स्वच्छता के बाद अब स्वच्छ हवा में भी इंदौर अव्वल, टॉप 3 में बनाई जगह

Manya Jain | Updated:
Share
indore swachh vayu survey 2026 top 3
indore swachh vayu survey 2026 top 3

सफाई के बाद स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026 में भी इंदौर ने बाजी मारी है। टॉप 3 में जगह बनाते हुए शहर दूसरे स्थान पर रहा। सूत्रों के मुताबिक 7 सितंबर को दिल्ली में इंदौर को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

स्वच्छता के बाद अब स्वच्छ वायु के मामले में भी इंदौर ने देशभर में अपनी पहचान कायम रखी है। स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 के परिणामों में इंदौर को देश के टॉप-3 शहरों में जगह मिली है। हालांकि आधिकारिक रैंकिंग की घोषणा 7 सितंबर को नई दिल्ली में होगी। सूत्रों के मुताबिक इंदौर ने इस सर्वेक्षण में दूसरा स्थान हासिल किया है।

नई दिल्ली स्थित इंदिरा पर्यावरण भवन के गंगा ऑडिटोरियम में होने वाले स्वच्छ वायु दिवस समारोह में इंदौर को राष्ट्रीय स्वच्छ वायु सराहना पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

दिल्ली के समारोह में मिलेगा सम्मान

इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए इंदौर के महापौर और निगमायुक्त को आमंत्रित किया गया है। नगर निगम के अधिकारियों तक भी पुरस्कार से जुड़ी जानकारी पहुंच चुकी है। केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव परिणामों की औपचारिक घोषणा करेंगे।

इंदौर महापौर ने दी जानकारी

इंदौर महापौर ने स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 पुरस्कार को लेकर जानकारी देते हुए कहा कि- सफाई में नंबर वन शहर को कल दिल्ली में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव जी 'स्वच्छ वायु सर्वेक्षण' में भी अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए, अच्छे प्रयास करने के लिए पुरस्कृत करने वाले हैं।

साथ ही उन्होंने कहा कि, बाकी पूरे शहर की सफाई व्यवस्था इंदौर के नागरिक देख रहे हैं। सब लोग अपने गली-मोहल्लों को साफ कर रहे हैं।

धूल से लेकर ई-वाहनों तक

नगर निगम के मुताबिक शहर में वायु प्रदूषण कम करने के लिए कई स्तरों पर काम किया गया। इनमें सड़क की सफाई से लेकर निर्माण मलबे के वैज्ञानिक निपटान और सार्वजनिक परिवहन में ई-वाहनों को बढ़ावा देने जैसे प्रयास शामिल हैं।

सड़कों की सफाई के लिए धूल नियंत्रण को ध्यान में रखते हुए स्वीपिंग मशीनों का इस्तेमाल बढ़ाया गया। शहर में हरियाली बढ़ाने के लिए अलग-अलग जगहों पर ग्रीन बेल्ट विकसित किए गए। इसके साथ ही निर्माण और तोड़फोड़ से निकलने वाले मलबे का वैज्ञानिक तरीके से निपटान सुनिश्चित किया गया।

निर्माण मलबे के अधिकतम हिस्से को दोबारा इस्तेमाल और रीसाइकिल करने के भी प्रयास किए गए। इसके अलावा सार्वजनिक परिवहन में इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या बढ़ाने की दिशा में भी लगातार काम किया गया।

7 सितंबर को साफ होगी रैंकिंग की तस्वीर

इंदौर के दूसरे स्थान पर रहने की जानकारी फिलहाल सूत्रों के हवाले से सामने आई है। 7 सितंबर को नई दिल्ली में होने वाले समारोह में आधिकारिक परिणाम जारी होने के बाद ही अंतिम रैंकिंग पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी।

ये भी पढ़ें...

अमरकंटक से अलीराजपुर तक स्वच्छ होगी नर्मदा, नहीं जाएगा नालों का पानी

इंदौर के पिनाकल ग्रांड घोटाले में IAS की जांच में ये भी दोषी, पुलिस की FIR में ये नाम गायब

भोपाल के बाद इंदौर मेट्रो का टिकट सबसे महंगा, छूट का ऑफर, दूसरे चरण का उद्घाटन आज

इंदौर में सीएम हाउस से फोन आया तो मोबाइल की खोज में दौड़ी 10 थानों की पुलिस





Tags:
  • इंदौर
  • स्वच्छता
  • नगर निगम
  • पुरस्कार
  • स्वच्छ वायु सर्वेक्षण
राजस्थान में सर्दी के साथ बढ़ा प्रदूषण, बीकानेर में AQI 288; चूरू, सीकर और जयपुर में भी हालात बिगड़े

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान में सर्दी के साथ बढ़ा प्रदूषण, बीकानेर में AQI 288; चूरू, सीकर और जयपुर में भी हालात बिगड़े
अजमेर में आचार संहिता से पहले जल्दबाजी का खेल: केवल LOI के सहारे रखवा दी 270 करोड़ के प्रोजेक्ट की नींव, फाइलों में अटकी योजना

By Jageshwar Prasad

अजमेर में आचार संहिता से पहले जल्दबाजी का खेल: केवल LOI के सहारे रखवा दी 270 करोड़ के प्रोजेक्ट की नींव, फाइलों में अटकी योजना
2 साल का पैरामेडिकल डिप्लोमा 4 साल में भी अधूरा, 8 हजार युवाओं का रोजगार अटका; भर्ती के मौके भी छूट रहे

By Jyoti Mahender Bhardwaj

2 साल का पैरामेडिकल डिप्लोमा 4 साल में भी अधूरा, 8 हजार युवाओं का रोजगार अटका; भर्ती के मौके भी छूट रहे
MP में 25 नवंबर से बदलेंगे शराब बिक्री के नियम, बिना क्वालिटी सर्टिफिकेट नहीं बिकेगी; दिखानी होगी लैब रिपोर्ट

By Amresh Kushwaha

MP में 25 नवंबर से बदलेंगे शराब बिक्री के नियम, बिना क्वालिटी सर्टिफिकेट नहीं बिकेगी; दिखानी होगी लैब रिपोर्ट
MP में रीलबाज पुलिसकर्मियों की खुलेगी कुंडली, PHQ ने मांगी सोशल मीडिया अकाउंट की डिटेल, पुराने वीडियो हटाने की मची होड़

By Ratan Kumar Mishra

MP में रीलबाज पुलिसकर्मियों की खुलेगी कुंडली, PHQ ने मांगी सोशल मीडिया अकाउंट की डिटेल, पुराने वीडियो हटाने की मची होड़
हार कर भी जीत गए साधुना पंचायत के मांगेराम डूडी, 474 वोटों से हारने के बाद ग्रामीणों ने जुटाकर दिए 71 लाख

By Jageshwar Prasad

हार कर भी जीत गए साधुना पंचायत के मांगेराम डूडी, 474 वोटों से हारने के बाद ग्रामीणों ने जुटाकर दिए 71 लाख
SI भर्ती का रिजल्ट 2 महीने से अटका, अभ्यर्थियों का इंतजार बढ़ा; प्रक्रिया पूरी होने में लगेंगे 6 महीने और

By Jyoti Mahender Bhardwaj

SI भर्ती का रिजल्ट 2 महीने से अटका, अभ्यर्थियों का इंतजार बढ़ा; प्रक्रिया पूरी होने में लगेंगे 6 महीने और