इंदौर में धराया संडे को चोरी करने वाला चोर, बुलेट चुराने राजस्थान से आता था

Sanjay Gupta | Jun 21, 2026, 12:33 IST
Share
संडे को बुलेट चुराने राजस्थान से इंदौर आता था चोर
संडे को बुलेट चुराने राजस्थान से इंदौर आता था चोर

इंदौर में पुलिस ने एक स्पेशल चोर पकड़ा है। स्पेशल इसलिए क्योंकि वह खास तौर पर संडे के दिन ही चोरी करता था और इसके लिए वह राजस्थान से इंदौर आता था। यही नहीं, वह चोरी में भी स्पेशली बुलेट बाइक ही चुराता था।

इंदौर पुलिस ने कन्हैयालाल लाहौर (40) निवासी भवानी मंडी, झालावाड़ (राजस्थान) को पकड़ा है। यह कोई आम चोर नहीं, बल्कि बेहद शातिर और अनोखा चोर है। ये चोर संडे के दिन राजस्थान से इंदौर केवल चोरी करने के लिए आता था। यही नहीं, वह केवल उन जगहों को निशाना बनाता था जहां कोई इवेंट या कार्यक्रम चल रहा होता था। उसने एमजी रोड पर एक कार्यक्रम में ड्यूटी कर रहे हेड कांस्टेबल की बुलेट बाइक भी चुरा ली थी।

हमेशा ढ़ेर सारी चाबियां लेकर चलता

तुकोगंज टीआई जितेंद्र चौहान ने बताया कि कन्हैयालाल के पास से 14 बुलेट व अन्य सामान मिला है। चोरी के लिए वह हमेशा अपने साथ चाबियों का एक गुच्छा लेकर चलता था। वह इंवेट वाली जगह को निशाना बनाता था। जैसे ही गाड़ियां दिखती वह इन चाबियों से गाड़ी का लॉक खोलकर चोरी कर लेता था। उसने चोरी की अधिकांश बुलेट भवानी मंडी के हिस्ट्रीशीटर बदमाश जीतू को बेची है।

पहले चेन चोरी करता था

पुलिस को जानकारी मिली है कि कन्हैयालाल पहले राजस्थान में चेन चुराता था। वह जेल भी जा चुका है। फिर वह इंदौर मे चोरी करने लगा। बुलेट चुराने पर ज्यादा रुपए मिलते थे। वह चोरी के समय हाफ बांह की टी शर्ट पहनता और फिर बाद में टी शर्ट के ऊपर शर्ट पहन लेता था। ऐसा इसलिए करता था ताकि सीसीटीवी में पहचान में नहीं आए।

ये शातिर चोर राजस्थान से उज्जैन तक बस से आता था। फिर वहां से बाइक या स्कूटी चुराकर इंदौर आता था। इसके बाद वह यहां से बुलेट चुराकर बदमाश जीतू को बेच देता था। पुलिस ने जब चोरी के इस पैटर्न को लगातार देखा तो साफ हुआ कि वह केवल संडे को ही चोरी करता है। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज की मदद से इस चोर को पकड़ लिया गया।

ये खबरें भी पढ़ें...

ड्राइवर की सलाह से मालिक मालामाल, पन्ना की खदान से मिला नायाब हीरा

जल्द भारत आएगा भगोड़ा हीरा कारोबारी नीरव मोदी, लंदन पहुंची सीबीआई की टीम

भारत का बेशकीमती कोहिनूर हीरा कैसे गया परदेस, जानें चोरी का पूरा सच

दुनिया का सबसे बड़ा हीरा बाजार था गोलकोंडा किला, पुरानी कारीगरी देख इंजीनियर भी हैरान

Tags:
  • राजस्थान
  • इंदौर पुलिस
  • इंदौर
  • बुलेट
  • हेड कांस्टेबल
  • शातिर चोर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा