इंदौर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, तनय जैन, राजेश जैन के अवैध ग्रांडयूरो होटल पर चला बुलडोजर

Sanjay Gupta | Published:
Share
indore-municipal-corporation-action-grand-euro-hotel-bulldozer
indore-municipal-corporation-action-grand-euro-hotel-bulldozer

इंदौर नगर निगम ने अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्रांडयूरो होटल पर बुलडोजर चलाया। तनय जैन और राजेश जैन द्वारा किए जा रहे अवैध निर्माण को लेकर यह कदम उठाया गया।

इंदौर नगर निगम ने अवैध निर्माण को लेकर रसूखदारों पर बुधवार को बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। निगम ने जोन 19 में तनय जैन, राजेश जैन की जमीन पर राजकुमार गौर द्वारा बनाए जा रहे ग्रांडयूरो होटल पर बुलडोजर चला दिया। निगम के कई नोटिस के बाद भी यह अवैध निर्माण हटाने पर तैयार नहीं हुए और शपथपत्र देकर मामले को टाल रहे थे।

निगम ने क्यों की कार्रवाई

जोन 19 के तहत स्कीम 94 सी भूखंड 161 एफबी पर स्वीकृति के विपरीत अवैध निर्माण किया जा रहा था। निगम ने ताजा नोटिस में जैन और गौर को कहा कि अवैध निर्माण को लेकर 13 फरवरी को नोटिस जारी कर 15 दिन में इसे हटाने के आदेश दिए गए थे। इसके बाद 21 जुलाई को भी शपथपत्र देकर 31 अगस्त तक अवैध हिस्से को हटाने की बात कही। इसके बाद ही 12 अगस्त को भवन की सील खोल दी गई। लेकिन सील खुलने के बाद भी अवैध हिस्सा नहीं हटाया गया। इसके लिए निगम ने पर्याप्त समय दिया।
ec6dd15a-f1f
ec6dd15a-f1f


ये खबर भी पढ़िए...मंत्री गुट के इनकार ने इंदौर नगर निगम में रिटायर्ड प्रभारी अपर आयुक्त लता अग्रवाल की वापसी को रोका

ये खबर भी पढ़िए...इंदौर नगर निगम के गणेशगंज में बदलापुर की कार्रवाई, दो लाइन की चेतावनी देकर मामला खत्म

ग्रांडयूरो होटल पर चले बुलडोजर की खबर पर एक नजर

  • इंदौर नगर निगम ने जोन 19 में तनय जैन और राजेश जैन की जमीन पर बन रहे ग्रांडयूरो होटल पर बड़ी कार्रवाई की।
  • होटल का निर्माण स्वीकृत नक्शे के विपरीत होने के कारण निगम ने कई बार नोटिस जारी किए।
  • 13 फरवरी को नोटिस देकर 15 दिन में अवैध निर्माण हटाने का आदेश दिया गया था।
  • 21 जुलाई को शपथपत्र देकर 31 अगस्त तक अवैध निर्माण हटाने का आश्वासन दिया गया, जिसके बाद 12 अगस्त को सील हटाई गई।
  • वादाखिलाफी के चलते निगम ने कलेक्टर व पुलिस की मौजूदगी में बुधवार सुबह होटल पर बुलडोज़र चला दिया।
ये खबर भी पढ़िए...MP News: इंदौर नगर निगम ने तैयार की आरेंज आर्मी, आपदा के समय 24 घंटे काम करेगा विशेष दल

e45344d3-e84
e45344d3-e84


ये खबर भी पढ़िए...मध्यप्रदेश इंदौर नगर निगम में वार्ड आरक्षण रहेगा स्थायी, हाईकोर्ट डबल बेंच ने शासन की याचिका की मंजूर

इसके बाद चला दिए बुलडोजर

निगम की लगातार चेतावनी के बाद भी अवैध हिस्सा नहीं हटाया गया, इसके बाद नगर निगम ने अंतिम रिमूवल नोटिस दिया, साथ ही कलेक्टर और पुलिस आयुक्त को सूचना देकर पुलिस बल की व्यवस्था की और बुधवार सुबह निर्माणाधीन होटल के भवन पर बुलडोजर चला दिया।

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • इंदौर नगर निगम
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर