इंदौर में बारिश से उखड़ी सड़क, कांग्रेस ने गड्ढों में बैठकर किया प्रदर्शन, लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

Vishwanath Singh | Jun 23, 2025, 14:27 IST
Share
Sourabh 834
Sourabh 834

कांग्रेस का आरोप है कि इंदौर की सड़कों पर फिर एक बार सरकारी कामकाज की लापरवाही और भ्रष्टाचार का नमूना देखने को मिला है। शहर के सबसे व्यस्त मधुमिलन चौराहे से छावनी चौराहे तक की सड़क पर मात्र पांच दिन पहले डामर पैच वर्क किया गया था लेकिन...

इंदौर में हाल ही में हुई जरा सी बारिश के कारण सड़क पर गड्ढे हो गए हैं। इसको लेकर सोमवार को कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता मधुमिलन से छावनी तरफ जाने वाली सड़क में हो रहे गड्ढों में ही बैठ गए और नारेबाजी करने लगे। इस दौरान उन्होंने नगर निगम द्वारा किए गए पैच वर्क में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए और ज्ञापन भी सौंपा।

कांग्रेस ने बताया जादुई सड़क

कांग्रेस का आरोप है कि शहर ही सड़कों पर फिर एक बार सरकारी कामकाज की लापरवाही और भ्रष्टाचार का नमूना देखने को मिला है। शहर के सबसे व्यस्त मधुमिलन चौराहे से छावनी चौराहे तक की सड़क पर मात्र पांच दिन पहले किया गया डामर पैच वर्क पहली ही बारिश में उखड़ गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर इसे 'जादुई सड़क' बताते हुए घटिया निर्माण और घोटाले का आरोप लगाया है।

पेचवर्क का लाखों का खर्च, पांच दिन भी नहीं टिका

उन्होंने आरोप लगाया किइस सड़क पर नगर निगम द्वारा हाल ही में पैच वर्क किया गया था, लेकिन पहले ही बारिश में सड़कों पर गड्ढे फिर से उभर आए। लोगों का कहना है कि पैच वर्क सिर्फ दिखावे के लिए था, जिसमें घटिया सामग्री और सतही मरम्मत का सहारा लिया गया। पूर्व पार्षद दिलीप कौशल के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में सड़क की जर्जर स्थिति और ट्रैफिक जाम की वजह से हो रही परेशानियों को उजागर किया। उन्होंने नगर निगम आयुक्त के नाम ज्ञापन सौंपकर पैच वर्क कार्य की उच्च स्तरीय जांच और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की।

यह खबर भी पढ़ें...Free Classified : यू लाइक बैगलेस स्कूल में विभिन्न पदों पर शिक्षक की आवश्यकता है

पैच वर्क के लिए हुआ करोड़ों का भुगतान

दिलीप कौशल ने बताया कि नगर निगम ने मार्च 2025 में ही शहर की प्रमुख सड़कों पर पेचवर्क कार्य के लिए 5 करोड़ रुपये का भुगतान ठेकेदारों को कर दिया था। इनमें सांकेत नगर, श्रीनगर, भंवरकुआं, गुमास्ता नगर, उषा नगर, खजराना, जवाहर मार्ग, माणिकबाग रोड, बंबई बाजार, आजाद नगर, एलआईजी, सिरपुर रोड जैसे दर्जनों क्षेत्र शामिल हैं।

यह खबर भी पढ़ें...इंदौर में INDIGO की भुवनेश्वर फ्लाइट में तकनीकी खराबी, रनवे से वापस लौटी, डेढ़ घंटे फ्लाइट में बैठे रहे यात्री

प्रदर्शन में ऐ लोग हुए शामिल

प्रदर्शन में महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिला मिमरोट, पूर्व पार्षद दिलीप कौशल, रवि गुरनानी, सुभाष सिरसिया, दौलत सिंह खेड़े, विनोद खराटे, देवेंद्र चौहान, भगवानदास रायकवार, मिथुन यादव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय रहवासी मौजूद रहे।

यह खबर भी पढ़ें...पदोन्नति में आरक्षण पर सपाक्स की सख्त मांग, कहा- SC-ST को - आरक्षण से आपत्ति नहीं लेकिन....

ट्रक ऑपरेटर्स बोले, खराब सड़क से मिले निजात

truck
truck
इंदौर ट्रक ऑपरेटर्स एंड ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल महापौर पुष्यमित्र भार्गव से मिला। इस दौरान संस्था के नवनियुक्त अध्यक्ष सरदार अमरजीत सिंह बग्गा एवं सचिव पवन शर्मा ने ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र की जर्जर सड़कों के निर्माण और सुधार का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। इस पर महापौर ने बताया कि संबंधित सड़क का टेंडर पूर्व वर्ष में स्वीकृत हो चुका है और निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ होगा। इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष सरदार अमरजीत सिंह बग्गा, चेयरमैन राजेंद्र त्रेहान, पूर्व अध्यक्ष सीएल मुकाती, सचिव पवन शर्मा, कोषाध्यक्ष हरपाल होरा, अनिल खंडेलवाल, दीपक खंडेलवाल, सुभाष पारीक, बंटी छाबड़ा, आशीष वर्मा, हितेश वर्मा, मनी शर्मा, शुशील सालके सहित कई प्रमुख ट्रांसपोर्टर्स एवं कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।

यह खबर भी पढ़ें...BJP नगराध्यक्ष ने कांग्रेस को बताया गुंडों की पार्टी, कादरी की संपत्ति की जांच के लिए EOW को लिखा पत्र



Tags:
  • कांग्रेस
  • इंदौर
  • भ्रष्टाचार
  • ट्रक
  • सड़क
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा