इंदौर में गणतंत्र दिवस पर डिप्टी सीएम देवड़ा ने फहराया तिरंगा, गरिमामय हुआ आयोजन

Sanjay Gupta | Jan 26, 2026, 12:26 IST
Share
indore republic day 2026 devda unfurling flag grand celebration
indore republic day 2026 devda unfurling flag grand celebration

इंदौर में गणतंत्र दिवस के मौके पर डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने तिरंगा फहराया। नगर निगम, कलेक्टर, और महापौर के जरिए भी तिरंगा फहराया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों और परेड का आयोजन किया गया।

INDORE. इंदौर में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को गरिमामय आयोजन नेहरू स्टेडियम में हुआ। इस बार डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने तिरंगा फहराया है। उन्होंने सीएम के संदेश का वाचन किया और परेड की सलामी ली। वहीं उत्कृष्ट काम करने वालों को सम्मानित किया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

a4d848d8-d5c
a4d848d8-d5c

सभी को दी बधाई

देवड़ा ने कार्यक्रम के बाद मीडिया से चर्चा की और कहा कि इंदौर में हमेशा ही गरिमामय आयोजन होता है। मैं इस मौके पर पूरे प्रदेशवासियों और इंदौरवासियों को बहुत शुभकामनाएं और बधाई देता हूं।

वहीं कार्यक्रम में आरएपीटीसी, विशेष सशस्त्र बल की विभिन्न वाहिनियां, जिला पुलिस (पुरुष-महिला), होमगार्ड, यातायात पुलिस, एनसीसी, स्काउट-गाइड, रेडक्रॉस, एसपीसी और सृजन दल सहित कई प्लाटून ने परेड की।

सहायक पुलिस आयुक्त कुंदन मंडलोई ने परेड का नेतृत्व किया। इस दौरान विविध शासकीय विभागों की झांकियां भी निकाली गई।

edbb883a-b59
edbb883a-b59

महापौर, संभागायुक्त, कलेक्टर ने भी लहराया तिरंगा

नगर निगम मुख्यालय पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने तिरंगा लहराया है। उन्होंने कहा कि इंदौर नगर निगम देश में सबसे साफ और स्वच्छ शहर था और रहेगा, और नौवीं बार भी हमारी दावेदारी रहेगी।

निगम के अधिकारी-कर्मचारियों का भी सम्मान किया गया। संभागायुक्त मुख्यालय पर संभागायुक्त सुदाम पी खाड़े ने और कलेक्टोरेट में कलेक्टर शिवम वर्मा ने तिरंगा लहराया। राजबाड़ा में किन्नर समुदाय द्वारा पहली बार आयोजन किया गया और तिरंगा लहराया।

56b67cdc-e80
56b67cdc-e80

ये खबर भी पढ़िए...

उज्जैन में सीएम मोहन यादव ने फहराया तिरंगा, शिप्रा तट से प्रदेशवासियों को किया संबोधित

जीतू पटवारी के आरोप- सीएम और सीएस भी मान रहे डीएम भ्रष्ट हैं, क्योंकि पैसों से पोस्टिंग हो रही

सीएम मोहन यादव उज्जैन में, उमंग सिंघार भोपाल और जीतू पटवारी इंदौर में फहराएंगे तिरंगा

गणतंत्र दिवस पर लिया जन्म तो पिता ने रखा अनोखा नाम, जानें कहानी

Tags:
  • इंदौर नगर निगम
  • डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा
  • पुष्यमित्र भार्गव
  • कलेक्टर शिवम वर्मा
  • महापौर पुष्यमित्र भार्गव
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज