इंदौर के मल्हार मॉल में खुलेआम हो रहा था धर्मांतरण, ईसाई बनने के लिए 10 हजार रुपए और...

Vishwanath Singh | Jun 06, 2025, 15:12 IST
Share
The Sootr
The Sootr

इंदौर में अभी तक जहां लव जिहाद के केस लगातार सामने आ रहे थे तो अब ईसाई समाज के लोगों द्वारा धर्मांतरण कराए जाने का मामला सामने आया है। एबी रोड स्थित मल्हार मेगा मॉल में कुछ विदेशियों ने लोंगों को ईसाई धर्म के संबंध में प्रचार प्रसार करना शुरू कर दिया।

इंदौर के एक मॉल में ईसाई समाज के कुछ लोगाें द्वारा खुलेआम धर्मांतरण कराए जाने का मामला सामने आया है। इसमें 5 से 6 लोग युवक को धर्म परिवर्तन कर ईसाई बनने के लिए 10 से 20 हजार रुपए नकद और कई सुविधाएं देने का लालच दे रहे थे। इसकी जानकारी मिलते ही हिंदूवादी मौके पर पहुंच गए और उन्हें विजयनगर थाने ले गए। पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विदेशी नागरिकाें द्वारा धर्मांतरण कराने का आरोप

इंदौर में अभी तक जहां लव जिहाद के केस लगातार सामने आ रहे थे तो अब ईसाई समाज के लोगों द्वारा धर्मांतरण कराए जाने का मामला सामने आया है।एबी रोड स्थित मल्हार मेगा मॉल में कुछ विदेशियों ने लोंगों को ईसाई धर्म के संबंध में प्रचार प्रसार करना शुरू कर दिया। कुछ लोगाें ने इसको लेकर आपत्ति ली और ईसाई धर्म का प्रचार करने वाले एक युवक को विदेशियाें संग घेर लिया।बताया जा रहा है कि वह युवक कथित रूप से हिंदू धर्म की निंदा करते हुए ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित कर रहा था।

धर्मांतरण के लिए दिया जा रहा था प्रलोभन

शिकायतकर्तालसूड़िया निवासी राजेश पटेल ने बताया कि वह अपने साथी श्याम वर्मा के साथमल्हार मेगा मॉल में घूमने गया था। जहां सिनेमा हॉल वाली मंजिल पर फूड कोर्ट के पास उसकी मुलाकात स्टीफन विजुपाल नामक युवक से हुई। स्टीफन ने बातचीत के दौरान खुद को ट्रेजर फैंटेसी, राऊ इंदौर का निवासी बताया और पीड़ित से नाम, परिवार और फोन नंबर जैसी जानकारी ली।

यह खबर भी पढ़ें...नक्सल ऑपरेशन पर जल्द बड़ा एक्शन लेगी सरकार, PM मोदी से मिलेंगे CM साय

हिंदू धर्म पर की अपत्तिजनक टिप्पणी

यह खबर भी पढ़ें...नक्सली लीडर हिड़मा के गांव में शिक्षा की नई रोशनी

10 हजार में नहीं माना तो 20 हजार का दिया लालच

शिकायतकर्ता का कहना है कि जब उसने स्टीफन की बातों का विरोध किया तो आरोपी ने कहा कि “यदि तुम ईसाई धर्म अपना लोगे तो तुम्हारे बच्चों को मुफ्त में शिक्षा और पूरे परिवार को मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी। साथ ही तुम्हें 10,000 रुपये की सहायता राशि भी दी जाएगी।” बाद में यह राशि बढ़ाकर 20,000 रुपये बताई गई और 'बपतिस्मा' कराने का प्रस्ताव रखा गया। आरोप है कि स्टीफन ने जबरन 'पवित्र जल' पीने का दबाव डाला और धर्म परिवर्तन नहीं करने पर झूठे प्रकरण में फंसाने व जान से मारने की धमकी भी दी।

यह खबर भी पढ़ें...अंजी केबल स्टे और चिनाब ब्रिज से गुजरी वंदे भारत, जानें क्या है दोनों ब्रिज की खासियत

पुलिस कर रही आगे की जांच

विजयनगर टीआई चंद्रकांत पटेल ने बताया कि धार्मंतरण की शिकायत पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। उस पर धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है। सूचना मिली थी कि वह धर्मांतरण करने के लिए एक व्यक्ति को 10 हजार रुपए का लालच दे रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी से विस्तृत पूछताछ की जा रही है। यह भी जांच की जा रही है कि विदेशी नागरिक किस उद्देश्य से वहां मौजूद थे और क्या उनके पास संबंधित दस्तावेज मौजूद थे।

यह खबर भी पढ़ें...इंदौर में सोनम रघुवंशी के पिता ने ज्योतिष के कहने पर दरवाजे पर लटकाई उल्टी तस्वीर

Tags:
  • इंदौर
  • पुलिस
  • धर्म
  • हिंदू
  • मॉल
  • विजयनगर टीआई
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि