इंदौर समाचार : गुंडों को फोन करके थाने बुलाया और थमा दिए रेड नोटिस

Vishwanath Singh | Mar 12, 2025, 11:42 IST
Share
The Sootr
The Sootr

टीआई ने अपराधियों को थाने की दहलीज पर खड़ा किया और उनके हाथ में रेड नोटिस थमा दिया। इसके बाद उन्हें देसी तरीके से समझाया कि आप सभी अभ्यस्थ अपराधी हो।

इंदौर पुलिस ने त्योहारों पर हुड़दंग ना हो इसके लिए गुंडों को समझाना शुरू कर दिया है। इसको लेकर परेशीपुरा पुलिस ने एक नया तरीका खोज निकाला। उन्होंने अपने क्षेत्र के गुंडों को पहले फोन करके थाने बुलाया, फिर उन सभी को रेड नोटिस थमा दिया और कहा कि त्यौहार आ रहे हैं। इस दौरान गलती से भी कोई क्राइम मत कर देना।

कुछ इस अंदाज में समझाया बदमाशों को

टीआई ने अपराधियों को थाने की दहलीज पर खड़ा किया और उनके हाथ में रेड नोटिस थमा दिया। इसके बाद उन्हें देसी तरीके से समझाया कि आप सभी अभ्यस्थ अपराधी हो। आपके द्वारा जो क्राइम किया उसको देखते हुए हमें शंका है कि आप लोग कोई क्राइम कर सकते हो। इसके लिए बहुत सारे लोग हैं जिन्हें बाउंड ओवर किया जा चुका है। सभी को नोटिस के जरिए यह सूचना दे रहे हैं कि अगर किसी भी प्रकार का कोई क्राइम किया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और जेज जाओगे। यह बात अच्छे से समझ लेना। त्यौहार पर किसी भी प्रकार का क्राइम नहीं करना और शांति पूर्वक अपने घर पर ही रहकर अच्छे से त्यौहार मनाना।

यह खबर भी पढ़ें... Mahu हिंसा पर The Sootr का बड़ा खुलासा | हैरान कर देंगे महू हिंसा से जुड़े ये वीडियो..!

The Sootr
The Sootr
यह खबर भी पढ़ें... हनी सिंह का साउंड जब्त, दिलजीत पर FIR का आवेदन 3 महीने से थाने में पड़ा

100 अपराधियाें को थमाया बाउंड ओवर नोटिस

परदेशीपुरा टीआई आरडी कानवा ने बताया कि थाने के आदतन अपराधी जिन पर दो या दो से ज्यादा अपराध दर्ज हैं। ऐसे लोगों पर हमें अंदेशा है कि आने वाले त्योहारों के दौरान ये लोग किसी कारण से अपराध कर सकते हैं। ऐसे 100 अपराधियों को परदेशीपुरा पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 110 और वर्तमान की बीएनएस की धारा के तहत इनको बाउंड ओवर कराया गया है। इनको रेड नोटिस देकर सूचित किया गया है कि आगामी दिनों में ये किसी भी अपराध या घटना को अंजाम देने के दौरान न पाए जाएं। अगर ऐसा करते ये दिखे तो इनके विरूद्ध बाउंड ओवर उल्लंघन की सख्त कार्रवाई की जाएगी।
यह खबर भी पढ़ें... माखीजा और कोल ग्रुप के भाटिया में पावर गेम, एक गेट के लिए मंत्री, नेताओं के फोन

137 बदमाशों की सूची तैयार

उन्होंने बताया कि जिन अपराधियों पर दो या अधिक केस दर्ज हैं, उन्हें रेड नोटिस देकर सूचित किया गया है। यदि वे किसी भी आपराधिक गतिविधि में संलिप्त पाए गए, तो बाउंड ओवर उल्लंघन की कार्रवाई की जाएगी। अब तक 20 से अधिक बदमाशों को रेड नोटिस दिए जा चुके हैं और 100 से अधिक बदमाशों का बाउंड ओवर कराया गया हैं। थाना क्षेत्र में कुल 137 बदमाशों की लिस्ट बनाई गई है, जिन पर पुलिस नजर रखे हुए है।

यह खबर भी पढ़ें... MGM DEAN संजय दीक्षित रिटायर हुए तो साथ ले गए सरकारी लैपटॉप, कुसी, फ्रिज, एयर प्यूरीफायर

Tags:
  • MP News
  • Indore News
  • इंदौर समाचार
  • परदेशीपुरा थाना इंदौर
  • police
  • गुंडे
MP Engineering College में 41 हजार सीटें खाली, छात्र अब डिग्री नहीं प्लेसमेंट और फैकल्टी देखकर चुन रहे कॉलेज

By Ramanand Tiwari

MP Engineering College में 41 हजार सीटें खाली, छात्र अब डिग्री नहीं प्लेसमेंट और फैकल्टी देखकर चुन रहे कॉलेज
आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़े के आरोप में भोपाल के सृष्टि हॉस्पिटल संचालक के खिलाफ EOW ने दर्ज किया केस

By Sandeep Kumar

आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़े के आरोप में भोपाल के सृष्टि हॉस्पिटल संचालक के खिलाफ EOW ने दर्ज किया केस
प्रेमी को फोन कर मिलने बुलाया, फिर पति के साथ मिलकर काटा गला, बलरामपुर वसीम हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पति-पत्नी पहुंचे जेल

By Umeshwari Baghel

प्रेमी को फोन कर मिलने बुलाया, फिर पति के साथ मिलकर काटा गला, बलरामपुर वसीम हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पति-पत्नी पहुंचे जेल
MP ADPO और IBPS Law Mains की तारीख टकराई, अभ्यर्थी अब किसे चुनें? MPPSC से बदलाव की गुहार

By Sandeep Kumar

MP ADPO और IBPS Law Mains की तारीख टकराई, अभ्यर्थी अब किसे चुनें? MPPSC से बदलाव की गुहार
लॉरेंस बिश्नोई के नाम 50 करोड़ की फिरौती मांगने वाला शोएब ढेबर फरार, पता बताने वाले को पुलिस देगी 5 हजार रुपए

By VINAY VERMA

लॉरेंस बिश्नोई के नाम 50 करोड़ की फिरौती मांगने वाला शोएब ढेबर फरार, पता बताने वाले को पुलिस देगी 5 हजार रुपए
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, MP शिक्षक भर्ती पर गरमाई सियासत, कूनो में फिर गूंजी किलकारी...

By Sandeep Kumar

MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, MP शिक्षक भर्ती पर गरमाई सियासत, कूनो में फिर गूंजी किलकारी...
Rajasthan Top News: 3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: 3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस