MIC सदस्य राजेंद्र राठौर बोले स्मार्ट सिटी के नाम पर इंदौर में अधिकारियों ने 1000 करोड़ का चूना लगाया

Sanjay Gupta | Aug 18, 2026, 19:34 IST
Share
एमआईसी सदस्य राजेंद्र राठौर
एमआईसी सदस्य राजेंद्र राठौर

स्मार्ट सिटी के नाम पर इंदौर में एक हजार करोड़ का खर्चा हुआ, लेकिन गोराकुंड में 40 करोड़ की सड़क केवल पानी लाइन फूटने से उखड़ गई। इस पर अब एमआईसी सदस्य राजेंद्र राठौर ने स्मार्ट सिटी के अधिकारियों पर जमकर आरोप लगाए हैं।

इंदौर के गोराकुंड में स्मार्ट सिटी कंपनी द्वारा बनवाई गई 40 करोड़ की सड़क उखड़ गई। पानी की लाइन फूटी तो पूरी सडक ही धंस गई। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत इंदौर में करीब एक हजार करोड़ का खर्च हुआ, लेकिन इसके काम लगातार सवालों के घेरे में हैं।

हालत यह है कि स्मार्ट सिटी के पास अभी फंड तक नहीं है और ठेकेदार अपने किए काम के भुगतान के लिए चक्कर काट रहे हैं। उधर mic सदस्य राजेंद्र राठौर ने खुलकर अधिकारियों पर आरोप लगाए हैं।

48e47e09-987
48e47e09-987

स्मार्ट सिटी बोर्ड में यह होते हैं

स्मार्ट सिटी बोर्ड में चेयरमैन पर कलेक्टर पदेन होते हैं। वहीं निगमायुक्त पदेन एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर होते हैं। इसके साथ ही इसमें केंद्र व राज्य के विविध विभागों के अधिकारी नामिनी डायरेक्टर होते हैं।

राजेंद्र राठौर बोले एक हजार करोड़ का चूना लगाया

राठौर ने मंगलवार को आरोप लगाते हुए कहा कि स्मार्ट सिटी के तहत कामों की जांच होना चाहिए। स्मार्ट सिटी की सड़कें स्मार्ट नहीं है। पहले भी मैंने गोराकुंड की सड़क को लेकर महापौर और तत्कालीन निगमायुक्त प्रतिभा पाल को बताया था। लेकिन कुछ नहीं हुआ। पीएम, केंद्रीय मंत्री नगरीय प्रशासन सभी को पत्र लिखा था और बात हुई थी कि एसीएस स्तर की जांच कराएंगे. लेकिन उस जांच का भी पात नहीं चला। स्मार्ट सिटी के नाम पर एक हजार करोड़ खत्म कर चूना लगा दिया गया।

बड़े सपने दिखाए गए थे स्मार्ट सिटी में

राठौर ने कहा कि तत्कालीन अधिकारियों ने स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्ट का प्रेजेंटेशन देते समय खूब सपने दिखाए थे। कहा था कि खजूरी बाजार लंदन जैसा दिखेगा, लेकिन हालत खराब है। नेहरू पार्क में नौ करोड़ से काम हुआ, लेकिन वहां दस लाख का भी काम नहीं दिखता है। जैसी सड़कें स्मार्ट सिटी में बनी है और इसके लिए गुजरात के ठेकेदार आए,वह काम तो हमारे यहां पप्पू ठेकेदार जैसे लोग कर देते हैं।

स्मार्ट सिटी के पास वेतन तक के पैसे नहीं

राठौर ने कहा कि अब कहा जा रहा है लोन लेकर काम करेंगे, यानी दुकान चलाएंगे। अब कोई काम स्मार्ट सिटी के पास नहीं है. इसे बंद कर देना चाहिए। विज्ञापन बोर्ड की आय से तनख्वाह बांट रहे हैं। पूरे काम की जांच होना चाहिए, इसमें जमकर भ्रष्टाचार हुआ है। सभी सड़कें उखड़ रही है और डामर हम करवा रहे हैं। काम के नाम पर लीपापोती के सिवा कुछ नहीं हुआ, चाहे राजबाड़ा देख लो, चाहे गांधी हाल।

ये भी पढ़ें...

इंदौर नगर निगम MIC मेंबर राजेश उदावत पर विधवा महिला के गंभीर आरोप, HC में केस

कर्बला मैदान पर मेले की हाईकोर्ट से मंजूरी, MIC के प्रस्ताव को किया निरस्त

कर्बला में मेले का विवाद गरमाया, महापौर ने रात को अर्जेंट MIC बैठक की, मंजूरी संशोधन का आदेश

इंदौर जलसंकट: सांसद, MIC मेंबर अब तख्तियां लेकर उतरे, दो परिवार के विरोध से टंकी नहीं बन रही

Tags:
  • इंदौर
  • राजेंद्र राठौर
  • स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट
  • स्मार्ट सिटी
  • MIC
  • प्रतिभा पाल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान