सांसद शंकर लालवानी के गनमैन ने बजरंग दल सदस्य पर तानी रिवॉल्वर, कार्यकर्ताओं ने किया थाने का घेराव

Aman Vaishnav | Jan 24, 2026, 12:26 IST
Share
indore security guard pointed gun bajrang dal workers
indore security guard pointed gun bajrang dal workers

इंदौर से एक हैरान करने वाली घटना सामले आई है। यहां सांसद शंकर लालवानी के गनमैन का बजरंग दल के कार्यकर्ताओं से झगड़ा हो गया। गनमैन ने रिवॉल्वर निकालकर कार्यकर्ताओं पर तान दी थी।

News In Short

  • इंदौर में सांसद के गनमैन ने बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर रिवॉल्वर तान दी।
  • घटना शुक्रवार शाम को लोखंडे पुल के पास हुई, जहां अविनाश शराब पी रहा था।
  • बजरंग दल ने थाने का घेराव किया है। साथ ही, नशे में रिवॉल्वर तानने का आरोप लगाया है।
  • पुलिस ने देर रात अविनाश के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

News In Detail

मध्य प्रदेश के इंदौर शहर से एक सुरक्षाकर्मी का हैरान कर देने वाला कारनामा सामने आया है। शुक्रवार को एमजी रोड थाना क्षेत्र में सांसद शंकर लालवानी के पीएसओ (गनमैन) अविनाश भदौरिया का बजरंग दल के कार्यकर्ताओं से झगड़ा हो गया। गनमैन ने रिवॉल्वर निकालकर कार्यकर्ताओं पर तान दी।

7fa4d3f6-220
7fa4d3f6-220

पुलिस जवान ने बजरंग दल कार्यकर्ता पर तानी रिवॉल्वर

टीआई विजय सिंह सिसौदिया के मुताबिक, ये घटना शुक्रवार शाम 5 बजे लोखंडे पुल के पास हुई। एसएएफ में तैनात पुलिस जवान अविनाश भदौरिया अपने दोस्तों के साथ बैठकर शराब पी रहा था। इसी दौरान सदर बाजार इलाके का बजरंग दल का सदस्य सिद्धू पुरोहित अपने दोस्तों के साथ वहां आया था। वहीं, किसी बात को लेकर उसकी अविनाश से झगड़ा शुरू हो गई।

दोनों के बीच झूमाझटकी हुई और इसी दौरान अविनाश ने रिवॉल्वर निकालकर सिद्धू और उसके साथियों पर तान दी। साथ ही, अविनाश ने बजरंग दल के लोगों पर गोली चलाने की कोशिश भी की।

बीच सड़क पर हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा

पिस्टल दिखाते ही वहां मौजूद लोग गुस्से में आ गए। लोग तुरंत पीएसओ को घेरकर पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। इस दौरान सड़क पर काफी देर तक हंगामा चलता रहा।

बजरंग दल ने किया थाने का घेराव

घटना के बाद पुलिस ने भदौरिया को रिवॉल्वर के साथ पकड़कर थाने ले आई। देर रात तक अधिकारियों ने उस पर कोई कार्रवाई नहीं की और उसे थाने में ही बैठाए रखा। जब बजरंग दल के पदाधिकारियों को इस बात का पता चला, तो उन्होंने अविनाश पर नशे में रिवॉल्वर तानने का आरोप लगाया। साथ ही उस पर एफआईआर दर्ज कराने के लिए रात तक एमजी रोड थाने का घेराव किया। इसके बाद रात 11 बजे के आसपास पुलिस ने भदौरिया पर मामला दर्ज किया।

bd279314-306
bd279314-306

कांग्रेस प्रवक्ता ने पुलिस की कार्रवाई पर उठाए सवाल

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अमित चौरसिया ने अपने बयान में कहा कि यह हैरान करने वाली बात है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता 2023 की केवल कुछ धाराओं के तहत मामला किया किया है। जबकि घटना के तथ्यों के आधार पर कड़ी धाराएं लगनी चाहिए थीं। इससे यह संदेह बढ़ता है कि जानबूझकर गंभीर अपराध को हलके मामलों में सीमित किया गया है।

यह भी स्पष्ट करना जरूरी है कि आरोपी के पास जो पिस्टल थी, वह शासकीय हथियार था या नहीं। ऐसी पिस्टल पर Arms Act की धाराएं स्वतः लागू होती हैं या नहीं, यह भी जांचना आवश्यक है।

ये खबरें भी पढ़िए... इंदौर भागीरथपुरा कांड के बाद नजर आए सांसद शंकर लालवानी, लड्डू खाए और खिलाए इंदौर न्यूज: इंदौर सांसद शंकर लालवानी और केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर के खिलाफ चुनाव याचिका दायर क्राइम न्यूज: किक्रेटर यशदयाल की गिरफ्तारी पर रोक, रेप के आरोपों का कर रहे सामने अब गिरफ्तार व्यक्तियों का 'सार्वजनिक प्रदर्शन' होगा बंद, पुलिस ने जारी किया बड़ा आदेश
Tags:
  • इंदौर न्यूज
  • सांसद शंकर लालवानी
  • बजरंग दल
  • क्राइम न्यूज
  • कांग्रेस प्रवक्ता
  • एमजी रोड
  • प्रवक्ता अमित चौरसिया
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच