महिला की दहेज हत्या के केस में इंदौर के तहसीलदार दिलीप द्विवेदी उलझे, कोर्ट से जांच के आदेश
Sanjay Gupta | Sept 25, 2026, 11:15 IST
indore tehsildar dilip dwivedi dowry death case
करीब पांच साल पुराने भोपाल के दहेज हत्या मामले में इंदौर में पदस्थ तहसीलदार दिलीप कुमार द्विवेदी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। जिला कोर्ट ने उनके काम को लेकर तीखी टिप्पणी करते हुए जांच के आदेश दिए हैं।
भोपाल की कोलार तहसील में नायब तहसीलदार रहते हुए दिलीप कुमार द्विवेदी पर नियमों के खिलाफ काम करने के आरोप लगे हैं। इसी मामले में अब उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं। फिलहाल वे इंदौर के महू में अपर तहसीलदार के पद पर तैनात हैं।
विदिशा जिले की कुरवाई जिला अदालत ने उनके खिलाफ जांच के लिए इंदौर कलेक्टर को पत्र भेजा है। अब उनके कामकाज को लेकर विभागीय और अनुशासनात्मक जांच की जाएगी।
मामला विदिशा जिले की राजकुमारी अहिरवार की मौत से जुड़ा है। राजकुमारी को गंभीर रूप से जली हुई हालत में इलाज के लिए भोपाल लाया गया था, जहां 23 नवंबर 2020 को उनकी मौत हो गई थी। इसके बाद पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में उनके पति राजकुमार, ससुर घनश्याम और सास फूलबाई को आरोपी बनाया था।
इस मामले में भोपाल में नायब तहसीलदार रहते हुए दिलीप द्विवेदी ने ही मर्ग केस से जुड़े दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए थे। इसी मामले में अब उनके कामकाज की जांच की जा रही है।
कुरवाई जिला कोर्ट के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ने इस मामले में फैसला सुनाया। कोर्ट ने सबूतों की कमी के चलते आरोपियों को बरी कर दिया। हालांकि, अपने आदेश में कोर्ट ने तत्कालीन नायब तहसीलदार दिलीप कुमार द्विवेदी की भूमिका पर सवाल उठाए हैं।
कोर्ट ने आदेश में कहा कि दिलीप द्विवेदी ने कोलार भोपाल में नायब तहसीलदार रहते हुए टीटी नगर चौकी हमीदिया से जुड़े मर्ग केस में हस्ताक्षर किए थे। यह मामला जलने से हुई महिला की मौत से जुड़ा था।
अदालत के मुताबिक, द्विवेदी के पास इस मर्ग कार्रवाई में हस्तक्षेप करने का अधिकार नहीं था। उनके पास राज्य सरकार या जिला मजिस्ट्रेट की ओर से ऐसा करने का कोई लिखित आदेश भी नहीं था। कोर्ट ने कहा कि विवाह के सात साल के भीतर हुई महिला की मौत के मामले में कार्रवाई करने के लिए वे अधिकृत नहीं थे।
अदालत की इसी टिप्पणी के आधार पर अब उनके खिलाफ जांच की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।
![8e4a042e-657]()
![38af6e14-c2b]()
कोर्ट ने अपने आदेश में आगे कहा कि दिलीप कुमार द्विवेदी की इस कार्रवाई से मामले की जांच प्रक्रिया प्रभावित हुई। कोर्ट के अनुसार, उन्होंने अधिकार नहीं होने के बावजूद मर्ग कार्रवाई में हस्तक्षेप किया, जिससे आरोपियों को फायदा पहुंचाने की स्थिति बनी।
अदालत ने इस मामले को गंभीर मानते हुए उनके खिलाफ अनुशासनात्मक और विभागीय कार्रवाई की सिफारिश की है। इसके लिए कोर्ट ने इंदौर कलेक्टर को पत्र भेजने के निर्देश दिए हैं।
द्विवेदी का भोपाल से तबादला होने के बाद वे रायसेन जिले के बेगमगंज में नायब तहसीलदार के पद पर पदस्थ हुए। इसके बाद उनकी पोस्टिंग इंदौर में हो गई।
इसी वजह से जिला कोर्ट ने पहले भोपाल कलेक्टर, फिर रायसेन कलेक्टर और अब इंदौर कलेक्टर को पत्र भेजा है। कोर्ट ने उनके खिलाफ विभागीय और अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। Indore News | दहेज हत्या का केस
पुलिस कांस्टेबल बैंड भर्ती विवाद में हाईकोर्ट इंदौर ने कहा गड़बड़ी के सबूत नहीं, याचिका खारिज
इंदौर नगर निगम में छह आईएएस, लेकिन काम क्या हो रहा? नामांतरण घोटाला, अवैध होर्डिंग्स, सड़कें धंस रही
IIT इंदौर में निकली नई भर्तियां, 27 सितंबर तक ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
इंदौर में अवैध पोस्टर के खिलाफ अनशन कर रहे पांडे अस्पताल में, कहा महापौर, निगमायुक्त होंगे जिम्मेदार
विदिशा जिले की कुरवाई जिला अदालत ने उनके खिलाफ जांच के लिए इंदौर कलेक्टर को पत्र भेजा है। अब उनके कामकाज को लेकर विभागीय और अनुशासनात्मक जांच की जाएगी।
यह है मामला
इस मामले में भोपाल में नायब तहसीलदार रहते हुए दिलीप द्विवेदी ने ही मर्ग केस से जुड़े दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए थे। इसी मामले में अब उनके कामकाज की जांच की जा रही है।
क्या बोला जिला कोर्ट
कोर्ट ने आदेश में कहा कि दिलीप द्विवेदी ने कोलार भोपाल में नायब तहसीलदार रहते हुए टीटी नगर चौकी हमीदिया से जुड़े मर्ग केस में हस्ताक्षर किए थे। यह मामला जलने से हुई महिला की मौत से जुड़ा था।
अदालत के मुताबिक, द्विवेदी के पास इस मर्ग कार्रवाई में हस्तक्षेप करने का अधिकार नहीं था। उनके पास राज्य सरकार या जिला मजिस्ट्रेट की ओर से ऐसा करने का कोई लिखित आदेश भी नहीं था। कोर्ट ने कहा कि विवाह के सात साल के भीतर हुई महिला की मौत के मामले में कार्रवाई करने के लिए वे अधिकृत नहीं थे।
अदालत की इसी टिप्पणी के आधार पर अब उनके खिलाफ जांच की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।
8e4a042e-657
38af6e14-c2b
द्विवेदी के कारण आरोपी को लाभ मिला
अदालत ने इस मामले को गंभीर मानते हुए उनके खिलाफ अनुशासनात्मक और विभागीय कार्रवाई की सिफारिश की है। इसके लिए कोर्ट ने इंदौर कलेक्टर को पत्र भेजने के निर्देश दिए हैं।
भोपाल, फिर रायसेन और इंदौर कलेक्टर को पत्र
इसी वजह से जिला कोर्ट ने पहले भोपाल कलेक्टर, फिर रायसेन कलेक्टर और अब इंदौर कलेक्टर को पत्र भेजा है। कोर्ट ने उनके खिलाफ विभागीय और अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। Indore News | दहेज हत्या का केस
ये खबरें भी पढ़ें...
इंदौर नगर निगम में छह आईएएस, लेकिन काम क्या हो रहा? नामांतरण घोटाला, अवैध होर्डिंग्स, सड़कें धंस रही
IIT इंदौर में निकली नई भर्तियां, 27 सितंबर तक ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
इंदौर में अवैध पोस्टर के खिलाफ अनशन कर रहे पांडे अस्पताल में, कहा महापौर, निगमायुक्त होंगे जिम्मेदार
छत्तीसगढ़ पुलिस में 7 अधिकारियों की नई पोस्टिंग, CM सुरक्षा से राजभवन तक बदले अधिकारी, भाटापारा DSP भी बदले
By VINAY VERMA
3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस, आयुक्त बोले-कैलेंडर बनाते समय ध्यान नहीं रहा
By Jageshwar prasad
जैसलमेर: शाहगढ़ में केंद्र सरकार की कैराकल संरक्षण की योजना, दो को लगाए गए रेडियो कॉलर
By Jageshwar prasad
टिकट के दावेदारों से दिलावर बोले-प्रधान बनकर गड़बड़ी मत करना; चाबी मेरे पास, एक मिनट में हटा दूंगा
By Saurabh Mishra
इंदौर में दादा ने किया मोलेस्ट, तो पोती ने बैट से हमला कर ले ली जान, जानें क्या है पूरा मामला
By Manya Jain
छत्तीसगढ़ में लाइब्रेरी से घर लौट रही युवती पर एसिड अटैक, चेहरे और शरीर का ऊपरी हिस्सा झुलसा, आरोपी फरार
By Umeshwari Baghel
एमपी कृषि विभाग में 3357 कर्मचारियों का प्रमोशन, CM मोहन यादव बोले-अब हर साल होगी DPC
By Sandeep Kumar