इंदौर नगर निगम ने दिया देवास विधायक गायत्री देवी के तुकोजीराव ट्रस्ट को पलासिया प्लॉट पर संपत्ति-कर नोटिस

Sanjay Gupta | Oct 22, 2025, 11:41 IST
Share
indore-property-tax-notice-tukojirao-panwar-trust-dewas-mla-gayatri-devi
indore-property-tax-notice-tukojirao-panwar-trust-dewas-mla-gayatri-devi

इंदौर नगर निगम ने श्रीमंत तुकोजीराव पंवार ट्रस्ट को 64 लाख का संपत्ति-कर नोटिस जारी कर दिया है। वहीं, हाईकोर्ट में यह मामला अभी भी लंबित है और ट्रस्ट ने कर को गलत बताया है।

INDORE. इंदौर नगर निगम ने देवास के स्वर्गीय तुकोजीराव पंवार के नाम पर बने श्रीमंत महाराजा तुकोजीराव पंवार धार्मिक व चैरिटेबल ट्रस्ट की संपत्ति को लेकर नोटिस जारी किया है। इस ट्रस्ट को वर्तमान में देवास विधायक गायत्री राजे पवार संभालती हैं। यह नोटिस पलासिया में स्थित प्लॉट के संपत्ति-कर को लेकर है।

इंदौर निगम ने यह थमाया है नोटिस

पलासिया में 21-22 नंबर पर यह प्लॉट है। यह ट्रस्ट के नाम पर है और 35 हजार 306 वर्गफीट क्षेत्र में है। इसकी मौजूदा कीमत करीब 100 करोड़ रुपए है। इंदौर निगम ने इस प्लॉट पर 1996 से 2022-23 तक का संपत्ति-कर निकाला है। यह खाली प्लॉट का संपत्ति-कर करीब 64 लाख रुपए निकला है। इसी को लेकर यह नोटिस जारी किया गया है।
ये खबर भी पढ़िए...देवास न्यूज | कलेक्टर का आइडियाः जॉब पोर्टल का प्रेजेंटेशन सीएम मोहन यादव को आया पसंद, युवाओं को आसानी से मिलेगा रोजगार

नक्शा रुका तो संपत्ति-कर जमा कराया

इस मामले में जब ट्रस्ट ने यहां पर भवन अनुज्ञा के लिए नक्शा लगाया, तो इस नक्शे को रोक दिया गया। इसकी बड़ी वजह यह है की निगम पोर्टल के नियम के अनुसार कोई भी कर बकाया होने पर नक्शा मंजूर नहीं होता है।

इसके बाद ट्रस्ट के जरिए 64 लाख रुपए की राशि जमा कराई गई। लेकिन साथ ही इस कर को विवादित मानकर हाईकोर्ट में केस लगाया गया था। इसमें इस कर को गलत बताया गया है।

ये खबर भी पढ़िए...इंदौर न्यूज: हाईकोर्ट ने छुट्टी के दिन की स्पेशल सुनवाई, नीट यूजी काउंसलिंग की उम्मीदवार को राहत

हाईकोर्ट ने मामले में यह आदेश दिए

ट्रस्ट ने अपील की थी कि इस खाली प्लॉट पर इस दौरान कोई भी आवासीय, व्यावसायिक या अन्य उपयोग नहीं किया गया है, ऐसे में यह कर नहीं बनता है। वहीं शासन ने संपत्ति होने पर संपत्ति-कर अधिरोपित होने की बात कही। आखिर में हाईकोर्ट ने इस मामले में निगम को आदेश दिए हैं कि वह संबंधित पक्षकार की तीन माह के भीतर सुनवाई कर फैसला करें।

ये खबर भी पढ़िए...MP News: इंदौर नगर निगम का क्षिप्रा परिसर पीएम आवास प्रोजेक्ट का रेरा पंजीयन आवेदन रद्द, कई मिली खामियां

ये खबर भी पढ़िए...मध्यप्रदेश नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, तनय जैन, राजेश जैन के अवैध ग्रांडयूरो होटल पर चला बुलडोजर

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • इंदौर न्यूज
  • इंदौर नगर निगम
  • देवास न्यूज
  • विधायक गायत्री राजे पवार
  • विधायक गायत्री राजे
  • गायत्री राजे पवार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि