इंदौर के राजवाड़ा में कैबिनेट मीटिंग शुरू, सीएम डॉ. मोहन यादव धोती-कुर्ते, पगड़ी में, शाह नहीं दिखे

Sanjay Gupta | May 20, 2025, 12:53 IST
Share
indore rajwada cabinet meeting
indore rajwada cabinet meeting

इंदौर के राजवाड़ा में मोहन सरकार की ऐतिहासिक कैबिनेट मीटिंग हुई, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव धोती-कुर्ता और पगड़ी पहने नजर आए। यह पहली बार है जब 1945 के बाद यहां मंत्री परिषद की बैठक हुई।

इंदौर में मोहन सरकार की राजवाड़ा में ऐतिहासिक कैबिनेट मीटिंग शुरू हो गई है। मीटिंग के पहले सीएम व अन्य सभी मंत्रियों ने मां अहिल्या की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मंगलवार सुबह से ही सीएम पूरी तरह से मालवी रंग में रंगे हुए नजर आए। वह धोती-कुर्ता पहने हुए हैं और पगड़ी भी बांधी है। सीएम डॉ. यादव और सभी मंत्रियों के बैठने के लिए गणेश हॉल में कुर्सियों की जगह पटिए और गद्दे बिछाए गए हैं। सभी बाद में भोजन भी पारंपरिक मालवी तरीके से ही करेंगे। इससे पहले राजवाड़ा में 1945 में यशवंतराव तृतीय ने आखिरी बार यहां मंत्री परिषद की बैठक की थी।

1d76cef7-33c
1d76cef7-33c


988be228-00a
988be228-00a


सभी पहुंचे कैबिनेट मीटिंग में, शाह नहीं नजर आए

ee8adbbc-280
ee8adbbc-280


सीएम के साथ डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा, डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला, मंत्री प्रह्लाद पटेल, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय अन्य सभी सहयोगी मौजूद रहे। हालांकि सभी की नजरें कर्नल सोफिया कुरैशी पर बदजुबानी से चर्चा में आए मंत्री विजय शाह को देख रही थीं, लेकिन वह कहीं नहीं दिखे। इसके पहले भी खबर आई थी कि मंत्री शाह को कैबिनेट मीटिंग का एजेंडा तक नहीं भेजा गया।

खबर यह भी...इंदौर ग्लोबल हेराल्ड अखबार के मालिक विष्णु गोयल 16 करोड़ के GST चोरी में फंसे, बेटा रवि गिरफ्तार, दो CA भी उलझे

मेट्रोपोलिटन अधिनियम आने की संभावना

0e71f6b8-e71
0e71f6b8-e71


वहीं जानकारी के अनुसार बैठक में 'मप्र मेट्रोपॉलिटन नियोजन एवं विकास अधिनियम 2025' पेश हो सकता है। बैठक में ओंकारेश्वर में अद्वैत लोक (आदि शंकर संग्रहालय) के निर्माण के लिए 2200 करोड़ रुपए मंजूर किए जाएंगे। साथ ही मप्र के लिए विजन डाक्यूमेंट 2047 पर आठ समूहों में चर्चा होगी।

सीएम सुबह लालबाग, चिड़ियाघर भी गए

इसके पहले सीएम के कार्यक्रम सुबह जल्द शुरू हो गए। वह पहले चिड़ियाघर गए और वहां पर किंग कोबरा की सौगात दी। इसके बाद वह लालबाग भी गए। सीएम डॉ. मोहन यादव ने इंदौर के होलकर विज्ञान महाविद्यालय में छात्रों से चर्चा की। सीएम ने इस मौके पर युवाओं से कहा कि उनकी ऊर्जा, आत्मविश्वास और नवाचार ही प्रदेश और देश की दिशा और दशा तय करते हैं।

खबर यह भी...इंदौर कैबिनेट बैठक से पहले जीतू पटवारी का हमला, सीएम मोहन यादव से पूछे 5 तीखे सवाल

सीएम ने कहा कई सौगातें दे रहे हैं

सीएम डॉ. यादव ने कहा कि लालबाग के जीर्णोद्धार के लिए 40 करोड़ रुपए से ज्यादा के निर्माण कार्य के लिए भूमिपूजन किया है। आज अहिल्या माता की तिथि के हिसाब से पुण्यतिथि है, मल्हारराव होलकर की पुण्यतिथि है, अहिल्या माता के विवाह की वर्षगांठ है। इस अवसर पर हमने कई सौगातें दी हैं। इसके पहले सोमवार रात को सीएम ने सराफा चौपाटी का भी दौरा किया था।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

CM मोहन यादव | इंदौर में मोहन यादव | इंदौर मेट्रोपोलिटन सिटी | राजवाड़ा इंदौर न्यूज | Cabinet meeting | cabinet meeting news | rajwada indore news

Tags:
  • मोहन सरकार
  • मोहन यादव
  • मध्य प्रदेश
  • Cabinet meeting
  • इंदौर मेट्रोपोलिटन सिटी
  • ओंकारेश्वर
  • rajwada indore news
  • राजवाड़ा इंदौर न्यूज
  • राजवाड़ा
  • इंदौर में मोहन यादव
  • CM मोहन यादव
  • cabinet meeting news
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज