इंदौर स्कीम 171 के प्लॉटधारक 13 अक्टूबर से करेंगे अनिश्चितकालीन आंदोलन, असमंजस में अधिकारी

Sanjay Gupta | Oct 11, 2026, 17:34 IST
Share
इंदौर में स्कीम 171 का विवाद फिर गरमा गया है।
इंदौर में स्कीम 171 का विवाद फिर गरमा गया है।

Indore. इंदौर में आईडीए की स्कीम से मुक्ति के लिए 33 साल से संघर्ष कर रहे प्लॉटधारकों ने अब अंतिम बिगुल बजा दिया है। योजना 171 से पीड़ित समस्त कॉलोनियों के पदाधिकारी उपस्थित हुए। मीटिंग में सभी ने तय किया कि आईडीए ने 10 सितंबर 2026 को उनसे जो लिखित वादा किया था, वह 13 अक्टूबर को याद दिलाया जाएगा। अगली बोर्ड मीटिंग 13 अक्टूबर को प्रस्तावित है।

आईडीए दफ्तर के बाहर 13 को प्रदर्शन

इंदौर विकास प्राधिकरण (Indore Development Authority) की स्कीम 171 से मुक्ति के लिए प्लॉटधारक 33 साल से संघर्ष कर रहे हैं। अब संघर्ष समिति ने रविवार 11 अक्टूबर को बैठक कर फैसला लिया है। इसके तहत अब 13 अक्टूबर को ये आईडीए (IDA) के दफ्तर के बाहर प्रदर्शन करेंगे और यह अनिश्चितकालीन होगा। इससे पहले इनके द्वारा बीते माह आंदोलन किया गया था। तब आईडीए ने लिखित वादा कर यह आंदोलन टाला था कि एक माह में इस मामले पर फैसला होगा और अगली मीटिंग में यह मुद्दा रखा जाएगा।

IDA की स्कीम 171 के पीड़ित फिर करेंगे आंदोलन, BJP से वोट का हिसाब मांगेंगे | IDA Scheme 171 Victims to Protest Again, Demand Accountability from BJP for Votes
IDA की स्कीम 171 के पीड़ित फिर उतरेंगे मैदान में, मीटिंग में बोले, BJP को जीवन भर से दे रहे वोट
04 Oct 2026 ,
By Sanjay Gupta
इंदौर विकास प्राधिकरण की योजना 171 से मुक्ति के लिए प्लॉटधारक फिर उतरेंगे। तुलसी नगर बैठक में अंतिम चेतावनी का ज्ञापन 7 अक्टूबर को देना तय हुआ। आईडीए स्कीम 171 पर 13 अक्टूबर को धरना शुरू होगा। यह प्रस्ताव पास होने तक चलेगा। स्कीम 171 में 13 सोसायटियों के करीब 6 हजार प्लॉटधारक हैं। प्लॉटधारकों को आश्वासन नहीं, सिर्फ मुक्ति का प्रस्ताव चाहिए।

यह हुआ आज की बैठक में

इंदौर विकास प्राधिकरण की योजना क्रमांक 171 से मुक्ति के संबंध में संघर्ष समिति द्वारा एक आवश्यक मीटिंग का आयोजन किया गया। इसमें योजना 171 से पीड़ित समस्त कॉलोनियों के पदाधिकारी उपस्थित हुए। मीटिंग में सभी ने तय किया कि आईडीए ने 10 सितंबर 2026 को उनसे जो लिखित वादा किया था, वह 13 अक्टूबर को याद दिलाया जाएगा। अगली बोर्ड मीटिंग 13 अक्टूबर को प्रस्तावित है।

मंगलवार को सुबह 10.30 बजे IDA कार्यालय पर बोर्ड मीटिंग की जानकारी और निर्णय जानने के लिए परिवार सहित उपस्थित होंगे। यदि पीड़ित पक्ष के हित में निर्णय नहीं होता है तो अनिश्चितकालीन या निर्णय होने तक वहीं उपस्थित रहकर आंदोलनरत रहेंगे। इस आंदोलन की समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। मीटिंग में पुष्प विहार कॉलोनी से एनके मिश्रा, राजेश तोमर, भावना अवस्थी, महालक्ष्मी नगर से पंकज जायसवाल गुप्ता, बहादुर सिंह सिसोदिया आदि उपस्थित हुए।

अधिकारी असमंजस में, अभी तक कुछ तय नहीं

उधर, संभागायुक्त भास्कर लाक्षकार, कलेक्टर शिवम वर्मा और आईडीए सीईओ डॉ. परीक्षित झाड़े असमंजस के दौर में हैं। भोपाल में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ न तो अभी तक इस मुद्दे पर कोई बैठक हुई है और न ही कोई मार्गदर्शन मिला है। इसके लिए बीच में कई बार भोपाल बात हुई, लेकिन बैठक तय नहीं हुई। इसके चलते अभी तक तय नहीं हुआ कि आगे क्या किया जाए। वहीं, पीड़ितों का संघर्ष और गुस्सा बढ़ता जा रहा है।

