संघ प्रमुख डॉ. भागवत के तीन बच्चों के बयान पर मंत्री पटेल बोले गंभीरता से मनन हो, कांग्रेस पर कहा धैर्य की परीक्षा ना लें

Sanjay Gupta | Aug 29, 2025, 17:55 IST
Share
prahalad-singh-patel-response-mohan-bhagwat
Photograph: (The Sootr)

संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत के तीन बच्चों के बयान पर मप्र के मंत्री प्रह्लाद पटेल ने कहा कि इस पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। उन्होंने कांग्रेस को प्रधानमंत्री मोदी पर किए गए अपशब्दों को लेकर चेतावनी दी, कहा धैर्य की परीक्षा न लें।

INDORE. संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत द्वारा जनसंख्या के लिहाज से परिवार में तीन संतान होने की आवश्यकता बताई गई है। उन्होंने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि देश के लिहाज से एक परिवार में तीन बच्चे होना चाहिए। इसे देश के डेमोग्राफिक संतुलन के लिए जरूरी बताया गया है। अब इस बयान पर मप्र के कैबिनेट मंत्री प्रह्लाद पटेल की प्रतिक्रिया सामने आई है।

इस के लिए तो उनका अभिनंदन होना चाहिए

मंत्री पटेल ने इंदौर दौरे पर डॉ. भागवत के तीन संतन वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि- मुझे लगता है कि जब कोई विचार सामने आता है तो उस पर पूरी गंभीरता से मनन करना चाहिए। और खासकर ऐसे लोगों की सलाह जो सिर्फ देश के लिए सोचते हैं, मुझे लगता है कि उनका तो अभिनंदन होना चाहिए।

ये भी पढ़ें...

रिटायरमेंट पर मोहन भागवत ने रखी अपनी बात, कहा- न रिटायर होऊंगा, न किसी को होने को कहूंगा

RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान: सरकार के फैसले नहीं लेता संघ, केवल देता है सलाह

BJP अध्यक्ष पद की अटकलों पर शिवराज सिंह चौहान का जवाब, भागवत से मीटिंग के बाद तेज हुईं थी अटकलें

लव जिहाद फंडिंग के 75 दिन से फरार आरोपी कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी के सरेंडर को पुलिस ने बताया अपनी सफलता

4 पॉइंट्स में पूरी खबर समझें...



जनसंख्या संतुलन के लिए 'तीन बच्चों' का विचार: संघ प्रमुख मोहन भागवत ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि देश के डेमोग्राफिक (जनसांख्यिकीय) संतुलन को बनाए रखने के लिए हर परिवार में तीन बच्चे होने चाहिए। उन्होंने इस विचार को देश के हित में आवश्यक बताया।

मंत्री प्रह्लाद पटेल का अभिनंदन: डॉ. भागवत के इस बयान पर एमपी के मंत्री प्रह्लाद पटेल ने उनका समर्थन किया। उन्होंने कहा कि जो लोग सिर्फ देश के बारे में सोचते हैं, उनके विचारों पर गंभीरता से मनन करना चाहिए और डॉ. भागवत जैसे व्यक्ति के विचार के लिए उनका अभिनंदन होना चाहिए।

कांग्रेस को चेतावनी: बिहार की एक रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ इस्तेमाल किए गए अपशब्दों पर मंत्री पटेल ने कांग्रेस को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लगातार चुनाव हार रही है और हार में इतनी नीचे गिरना लोकतंत्र के लिए खतरा है।

'धैर्य की परीक्षा न लें': मंत्री प्रहलाद पटेल ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि विचारों में मतभेद हो सकता है, लेकिन इतनी कटुता सही नहीं है। उन्होंने पीएम मोदी की पूज्य माताजी के बारे में दिए गए बयान की निंदा की और कांग्रेस को सलाह दी कि वे धैर्य की परीक्षा न लें, क्योंकि यह 'गिरावट' कांग्रेस को ले डूबेगी।

कांग्रेस को यह गिरावट ले डूबेगी

वहीं बिहार की रैली में पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर हुए अपशब्द पर मंत्री पटेल ने कांग्रेस को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि वह धैर्य की परीक्षा नहीं लें। वह लगातार चुनाव हार रहे हैं जिसने देश पर जिसने सालों राज किया। लोकतंत्र पराजय में कोई इतने नीचे गिर सकता है। यह लोकतंत्र के लिए बड़ा खतरा है। यह मर्यादा से चलता है विचारों का मतभेद हो सकता है लेकिन इतनी कटुता। जो नेता देश नहीं दुनिया में इतनी पतिष्ठा रखता हो उनकी पू्जय माता जी के बारे में ऐसा कहना। इसमें निंदा करना तो छोटी बात है, यह गिरावट गिरावट कांग्रेस को ले डूबेगी और मुझे लगता है कि यह धैर्य की परीक्षा ना लें तो कांग्रेस तो ज्यादा अच्छा है।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • पीएम मोदी
  • मोहन भागवत
  • इंदौर
  • प्रहलाद पटेल
  • संघ प्रमुख मोहन भागवत
  • एमपी के मंत्री प्रह्लाद पटेल
एमपी शिक्षक भर्ती में फिर जगी पदवृद्धि की उम्मीद, 20 दिसंबर की TET से पहले मिलेगी खुशखबरी?

By Aman Vaishnav

एमपी शिक्षक भर्ती में फिर जगी पदवृद्धि की उम्मीद, 20 दिसंबर की TET से पहले मिलेगी खुशखबरी?
राजस्थान में निवेश और रोजगार के बड़े-बड़े दावे, लेकिन उद्योग से भर्ती संस्थानों तक कई बड़े पद खाली

By Raghvendra Singh Rathore

राजस्थान में निवेश और रोजगार के बड़े-बड़े दावे, लेकिन उद्योग से भर्ती संस्थानों तक कई बड़े पद खाली
बरगी क्रूज हादसा: 13 मौतों की जांच में 2 महीने की और मोहलत, 9 जनवरी तक आएगी रिपोर्ट

By Arohi Raj

बरगी क्रूज हादसा: 13 मौतों की जांच में 2 महीने की और मोहलत, 9 जनवरी तक आएगी रिपोर्ट
रिश्वत लेने में पटवारी सबसे आगे, अभी तक नौ पकड़े गए, घूसखोरी में नंबर दो पर पुलिस विभाग

By Sanjay Gupta

रिश्वत लेने में पटवारी सबसे आगे, अभी तक नौ पकड़े गए, घूसखोरी में नंबर दो पर पुलिस विभाग
फर्जी कोर्ट आदेश से 129 वेबसाइट ब्लॉक! नकली QR कोड और ईमेल से सरकार को लगाया चूना, राजस्थान में FIR की तैयारी

By Jageshwar Prasad

फर्जी कोर्ट आदेश से 129 वेबसाइट ब्लॉक! नकली QR कोड और ईमेल से सरकार को लगाया चूना, राजस्थान में FIR की तैयारी
राजस्थान के सरकारी स्कूलों में गेस्ट फैकल्टी भर्ती, 30 हजार तक मानदेय; बिना इंटरव्यू होगा चयन

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में गेस्ट फैकल्टी भर्ती, 30 हजार तक मानदेय; बिना इंटरव्यू होगा चयन
डीएसपी कल्पना को फंसाने वाले दीपक टंडन का नया कांड: ASP और TI समेत कई अफसरों से ट्रांसफर के नाम पर वसूले पैसे

By Umeshwari Baghel

डीएसपी कल्पना को फंसाने वाले दीपक टंडन का नया कांड: ASP और TI समेत कई अफसरों से ट्रांसफर के नाम पर वसूले पैसे