जीतू पटवारी के आरोप- सीएम और सीएस भी मान रहे डीएम भ्रष्ट हैं, क्योंकि पैसों से पोस्टिंग हो रही
Sanjay Gupta | Jan 26, 2026, 11:35 IST
jeetu patwari alleges cm cs admit dm corruption indore
गणतंत्र दिवस के मौके पर जीतू पटवारी ने मप्र सरकार और बीजेपी पर तीखा हमला किया। उन्होंने कलेक्टरों की पोस्टिंग में पैसे के खेल का आरोप लगाया। इसके साथ ही कई बड़े मुद्दों को उठाया, जैसे भागीरथपुरा हादसा और स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति।
INDORE. गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस जीतू पटवारी ने इंदौर में कांग्रेस के गांधी भवन में ध्वज फहराया। इस मौके पर उन्होंने बीजेपी और सरकार पर जमकर हमला बोला।
खासकर कलेक्टर कांफ्रेंस में सीएस अनुराग जैन के बयान को लेकर- सीएम बोलते हैं कि कोई भी कलेक्टर बिना पैसे लिए काम नहीं करता, इस पर निशाना साधा। पटवारी ने कहा कि यह इसलिए हो रहा है क्योंकि कलेक्टरों की पोस्टिंग पैसों से हो रही है।
पलटकर वे बीजेपी के नौकर, कार्यकर्ता के रूप में काम करते हैं। यह संवैधानिक संकट की स्थिति है। वहीं गणतंत्र दिवस पर लंबे समय बाद गांधी भवन पर कांग्रेसियों की भीड़ नजर आई।
![35fb52a6-030]()
पटवारी ने कहा कि मप्र में इतनी बड़ी घटनाएं हो चुकी हैं। एमवाय में चूहाकांड हुआ, भागीरथपुरा में 28 मौतें हो गईं है। मंत्री विजय शाह सेना पर अनर्गल बयान दे रहे हैं, लेकिन किसी का भी इस्तीफा नहीं हुआ। भागीरथपुरा में यह सामने आया, महू में भी बच्चे बीमार हुए, एक गिलास शुद्ध पानी भी नहीं दिया जा रहा है।
वहीं SIR पर पटवारी ने कहा कि इसके लिए सभी कांग्रेस कार्यकर्ता नजर रखे हुए हैं। हर बूथ की मतदाता सूची पर ध्यान है। यदि किसी चुनाव अधिकारी, बीएलओ ने अवैध नाम जोड़ा या वैध नाम काटा तो इसमें एफआईआर के प्रावधान हैं। एक साल की सजा का भी प्रावधान है। कांग्रेस सभी को चेतावनी दे रही है कि ऐसा कोई काम मत करें, नहीं तो बीएलओ के लिए सलाखों के पीछे जाना तय है।
![2fd016e0-cfc]()
पटवारी ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज देश के 20 फीसदी लोगों के पास 80 फीसदी संपत्ति है। यह चिंता का विषय है। अमीर, अमीर हो रहा है और गरीब, गरीब। बीते दो सालों में मप्र से सबसे ज्यादा नकारात्मक खबरें आई हैं। यह चिंता की बात है।
ये खबर भी पढ़िए...
जीतू पटवारी ने साधा सरकार पर निशाना: करप्शन से MP की जड़ों में फैल चुका कैंसर
SIR को लेकर जीतू पटवारी का बड़ा आरोप, 11 लाख नाम काटना बड़ी साजिश!
कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के खिलाफ वारंट जारी, पीछे लगी पुलिस, जानें पूरा मामला?
फूल सिंह बरैया के बयान से कांग्रेस ने झाड़ा पल्ला, जीतू पटवारी ने मांगा स्पष्टीकरण
खासकर कलेक्टर कांफ्रेंस में सीएस अनुराग जैन के बयान को लेकर- सीएम बोलते हैं कि कोई भी कलेक्टर बिना पैसे लिए काम नहीं करता, इस पर निशाना साधा। पटवारी ने कहा कि यह इसलिए हो रहा है क्योंकि कलेक्टरों की पोस्टिंग पैसों से हो रही है।
पलटकर वे बीजेपी के नौकर, कार्यकर्ता के रूप में काम करते हैं। यह संवैधानिक संकट की स्थिति है। वहीं गणतंत्र दिवस पर लंबे समय बाद गांधी भवन पर कांग्रेसियों की भीड़ नजर आई।
35fb52a6-030
इतनी बड़ी घटनाएं, फिर भी किसी मंत्री का इस्तीफा नहीं
लाखों क्रांतिकारियों के खून और पसीने से हमें मिली है यह आज़ादी।
जो भूल गए हैं, उन्हें याद दिला दो कि भारत लोकतंत्र है।
गणतंत्र था, गणतंत्र है। 🇮🇳
📍 गांधी भवन, इंदौर pic.twitter.com/ExTieML53g
— Jitendra (Jitu) Patwari (@jitupatwari) January 26, 2026
अवैध नाम जोड़े तो कराऊंगा एफआईआर
2fd016e0-cfc
संविधान और लोकतंत्र को बचाना है
ये खबर भी पढ़िए...
जीतू पटवारी ने साधा सरकार पर निशाना: करप्शन से MP की जड़ों में फैल चुका कैंसर
SIR को लेकर जीतू पटवारी का बड़ा आरोप, 11 लाख नाम काटना बड़ी साजिश!
कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के खिलाफ वारंट जारी, पीछे लगी पुलिस, जानें पूरा मामला?
फूल सिंह बरैया के बयान से कांग्रेस ने झाड़ा पल्ला, जीतू पटवारी ने मांगा स्पष्टीकरण
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari