इंदौर के राऊ SDM गोपाल वर्मा ने फिर लांघी सीमा, हाईकोर्ट ने पांच हजार का हर्जाना लगाया

Sanjay Gupta | May 22, 2025, 11:14 IST
Share
indore-rau-sdm-crossed-limits-highcourt-imposes-fine
indore-rau-sdm-crossed-limits-highcourt-imposes-fine

इंदौर के राऊ एसडीएम गोपाल वर्मा ने कोर्ट के आदेशों की सीमा पार करते हुए एक बच्चे के लिए सर्च वारंट जारी किया, जबकि बच्चा कानूनी रूप से पिता के साथ रह रहा था।

इंदौर के राऊ एसडीएम ने एक बार फिर अपने आदेश से कोर्ट की सीमाएं लांघ दी। इससे नाराज हाईकोर्ट इंदौर ने उनका न केवल आदेश खारिज किया, बल्कि उन पर पांच हजार का हर्जाना भी लगा दिया। यह कोर्ट का कीमती समय बर्बाद करने के लिए लगाया गया।

इसलिए लगाया हर्जाना

एसडीएम गोपाल वर्मा ने एक मां के आवेदन पर बच्चे के लिए सर्च वारंट जारी कर दिया, जो उसके पिता के पास था। राजस्थान में पिता निवास करता है और सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। वहीं दस वर्षीय बच्चे की मां इंदौर की है। मां के आवेदन पर एसडीएम वर्मा ने यह सर्च वारंट जारी कर दिया। इसके खिलाफ पिता ने हाईकोर्ट में अपील दायर की।
खबर यह भी...इंदौर में लव जिहाद में फंसी पत्नी ने पति को दिया धोखा, पति ने जहर खाने से पहले बनाया वीडियो, सुसाइड नोट

पिता ने एसडीएम आदेश के खिलाफ तर्क दिए

पिता ने हाईकोर्ट में सुप्रीम कोर्ट के विभिन्न केस रखे और बताया कि बच्चा उसके साथ कानूनी तौर से रह रहा है और एसडीएम द्वारा अपने दायरे से बाहर आकर यह आदेश जारी किया है। जस्टिस सुबोध अभ्यंकर ने याचिका स्वीकार करते हुए एसडीएम के आदेश को खारिज किया और पांच हजार का अर्थदंड रोपित किया।

इसके पहले किराएदारी मामले में किया था

इसके पहले भी एसडीएम वर्मा कोर्ट के आदेश के परे जाकर काम कर चुके हैं। अप्रैल माह में ही उन्होंने मकान मालिक और किराएदारी विवाद में कोर्ट के स्टे के बाद भी आदेश जारी कर दिया था। इसमें किराएदार को बेदखल करने पर कोर्ट ने स्टे आर्डर दिया था और 6 माह तक का समय दिया था। लेकिन इसी बीच एसडीएम राऊ वर्मा ने बेदखली आदेश भी जारी किया और साथ ही तहसीलदार भेजकर उन्हें बाहर भी कर दिया, जबकि कोर्ट की निषेधाज्ञा लागू थी।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

MP News | Indore News | इंदौर राऊ विधानसभा | MP हाईकोर्ट न्यूज | हाईकोर्ट इंदौर बेंच

Tags:
  • सुप्रीम कोर्ट
  • MP News
  • Indore News
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर राऊ विधानसभा
  • हाईकोर्ट इंदौर बेंच
  • MP हाईकोर्ट न्यूज
  • राऊ
  • हाईकोर्ट इंदौर
  • एसडीएम गोपाल वर्मा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा