इंदौर में तहसीलदारों के काम की अब संभागायुक्त भास्कर लक्षकार ने खोली दी पोल

Sanjay Gupta | Sept 03, 2026, 20:52 IST
Share
indore-tehsildar-inspection-negligence
indore-tehsildar-inspection-negligence

इंदौर कलेक्टोरेट में राजस्व काम को लेकर जो हाल है उसकी पोल अब खुद संभागायुक्त भास्कर लक्षकार ने खोल दी है। वह गुरुवार को अचानक निरीक्षण पर पहुंचे। इसमें तहसीलदारों के काम खुलकर सामने आ गए।

Indore. इंदौर कलेक्टोरेट में इस समय 40 तहसीलदार/नायब तहसीलदार है। 18 डिप्टी कलेक्टर/संयुक्त कलेक्टर स्तर के अधिकारी है। लेकिन राजस्व के कामों से सभी परेशान है। कलेक्टर शिवम वर्मा लगातार नोटिस दे रहे हैं। वहीं अब संभागायुक्त भास्कर लक्षकार जब दौरे पर पहुंचे तो तहसीलदार से पटवारी तक के काम की पोल खुल गई।

यहां निरीक्षण करने पहुंचे संभागायुक्त

संभागायुक्त ने गुरुवार को मल्हारगंज तहसील एवं एसडीएम कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान राजस्व प्रकरणों की स्थिति के साथ ही कार्यालयीन व्यवस्थाओं तथा लंबित मामलों की स्थिति की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान राजस्व प्रकरणों को लेकर गंभीर लापरवाही तथा निर्धारित प्रक्रियाओं का पालन नहीं किए जाने के मामले सामने आए।

7b6a0759-cc0
7b6a0759-cc0

इन तहसीलदारों के कामो की जांच

संभागायुक्त ने तहसीलदार मल्हारगंज शेखर चौधरी, तत्कालीन तहसीलदार मल्हारगंज एवं वर्तमान तहसीलदार कनाडिया नारायण नादेडा तथा अपर तहसीलदार मल्हारगंज लोकेश आहूजा के कार्यों की समीक्षा की। निरीक्षण में आरसीएमएस पोर्टल पर प्रकरण दर्ज नहीं किए जाने, प्रकरणों का ऑफलाइन मेंटनेंस, केस की सूची तैयार नहीं होने, विविध रजिस्टर उपलब्ध नहीं होने सहित अन्य कमियां पाई गईं।

आदेश पर सील भी नहीं लगा रहे अधिकारी

संभागायुक्त आईएएस भास्कर लक्षकारने निरीक्षण के दौरान पाया कि अधिकारी आदेश पारित करने के बाद न्यायालय की सील नहीं लगा रहे हैं। देशों के अमल संबंधी प्रतिवेदन उपलब्ध नहीं है। ग्राम भाग्या के सर्वे क्रमांक 182/1 से संबंधित नक्शा बंटाकन प्रकरण में आदेश पारित होने के बाद भी 12 दिवस तक आदेश का अमल नहीं किया गया। इस पर संभागायुक्त ने कलेक्टर शिवम वर्मा को संबंधित हल्का पटवारी लोकेश नंदलाल को निलंबित करने के निर्देश दिए।

रीडरों की रुकेगी वेतन वृद्धि, तहसीलदारों को नोटिस

संभागायुक्त ने निर्देशित किया कि राजस्व कार्य में लापरवाही करने वाले रीडरों की दो-दो वेतन वृद्धि रोकने के आदेश जारी किए जाएं। तहलीसदारों को भी कार्य में सुधार के लिए नोटिस थमाए गए है। कमिश्नर ने कहा कि सभी राजस्व प्रकरणों की आरसीएमएस पोर्टल पर समयबद्ध रूप से प्रविष्टियां सुनिश्चित की जाए। उन्होंने लंबित राजस्व प्रकरणों के निराकरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए।

यह खबरें भी पढ़ें...

इंदौर में वार्ड 60 पर नहीं होगा उपचुनाव, कांग्रेस पार्षद अंसारी को स्टे

इंदौर कलेक्टर ने खनिज शाखा आईएएस पवार को दी, एडीएम रोशन के काम बांटे

इंदौर से 5 रूट पर चलेंगी 26 ग्रीन ई-बसें, धार्मिक-पर्यटन स्थलों का सफर होगा आसान

चींटियां, सड़े आलू और घटिया खाना... विवादों में इंदौर PTC की 3 करोड़ के टेंडर वाली मेस

Tags:
  • इंदौर कलेक्टोरेट
  • लापरवाही
  • कलेक्टर शिवम वर्मा
  • औचक निरीक्षण
  • आईएएस भास्कर लक्षकार
Rajasthan Top News: 3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: 3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस
EOW ने पेश किया 9500 पन्नों का पूरक चालान,रामगोपाल,देवेंद्र यादव और विनोद तिवारी समेत 12 आरोपी

By Arun Tiwari

EOW ने पेश किया 9500 पन्नों का पूरक चालान,रामगोपाल,देवेंद्र यादव और विनोद तिवारी समेत 12 आरोपी
13 से 16 अक्टूबर तक होगी सहायक निदेशक और वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी परीक्षा, जानें कब मिलेगा एडमिट कार्ड

By Ashish Bhardwaj

13 से 16 अक्टूबर तक होगी सहायक निदेशक और वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी परीक्षा, जानें कब मिलेगा एडमिट कार्ड
CG Top News : खरोरा अडानी फैक्ट्री में शराब बिक्री पर बवाल, बालोद में एसिड अटैक और हाईकोर्ट का अहम फैसला समेत पढ़े छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें

By Umeshwari Baghel

CG Top News : खरोरा अडानी फैक्ट्री में शराब बिक्री पर बवाल, बालोद में एसिड अटैक और हाईकोर्ट का अहम फैसला समेत पढ़े छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें
राजस्थान पुलिस की ऐतिहासिक पहल, हाइटेक होगी बीट पुलिसिंग, पहले चरण में 9 जिलों में होगी लागू

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान पुलिस की ऐतिहासिक पहल, हाइटेक होगी बीट पुलिसिंग, पहले चरण में 9 जिलों में होगी लागू
जवाहर सर्किल के सब-वे की 20 दुकानें बनीं कबाड़घर: दो बार नीलामी फेल, अब बिजली पर ₹19.97 लाख का नया टेंडर

By Raghvendra Singh Rathore

जवाहर सर्किल के सब-वे की 20 दुकानें बनीं कबाड़घर: दो बार नीलामी फेल, अब बिजली पर ₹19.97 लाख का नया टेंडर
पांच सितारा शेरेटन ग्रैंड पैलेस होटल ने गंदगी फैलाई, इंदौर नगर निगम ने किया ढाई लाख का स्पॉट फाइन

By Sanjay Gupta

पांच सितारा शेरेटन ग्रैंड पैलेस होटल ने गंदगी फैलाई, इंदौर नगर निगम ने किया ढाई लाख का स्पॉट फाइन