भूमाफिया से प्रशासन और पुलिस निपट सकती है

अधिकारियों की चिंता इस बात की है कि इसमें कुछ संस्थाएं विवादित हैं और स्कीम मुक्त होने पर भूमाफिया को लाभ होगा। वहीं, प्लॉटधारकों का कहना है कि कुछ समय से देखा जा रहा है कि कुछ लोग यह भ्रामक सूचना सोशल मीडिया पर फैला रहे हैं कि यदि IDA की स्कीम विड्रॉ कर ली गई तो भूमाफियाओं और अपात्र लोगों को प्लॉट मिल जाएंगे। यह गलत है। स्कीम विड्रॉ करना और प्लॉट आवंटन करना, दोनों विषय अलग-अलग विभागों से संबंधित हैं।

प्राधिकरण को स्कीम मुक्त करना है, वहीं प्लॉट आवंटन का दायरा सहकारिता विभाग के तहत है। संस्थाओं के सदस्यों के प्लॉट की रजिस्ट्री आदि की जांच तो प्रशासन भूमाफिया अभियान के तहत साल 2020-21 में भी कर चुका है। केवल इसी कारण से स्कीम से मुक्ति को नहीं रोका जा सकता है। इसके लिए पहले ही प्राधिकरण ने दिसंबर 2024 में 5.89 करोड़ रुपए भरवा लिए थे।
Tags:
  • इंदौर विकास प्राधिकरण
  • भूमाफिया
  • Indore Development Authority
  • संभागायुक्त भास्कर लाक्षकार
  • कलेक्टर शिवम वर्मा
  • आईडीए सीईओ डॉ. परीक्षित झाड़े
  • इंदौर स्कीम 171
  • IDA
दिल्ली प्रदर्शन के लिए जा रहे कांग्रेस नेताओं को इंदौर रेलवे स्टेशन से पुलिस ने पकड़ा

By Sanjay Gupta

दिल्ली प्रदर्शन के लिए जा रहे कांग्रेस नेताओं को इंदौर रेलवे स्टेशन से पुलिस ने पकड़ा
सीएम मोहन यादव ने सिंगल क्लिक से जारी की 213 करोड़ की पेंशन राशि, नरसिंहपुर को मिली सांदीपनि की सौगात

By Sanjay Dhiman

सीएम मोहन यादव ने सिंगल क्लिक से जारी की 213 करोड़ की पेंशन राशि, नरसिंहपुर को मिली सांदीपनि की सौगात
CJP Protest के कारण भोपाल रेलवे मंडल में 4500 टिकट कैंसिल, 35 लाख का रिफंड देगी रेलवे, जानें कब खाते में आएंगे पैसे

By Sandeep Kumar

CJP Protest के कारण भोपाल रेलवे मंडल में 4500 टिकट कैंसिल, 35 लाख का रिफंड देगी रेलवे, जानें कब खाते में आएंगे पैसे
चुनावों से पहले जोधपुर पुलिस की कार्रवाई: हथियार के साथ वीडियो बनाकर दहशत फैलाने वाले युवक को किया गिरफ्तार

By Ashish Bhardwaj

चुनावों से पहले जोधपुर पुलिस की कार्रवाई: हथियार के साथ वीडियो बनाकर दहशत फैलाने वाले युवक को किया गिरफ्तार
जनजातीय कार्य विभाग कहलाएगा छत्तीसगढ़ का आदिम जाति विकास विभाग, पुलिस में 36 पदों पर होगी पूर्व अग्निवीरों की भर्ती

By VINAY VERMA

जनजातीय कार्य विभाग कहलाएगा छत्तीसगढ़ का आदिम जाति विकास विभाग, पुलिस में 36 पदों पर होगी पूर्व अग्निवीरों की भर्ती
मध्य प्रदेश फर्जी पासपोर्ट कांड: बौद्ध भिक्षु को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार, भिक्षु ने 50 पासपोर्ट में दी थी झूठी गवाही

By Manya Jain

मध्य प्रदेश फर्जी पासपोर्ट कांड: बौद्ध भिक्षु को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार, भिक्षु ने 50 पासपोर्ट में दी थी झूठी गवाही
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज : दोनों टीमों के बीच होंगे 3 टी-20 मैच, आज पहुंचेगी टीम इंडिया, ई-टिकट से मिलेगी एंट्री

By Umeshwari Baghel

भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज : दोनों टीमों के बीच होंगे 3 टी-20 मैच, आज पहुंचेगी टीम इंडिया, ई-टिकट से मिलेगी एंट्री