इंदौर में श्री गुरुसिंघ सभा के चुनाव रुके, मोनू भाटिया को झटका लेकिन रिंकू भी मुश्किल में, तनखईया घोषित करने की उठी मांग

Sanjay Gupta | Oct 05, 2024, 09:28 IST
Share
मोनू को झटका, रिंकू मुश्किल में
मोनू को झटका, रिंकू मुश्किल में

इंदौर श्री गुरुसिंघ सभा के चुनाव ऐनवक्त पर फिर टल गए हैं। एक बार मतदाता सूची को लेकर, फिर नामांकन के बाद विवाद में और अब तीसरी बार वोटिंग के दो दिन पहले शुक्रवार देर रात को मुख्य चुनाव अधिकारी ने चुनाव स्थगित करने का पत्र जारी कर दिया है।

इंदौर श्री गुरुसिंघ सभा के चुनाव ऐनवक्त पर फिर टल गए हैं। एक बार मतदाता सूची को लेकर, फिर नामांकन के बाद विवाद में और अब तीसरी बार वोटिंग के दो दिन पहले शुक्रवार देर रात को मुख्य चुनाव अधिकारी ने चुनाव स्थगित करने का पत्र जारी कर दिया है। इससे खालसा-फतेह पैनल के उम्मीदवार हरपाल उर्फ मोनू सिंह भाटिया को झटका लगा है, लेकिन खंडा पैनल के मनजीत सिंह उर्फ रिंक भाटिया भी मुश्किलों में आ सकते हैं।

मुख्य चुनाव अधिकारी ने यह जारी किया पत्र

गुरु 1
गुरु 1


guru 2
guru 2


guru 3
guru 3


मुख्य चुनाव अधिकारी हरप्रीत सिंह सूदन (बक्शी) ने देर रात साढ़े बारह बजे करीब एक पत्र जारी किया। इसमें अभी तक चले घटनाक्रम की जानकारी देते हुए कहा कि गया कि पहले मतदाता सूची को लेकर हाईकोर्ट में केस गया, तीन दिन में आपत्ति लेकर निराकरण करने का आदेश आया, उसका पालन किया गया। इसके बाद फिर एक और याचिका लगी और इसमें मोनू भाटिया और सचिव पद के दावेदार बंटी भाटिया के अमृतधारी सिख पर आपत्ति लगी, इसका निराकरण किया गया। फिर एक और याचिका लगी। इसमें अभी फैसला नहीं आया है। लेकिन न्यायालयीन प्रक्रियाओं से उत्पन्न स्थिति व प्रशासन द्वारा विवाद की स्थिति को देखते हुए आवश्यक पुलिस बल नहीं होने व स्टॉफ उपलब्ध नहीं होने से 6 अक्टूबर को होने वाले मतदान सभा व संगत के हित में संभ नहीं होने से स्थगित किए जाते हैं। प्रशासन से आश्वासन मिलने के बाद मतदान की नई तिथि जल्द घोषित की जाएगी।

ये भी पढ़ें...इंदौर में श्री गुरुसिंघ सभा के चुनाव होंगे, रिंकू और सुग्गा की आपत्तियां खारिज... अब मोनू व बंटी का रास्ता साफ

अब कब होंगे चुनाव

हाईकोर्ट में रिंकू भाटिया और उनके खास जगजीत सिंह टूटेजा उर्फ सुग्गा व अन्य द्वारा लगी याचिका पर सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने शुक्रवार को फैसला सुरक्षित रखा हुआ है, जो किसी भी दिन जारी हो सकता है। पहले तो यह देखना होगा कि हाईकोर्ट क्या आदेश करता है? वहीं चुनाव की हां भी होती है तो भी विवाद की स्थिति को देखते हुए फिलहाल दिवाली तक तो चुनाव संभव ही नहीं है, क्योंकि त्योहार के सीजन में पुलिस बल की कमी को देखते हुए प्रशासन अभी इसकी मंजूरी नहीं देगा।

इस दौरान रिंकू के लिए क्या मुश्किल

अमृतधार सिख मामले को लेकर रिंकू भाटिया और सुग्गा द्वारा बार-बार श्री अकाल तख्त को हाईकोर्ट में पार्टी बनाया गया है। इसके चलते अब समाज के कई लोग और विपक्ष से मोनू भाटिया व उनके समर्थक श्री अकाल तख्त जाने की तैयारी कर रहे हैं और उनकी मांग है कि दोनों को तनखईया घोषित कराया जाए, क्योंकि इन्होंने बेअदबी की है। श्री अकाल तख्त के फैसले नहीं माने और उन पर सवाल उठाए हैं।

ये भी पढ़ें...इंदौर में श्री गुरुसिंघ सभा चुनाव में सिख समाज की फजीहत, श्री अकाल तख्त के खिलाफ कोर्ट में केस

क्या होता तनखईया घोषित होना

श्री अकाल तख्त द्वारा समाज की बेअदबी पर नोटिस देकर पक्ष पूछा जाता है और संतुष्ट नहीं होने पर तनखईया घोषित किया जाता है। उन्हें सजा सुनाई जाती है, जैसे पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह, पंजाब के पूर्व सीएम बूटा सिंह इन्हें भी गुरुद्वारे में साफ-सफाई करने जैसी सजाएं दी गई थीं, इसे पूरा करने के बाद बाहर किया जाता है। सुग्गा द्वारा पहले भी हाईकोर्ट में श्री अकाल तख्त के खिलाफ केस लगाने पर सजा सुनाई गई थी कि वह गुरूद्वारे में सेवा करें, पटना साहिब में जाकर 1100 की अर्थदंड राशि भरें। यह घोषित होने वालों के लिए इंदौर श्री गुरुसिंघ सभा के बायलाज नंबर 68 में है कि तनखईया घोषित व्यक्ति सभा का सदस्य नहीं रहेगा और ना ही चुनाव लड़ सकेगा। यानी यदि यह घोषित हो गए तो दोनों ही चुनाव लड़ने की रेस से बाहर हो जाएंगे।

अस्थाई समिति की ओर जा रहा मामला

सिख समाज के जानकारों का कहना है कि मामला अस्थाई (एडहॉक) कमेटी बनने की ओर जाते दिख रहा है। रिंकू और मोनू का विवाद यहीं नहीं थमने वाला है। यह विवाद हाईकोर्ट और श्री अकाल तख्त तक जाएगा। समाज की फजीहत पहले ही हो चुकी है। ऐसे में संभव है कि श्री अकाल तख्त से ही फैसला आ जाए कि अस्थई कमेटी बनाई जाती है, ऐसे में सत्ता सीधे अमृतसर के हाथ में होगी।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • इंदौर गुरुसिंघ सभा
  • इंदौर गुरुसिंघ सभा चुनाव रद्द
  • इंदौर में गुरुसिंघ सभा चुनाव मामला
  • इंदौर गुरुसिंघ सभा के चुनाव
  • इंदौर गुरुसिंघ सभा के चुनाव में विवाद
  • इंदौर गुरुसिंघ सभा रिंकू भाटिया
  • hindi news
  • उम्मीदवार मोनू भाटिया
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज