दे दी है। इसके तहत पानी बर्बाद करने पर 10 हजार रुपए तक जुर्माना लगेगा। वहीं, नर्मदा जल सप्लाई के दौरान नल कनेक्शन पर मोटर लगाकर पानी खींचने वालों पर भी कार्रवाई होगी।

कहां जा रही है लाखों की राशि?

यहां रह रहे पूर्व विधायक के पीएसओ शंकर सिंह बिष्ट ने कहा कि हर महीने लाखों रुपए मेंटेनेंस शुल्क दिया जा रहा है। इसके बावजूद पानी की किल्लत बनी हुई है। सुबह थोड़ी देर ही पानी मिलता है और वह भी फ्लैट में किचन की तरफ। बाथरूम में इस्तेमाल करने के लिए बाल्टी में पानी भरकर ले जाना पड़ता है। नीचे से पानी भरकर लिफ्ट के जरिए ऊपर लाना पड़ता है। यहां विधायक निधि से बोरिंग भी कराई गई है, लेकिन वह बंद पड़ी है।

इंदौर की 15वीं बटालियन की हाईराइज मल्टी
इंदौर की 15वीं बटालियन की हाईराइज मल्टी

पानी के अलावा भी कई समस्याएं

परिजनों ने कहा कि पानी के साथ ही यहां कई अन्य समस्याएं भी हैं। रहवासी रोशनी मिश्रा ने बताया कि वे छह साल से यहां रह रही हैं। यहां नरक जैसी स्थिति हो गई है। पहले दो-तीन साल तक सब ठीक था, लेकिन अब हालात बदतर हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि वे इन समस्याओं को आईजी और डीआईजी तक पहुंचाएंगे।

अब यहां सिक्योरिटी गार्ड भी नहीं रहते हैं। लिफ्ट भी आए दिन बंद हो जाती है और कई बार बच्चे उसमें फंस चुके हैं। स्ट्रीट लाइटें भी बंद रहती हैं।

अल नीनो का भारत पर गहरा असर: खेती, पानी और खाने-पीने की चीजों पर मंडराया संकट | El Niño's Deep Impact on India: Crisis Looms Over Agriculture, Water, and Food Prices
अल नीनो से बिगड़ा मौसम का मिजाज, दिसंबर-जनवरी में भी सताएगी गर्मी, 2027 में पानी-अनाज की किल्लत का खतरा
03 Nov 2026 ,
By Kaushiki
<b>El Nino Impact: </b>सर्दी आने वाली है, लेकिन इस बार ठंड का इंतजार शायद लंबा होगा। प्रशांत महासागर से उठे अल नीनो ने भारत के मौसम का पूरा खेल बदल दिया है। पहले इसने मानसून को कमजोर किया, फिर खेतों पर असर डाला। अब आशंका है कि दिसंबर-जनवरी में भी पंखा चलाने की नौबत आ जाए।

ये हैं पुलिसकर्मियों के परिवारों की मांगें

पुलिसकर्मियों के परिजनों की मांग है कि पानी की समस्या दूर करने के लिए जल्द दो-तीन बोरिंग कराई जाएं। स्ट्रीट लाइटें ठीक की जाएं और लिफ्ट का मेंटेनेंस भी कराया जाए। उनका कहना है कि वे केवल अपनी मूलभूत जरूरतों को पूरा करने की मांग कर रहे हैं।
Tags:
  • Indore News
  • Indore Water Crisis
  • Police Family Protest
  • इंदौर जलसंकट
  • इंदौर न्यूज
  • इंदौर
CG Top News : अमित शाह का बड़ा ऐलान- 10 साल में बदलेगी प्रदेश की तस्वीर, सौरभ चंद्राकर पहुंचा रायपुर समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें

By Umeshwari Baghel

CG Top News : अमित शाह का बड़ा ऐलान- 10 साल में बदलेगी प्रदेश की तस्वीर, सौरभ चंद्राकर पहुंचा रायपुर समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें
गणेश विसर्जन में हिंसा की रिपोर्टिंग पर पत्रकार के खिलाफ दर्ज FIR रद्द, हाईकोर्ट बोला- सच्ची घटना दिखाना अपराध नहीं

By Neel Tiwari

गणेश विसर्जन में हिंसा की रिपोर्टिंग पर पत्रकार के खिलाफ दर्ज FIR रद्द, हाईकोर्ट बोला- सच्ची घटना दिखाना अपराध नहीं
अमीर धरती के साथ यहां के लोग भी होंगे अमीर, अमित शाह बोले, नवा रायपुर बनेगा पीपल सिटी

By Arun Tiwari

अमीर धरती के साथ यहां के लोग भी होंगे अमीर, अमित शाह बोले, नवा रायपुर बनेगा पीपल सिटी
छत्तीसगढ़ में छुट्टी को लेकर बड़ा आदेश, अब 9 नवंबर की जगह 20 नवंबर को रहेगा स्थानीय अवकाश, जानिए किन कर्मचारियों को मिलेगा फायदा

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ में छुट्टी को लेकर बड़ा आदेश, अब 9 नवंबर की जगह 20 नवंबर को रहेगा स्थानीय अवकाश, जानिए किन कर्मचारियों को मिलेगा फायदा
चपरासी कराएंगे 1500 करोड़ के ग्लोबल स्किल पार्क में एडमिशन! क्यों खाली पड़ी संत शिरोमणि रविदास ग्लोबल स्किल पार्क की सीटें?

By Atul Dwivedi

चपरासी कराएंगे 1500 करोड़ के ग्लोबल स्किल पार्क में एडमिशन! क्यों खाली पड़ी संत शिरोमणि रविदास ग्लोबल स्किल पार्क की सीटें?
बच्चों का पेट भरने वाले रसोइयों की जेब खाली, जयपुर में 13 महीने, उदयपुर में 7 महीने से मानदेय अटकने का दावा

By Raghvendra Singh Rathore

बच्चों का पेट भरने वाले रसोइयों की जेब खाली, जयपुर में 13 महीने, उदयपुर में 7 महीने से मानदेय अटकने का दावा
MP में क्यों सीएम हाउस घेरने निकले थे ओबीसी वाले? जिस योजना पर फूटा गुस्सा वो क्या है? दूसरी योजनाओं का क्या हाल?

By Atul Dwivedi

MP में क्यों सीएम हाउस घेरने निकले थे ओबीसी वाले? जिस योजना पर फूटा गुस्सा वो क्या है? दूसरी योजनाओं का क्या हाल?