150 साल पुराने ट्रैक से ऐतिहासिक इमारतों तक, इंदौर की रेलवे कहानी होगी संरक्षित

Sandeep Kumar | Aug 08, 2026, 18:53 IST
Share
150 साल पुराने ट्रैक से ऐतिहासिक इमारतों तक
150 साल पुराने ट्रैक से ऐतिहासिक इमारतों तक

इंदौर की रेलवे विरासत अब प्रधानमंत्री कार्यालय के रिकॉर्ड में दर्ज होगी। पीएमओ ने देशभर से 100 साल पुरानी रेलवे इमारतों की जानकारी मांगी है। रतलाम मंडल से पत्र इंदौर पहुंचा है।

समझें क्या है पूरा मामला

  • इंदौर की रेलवे विरासत पीएमओ रिकॉर्ड में दर्ज होगी।
  • पीएमओ ने पुरानी इमारतों की जानकारी मांगी है।
  • रतलाम मंडल से इंदौर को पत्र मिला है।
  • रेलवे अधिकारी ऐतिहासिक इमारतों की तलाश कर रहे हैं।
  • शहर में कुछ पुरानी रेलवे इमारतें बची हैं।

पीएमओ ने क्यों मांगी जानकारी

मध्य प्रदेश के इंदौर जिले की रेलवे विरासत अब प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO – Prime Minister's Office) के रिकॉर्ड में दर्ज होने जा रही है। पीएमओ ने रेलवे से देशभर में 100 साल या उससे अधिक पुरानी इमारतों, ट्रैक और अन्य धरोहरों का ब्योरा मांगा है।

यह पत्र पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जरिए इंदौर पहुंचा है। इसके बाद रेलवे अधिकारियों ने ऐसी विरासतों की जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है। शहर में अब 100 साल पुरानी रेलवे इमारतें गिनती की ही बची हैं।

सिर्फ नाम बताना काफी नहीं

रेलवे को भेजे गए निर्देश के मुताबिक केवल इमारत या ट्रैक का नाम बताना पर्याप्त नहीं होगा। इसकी पूरी वीडियोग्राफी भी करानी होगी। साथ ही आर्कियोलाजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (ASI – Archaeological Survey of India) का प्रमाण पत्र भी देना होगा।

यह प्रमाण पत्र यह साबित करेगा कि संबंधित इमारत या ट्रैक वाकई 100 साल से अधिक पुराना है। इससे दस्तावेजीकरण की प्रक्रिया और पुख्ता होगी।

मीटर गेज के दौर की यादें

रेलवे एक्सपर्ट नागेश नामजोशी के अनुसार इंदौर में पहले मीटर गेज रेलवे लाइन का दौर था। उस समय स्टेशन और पूरा रेलवे सेटअप उसी हिसाब से तैयार किया गया था।

समय के साथ मीटर गेज को ब्रॉडगेज में बदला गया। रेलवे के आधुनिकीकरण के चलते पुरानी इमारतें और ढांचे धीरे-धीरे खत्म होते गए। अब शहर में पुरानी रेलवे विरासत के नाम पर बेहद कम संरचनाएं बची हैं।

राजा का वीआइपी रूम अब है थाना

नामजोशी ने बताया कि इंदौर रेलवे स्टेशन पर वर्तमान में जहां जीआरपी (GRP – Government Railway Police) थाना संचालित हो रहा है, वह इमारत भी करीब 100 साल पुरानी है। इस इमारत का इतिहास काफी दिलचस्प बताया जाता है।

जानकारों के मुताबिक पुराने समय में यहां तत्कालीन राजा का वीआइपी रूम हुआ करता था। राजा इसी स्थान पर बैठकर ट्रेन का इंतजार किया करते थे। अब इसी ऐतिहासिक इमारत में जीआरपी थाना चल रहा है।

150 साल पुराना हेरिटेज ट्रैक

नामजोशी के अनुसार इंदौर की सबसे खास विरासत पातालपानी-कालाकुंड हेरिटेज ट्रैक है। यह मीटर गेज दौर की यादों को आज भी समेटे हुए है। इसकी उम्र करीब 150 साल बताई जाती है।

पीएमओ के निर्देश के बाद अब इस ट्रैक और पुरानी इमारतों का दस्तावेजीकरण किया जा रहा है। रेलवे इनकी ऐतिहासिक पहचान को अब आधिकारिक रिकॉर्ड में दर्ज करने की तैयारी में जुटा है।

FAQ

  1. पीएमओ ने रेलवे से क्या जानकारी मांगी है?
    पीएमओ ने देशभर में 100 साल या उससे पुरानी रेलवे इमारतों, ट्रैक और धरोहरों की सूची मांगी है। इसमें वीडियोग्राफी और एएसआइ प्रमाण पत्र भी शामिल करना होगा।
  2. इंदौर की सबसे पुरानी रेलवे विरासत कौन सी है?
    पातालपानी-कालाकुंड हेरिटेज ट्रैक इंदौर की सबसे खास विरासत है। इसकी उम्र करीब 150 साल बताई जाती है।

ये भी पढ़ें...

शिमला-मनाली का मजा अब एमपी में, पातालपानी से कालाकुंड तक दौड़ेगी हेरिटेज ट्रेन

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष आ रहे इंदौर, निगम चुनाव के लिए पार्षदों को देंगे टिप्स

इंदौर के ब्लैकलिस्ट ठेकेदार मामले में हाईकोर्ट मप्र की लार्जर बैंच का अहम आदेश

पातालपानी-कालाकुंड हेरिटेज ट्रेन 20 जुलाई से होगी शुरू, प्रकृति के दीदार कराती है यह ट्रेन

Tags:
  • इंदौर
  • मध्य प्रदेश
  • पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल
  • पीएमओ
  • इंदौर रेलवे स्टेशन
  • पातालपानी-कालाकुंड हेरिटेज ट्रेन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि