चुनावों से पहले जोधपुर पुलिस की कार्रवाई: हथियार के साथ वीडियो बनाकर दहशत फैलाने वाले युवक को किया गिरफ्तार

Ashish Bhardwaj | Oct 11, 2026, 16:27 IST
Share
सोशल मिडिया पर नकली हथियार से फैला रहा था डर
सोशल मिडिया पर नकली हथियार से फैला रहा था डर

जोधपुर पुलिस ने चुनाव से पहले एक युवक को पकड़ा है, जो डमी हथियार के साथ वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर फैला रहा था। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को ओसियां थाने में पेश किया। उनका कहना है कि ऐसे वीडियो आम जनता में भय उत्पन्न कर सकते हैं, इसलिए उन्होंने सोशल मीडिया पर निगरानी बढ़ा दी है।

रमेश नरेश @ जोधपुर

पंचायती राज चुनाव से पहले जोधपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस की स्पेशल टीम ने सोशल मीडिया पर डमी हथियार के साथ रील बनाने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह डमी हथियार लेकर उस का वीडियो बना रहा था। और यह वीडियो इंस्टाग्राम पर डालकर लोगों में डर फैला रहा था।

चुनाव से पहले पुलिस का विशेष अभियान

पंचायती राज चुनाव को देखते हुए पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर पूरे प्रदेश में विशेष अभियान चल रहा है। इसका मकसद शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखना है। इसी क्रम में जोधपुर ग्रामीण एसपी के निर्देशन में यह कार्रवाई हुई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने पूरी कार्रवाई की निगरानी की।

गश्त के दौरान पकड़ा गया युवक

डीएसटी (DST – District Special Team) प्रभारी अपनी टीम के साथ 9 अक्टूबर 2026 को गश्त पर थे। खेतासर से खाबड़ा रोड पर टीम को 2 से 3 संदिग्ध युवक दिखे। ये युवक पिस्टलनुमा हथियार लेकर वीडियो बना रहे थे।

टीम ने तुरंत हाथ में हथियार लिए खड़े युवक से पूछताछ की। उसकी पहचान जितेन्द्रसिंह पुत्र तेजसिंह के रूप में हुई। वह Osian थाना क्षेत्र के चंडालिया गांव का रहने वाला है।

डमी हथियार की भी जांच

पुलिस ने वीडियो में इस्तेमाल किया गया डमी हथियार भी जांच के दायरे में लिया है। भले ही हथियार असली न हो, लेकिन उसे लहराकर डर फैलाना भी कानूनन गलत है।

ओसियां थाने को सौंपा

आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए आरोपी को ओसियां थाने के हवाले किया गया। वहां ओसियां पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। मामले में आगे की जांच जारी है।

इंस्टाग्राम पर दहशत

पुलिस के मुताबिक आरोपी ऐसे वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड कर रहा था। इससे आम लोगों में भय का माहौल बन रहा था। चुनाव के समय ऐसे वीडियो माहौल बिगाड़ सकते हैं। इसी वजह से पुलिस ने इस पर तुरंत कार्रवाई की।

पुलिस की युवाओं से अपील

जोधपुर ग्रामीण एसपी ने साफ किया है कि सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो या रील डालकर डर फैलाने वालों पर जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाएगी। ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई होगी।

पुलिस ने खास तौर पर युवाओं से अपील की है कि वे ऐसी गतिविधियों से दूर रहें। अवैध या डमी हथियारों के साथ फोटो-वीडियो बनाकर अपना भविष्य खराब न करें। सोशल मीडिया पर भड़काऊ या गलत टिप्पणी करने से बचें। अगर आप भी रील बनाते हैं, तो याद रखिए कि एक वीडियो भी आपके रिकॉर्ड पर दाग बन सकता है। क्या कुछ लाइक्स के लिए भविष्य दांव पर लगाना सही है?

राजस्थान में प्रशासनिक अव्यवस्था: 89 अधिकारी दोहरी जिम्मेदारी में, 24 अफसर बिना काम के एपीओ | Administrative Chaos in Rajasthan: 89 Officers with Dual Responsibilities, 24 Officers APO Without Work
राजस्थान की ब्यूरोक्रेसी में अजब हाल: 89 अफसरों पर अतिरिक्त काम, 24 एपीओ; कई 30 दिन से ज्यादा खाली
11 Oct 2026 ,
By Ashish Bhardwaj
राजस्थान में 89 आईएएस, आईपीएस, आईएफएस और आरएएस अफसरों पर अतिरिक्त जिम्मेदारी है। कुछ अफसर 6 से 8 विभागों का काम संभाल रहे हैं। 24 अफसर एपीओ की स्थिति में हैं और कोई नियमित जिम्मेदारी नहीं है। एपीओ नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है, जिससे प्रशासनिक प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। इस असंतुलन से पूरे प्रशासन पर असर पड़ सकता है।

किन पर रहेगी पुलिस की नजर

जोधपुर ग्रामीण पुलिस (Jodhpur Rural Police) ने बताया कि चुनाव के दौरान कई तरह के तत्वों पर खास नजर रहेगी। खुद को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करने वालों पर नजर रखी जाएगी। अश्लील फोटो शेयर करने वालों पर भी कार्रवाई होगी। अभद्र या असंवैधानिक भाषा से किसी वर्ग को निशाना बनाने वालों को चिह्नित किया जाएगा। डर फैलाने वाले तत्वों पर भी प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।

ऑपरेशन विषनहस: नेपाल में छिपा 75 हजार का इनामी सोहनलाल गिरफ्तार, टॉप-25 ड्रग्स अपराधियों में था शामिल
10 Oct 2026 ,
By Ashish Bhardwaj
राजस्थान एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने तस्कर सोहनलाल को गिरफ्तार कर लिया है। यह आरोपी पिछले छह सालों से फरार था। सोहनलाल अवैध शराब और नशे के पदार्थों की तस्करी में शमिल था। पुलिस के अनुसार उसे नेपाल से भूटान भागने की कोशिश कर रहा था। उसकी गिरफ्तारी से नशा तस्करी पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।

कार्रवाई करने वाली टीम

इस कार्रवाई में डीएसटी के सहायक उप निरीक्षक श्रवणकुमार भंवरिया की अहम भूमिका रही। हेड कांस्टेबल मदन मीणा, हरेन्द्र लोहरा, मुकनसिंह, श्रवणसिंह और अशोक भाटी भी टीम में शामिल थे। थाना स्तर से सहायक उप निरीक्षक प्रकाश ढाका ने भी खास भूमिका निभाई।

किशनगढ़ में वकील को थप्पड़ मारने पर बवाल: महिला CO के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, बाजार जाम | Protest in Kishangarh over lawyer being slapped: Lawyers protest against female CO, market blocked
किशनगढ़ में वकील को थप्पड़ मारने पर बवाल, महिला CO के खिलाफ प्रदर्शन, एक घंटे तक जाम रहा बाजार
10 Oct 2026 ,
By Saurabh Mishra
अजमेर के किशनगढ़ में गाड़ी खड़ी करने को लेकर महिला ट्रैफिक सीओ अंजू यादव और वकील बाबूलाल बागरिया के बीच विवाद हो गया। महिला सीओ पर वकील को थप्पड़ मारने का आरोप है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद वकीलों ने मुख्य बाजार में प्रदर्शन कर जाम लगा दिया। वकीलों ने महिला सीओ को निलंबित करने की मांग की।

Tags:
  • डमी हथियार के साथ रील
  • इंस्टाग्राम पर दहशत
  • ओसियां पुलिस
  • जोधपुर ग्रामीण पुलिस
  • पंचायती राज चुनाव
  • युवक गिरफ्तार
  • Jodhpur Rural Police
  • Osian
जनजातीय कार्य विभाग कहलाएगा छत्तीसगढ़ का आदिम जाति विकास विभाग, पुलिस में 36 पदों पर होगी पूर्व अग्निवीरों की भर्ती

By VINAY VERMA

जनजातीय कार्य विभाग कहलाएगा छत्तीसगढ़ का आदिम जाति विकास विभाग, पुलिस में 36 पदों पर होगी पूर्व अग्निवीरों की भर्ती
मध्य प्रदेश फर्जी पासपोर्ट कांड: बौद्ध भिक्षु को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार, भिक्षु ने 50 पासपोर्ट में दी थी झूठी गवाही

By Manya Jain

मध्य प्रदेश फर्जी पासपोर्ट कांड: बौद्ध भिक्षु को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार, भिक्षु ने 50 पासपोर्ट में दी थी झूठी गवाही
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज : दोनों टीमों के बीच होंगे 3 टी-20 मैच, आज पहुंचेगी टीम इंडिया, ई-टिकट से मिलेगी एंट्री

By Umeshwari Baghel

भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज : दोनों टीमों के बीच होंगे 3 टी-20 मैच, आज पहुंचेगी टीम इंडिया, ई-टिकट से मिलेगी एंट्री
असली डॉक्टर की डिग्री चुराकर 15 साल तक नौकरी करता रहा मुन्ना भाई, BMO बना, तब जाकर खुली पोल

By Aman Vaishnav

असली डॉक्टर की डिग्री चुराकर 15 साल तक नौकरी करता रहा मुन्ना भाई, BMO बना, तब जाकर खुली पोल
राजस्थान पंचायत चुनाव: बीजेपी का संकल्प पत्र जारी, हर ग्राम पंचायत में खेल मैदान और अटल ज्ञान केंद्र का वादा

By Raghvendra Singh Rathore

राजस्थान पंचायत चुनाव: बीजेपी का संकल्प पत्र जारी, हर ग्राम पंचायत में खेल मैदान और अटल ज्ञान केंद्र का वादा
एमपी के सात माता मंदिरों में बदली दर्शन व्यवस्था: बगलामुखी में वीआईपी एंट्री बंद, मैहर में 700 जवान तैनात, जानें से पहले देख लें गाइड

By Manya Jain

एमपी के सात माता मंदिरों में बदली दर्शन व्यवस्था: बगलामुखी में वीआईपी एंट्री बंद, मैहर में 700 जवान तैनात, जानें से पहले देख लें गाइड
ओबीसी आरक्षण फैसले के बाद कई सवाल, सरकार से लेकर PSC और ESB, उम्मीदवार सबमें असमंजस

By Sanjay Gupta

ओबीसी आरक्षण फैसले के बाद कई सवाल, सरकार से लेकर PSC और ESB, उम्मीदवार सबमें असमंजस