IDA से स्कीम 171 की फिर मुक्ति की मांग, दो साल से 5.84 करोड़ भी जमा
Sanjay Gupta | Jul 04, 2026, 12:02 IST
IDA से स्कीम 171 की फिर मुक्ति की मांग
इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) की स्कीम 171 की मुक्ति के लिए एक बार फिर रहवासी विरोध के लिए उतरे हैं। इस बार कॉलोनी में पोस्टर लगाए गए हैं। सीएम डॉ. मोहन यादव की घोषणा के बाद भी मामला अटका है।
इंदौर की स्कीम 171 से मुक्ति के लिए करीब दर्जनभर गृह निर्माण सोसायटियों के हजारों प्लॉटधारक लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। यह इंतजार करीब 20 साल पुराना हो चुका है। आईडीए से उनकी लड़ाई तो साल 1993 से ही चली आ रही है।
रहवासियों का कहना है कि मध्य प्रदेश शासन के नियमों के तहत वे विकास शुल्क के रूप में 5.89 करोड़ रुपए अक्टूबर 2024 में जमा कर चुके हैं। इसके बाद भी उन्हें स्कीम से राहत नहीं मिली है। अब अपनी मांग को लेकर रहवासियों ने कॉलोनी में पोस्टर लगाकर विरोध शुरू किया है।
रहवासियों ने पोस्टर लगाए हैं और कहा है कि हे राम- इंतजार के 20 साल, हमारा कसूर क्या है। निर्माण की अनुमति कब मिलेगी।
![42b2417e-5f9]()
साल 1993 में आईडीए ने 13 सोसायटियों की जमीन और आसपास की सरकारी व अन्य जमीन को मिलाकर स्कीम 132 शुरू की थी। इस स्कीम का विरोध हुआ और बाद में हाईकोर्ट ने 2007 में इसे लैप्स कर दिया। इसके बाद आईडीए ने 2009 में इसी इलाके में नई स्कीम 171 ला दी।
प्लॉटधारकों की परेशानी यहीं से और बढ़ गई। उन्हें न तो मुआवजा मिला और न ही स्कीम पर कोई काम आगे बढ़ा। स्कीम अटक गई और इसके चलते प्लॉटधारकों को भवन निर्माण की अनुमति भी नहीं मिल पाई।
इसी बीच भू-माफियाओं ने भी जमीनों पर कब्जे का खेल शुरू कर दिया। तत्कालीन कलेक्टर मनीष सिंह के समय कई कब्जे हटवाए गए और भू-माफियाओं को खदेड़ा गया।
बाद में सरकार ने फैसला लिया कि जिन स्कीमों में 10 फीसदी से कम विकास हुआ है, वहां विकास शुल्क लेकर स्कीम को मुक्त किया जा सकता है। जुलाई 2021 में आईडीए ने इस संबंध में प्रस्ताव पास किया। विकास शुल्क की गणना 5.84 करोड़ रुपए हुई। अक्टूबर 2024 में यह राशि जमा भी करा दी गई। इसके बाद भी अब तक स्कीम को मुक्त नहीं किया गया है।
हाल ही में सीएम डॉ. मोहन यादव 20 जून को इंदौर दौरे पर आए थे। इस दौरान विधायक महेंद्र हार्डिया ने मंच से उनके सामने आईडीए स्कीम 171 का मुद्दा उठाया था। इस पर सीएम ने भरोसा दिलाया कि रहवासियों को जल्द ही आईडीए की इस स्कीम (इंदौर स्कीम 171 केस) से राहत मिलेगी।
सीएम के आश्वासन के बाद भी आईडीए में अब तक कोई खास हलचल नहीं दिखी है। करीब 15 दिन बीत चुके हैं, लेकिन इस मुद्दे पर न कोई बैठक हुई और न ही कोई चर्चा आगे बढ़ी। इसी वजह से रहवासी फिर नाराज हैं। उनका कहना है कि आखिर उन्हें और कितना इंतजार करना पड़ेगा।
IDA स्कीम 171 को मुक्त करने का लाएगा प्रस्ताव, ACS की नसीहत- भूमाफियाओं से निपट लेगा प्रशासन
इंदौर स्कीम 171 के 32 साल से ida से पीड़ित पहुंचे कलेक्टर के पास, भूमाफिया डागरिया, सुराना की भी शिकायतें
इंदौर विकास प्राधिकरण कॉलोनियों और स्कीम 171 की मुक्ति में बना रहा भोपाल का बहाना, ACS की फटकार
Ida की स्कीम 171 को मुक्त करने के लिए बोर्ड का लिखित संकल्प आया सामने, यह लिखा विस्तार से
इंदौर के स्कीम 171 के पीड़ितों ने जीती आधी लड़ाई, ida बोर्ड बैठक ने स्कीम मुक्ति के लिए निकाला रास्ता
रहवासियों का कहना है कि मध्य प्रदेश शासन के नियमों के तहत वे विकास शुल्क के रूप में 5.89 करोड़ रुपए अक्टूबर 2024 में जमा कर चुके हैं। इसके बाद भी उन्हें स्कीम से राहत नहीं मिली है। अब अपनी मांग को लेकर रहवासियों ने कॉलोनी में पोस्टर लगाकर विरोध शुरू किया है।
क्या पोस्टर लगाए गए हैं?
42b2417e-5f9
क्यों लगाए हैं पोस्टर, क्या है विवाद?
प्लॉटधारकों की परेशानी यहीं से और बढ़ गई। उन्हें न तो मुआवजा मिला और न ही स्कीम पर कोई काम आगे बढ़ा। स्कीम अटक गई और इसके चलते प्लॉटधारकों को भवन निर्माण की अनुमति भी नहीं मिल पाई।
इसी बीच भू-माफियाओं ने भी जमीनों पर कब्जे का खेल शुरू कर दिया। तत्कालीन कलेक्टर मनीष सिंह के समय कई कब्जे हटवाए गए और भू-माफियाओं को खदेड़ा गया।
बाद में सरकार ने फैसला लिया कि जिन स्कीमों में 10 फीसदी से कम विकास हुआ है, वहां विकास शुल्क लेकर स्कीम को मुक्त किया जा सकता है। जुलाई 2021 में आईडीए ने इस संबंध में प्रस्ताव पास किया। विकास शुल्क की गणना 5.84 करोड़ रुपए हुई। अक्टूबर 2024 में यह राशि जमा भी करा दी गई। इसके बाद भी अब तक स्कीम को मुक्त नहीं किया गया है।
सीएम बोलकर गए समस्या दूर करेंगे
लेकिन अभी आईडीए में कोई हलचल नहीं
ये खबरें भी पढ़ें...
इंदौर स्कीम 171 के 32 साल से ida से पीड़ित पहुंचे कलेक्टर के पास, भूमाफिया डागरिया, सुराना की भी शिकायतें
इंदौर विकास प्राधिकरण कॉलोनियों और स्कीम 171 की मुक्ति में बना रहा भोपाल का बहाना, ACS की फटकार
Ida की स्कीम 171 को मुक्त करने के लिए बोर्ड का लिखित संकल्प आया सामने, यह लिखा विस्तार से
इंदौर के स्कीम 171 के पीड़ितों ने जीती आधी लड़ाई, ida बोर्ड बैठक ने स्कीम मुक्ति के लिए निकाला रास्ता
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman