इंदौर ट्रैफिक पुलिस ने मरीज लेने जा रही एंबुलेंस से लिए 12 हजार, ड्राइवर ने रिश्तेदारों से लाकर दिए

Sanjay Gupta | Apr 12, 2025, 14:19 IST
Share
THE SOOTR
THE SOOTR

इंदौर ट्रैफिक पुलिस का एक बार फिर शर्मनाक कांड सामने आया है। मरीज लेने के लिए जा रही एंबुलेंस से ही 12 हजार रुपए चालान के नाम पर ले लिए। मजे की बात तो यही है कि यह चालान काटा ही नहीं और ना ही इसकी कोई रसीद एंबुलेंस ड्राइवर को दी गई।

MP News : इंदौर ट्रैफिक पुलिस का एक बार फिर शर्मनाक कांड सामने आया है। मरीज लेने के लिए जा रही एंबुलेंस से ही 12 हजार रुपए चालान के नाम पर ले लिए। मजे की बात तो यही है कि यह चालान काटा ही नहीं और ना ही इसकी कोई रसीद एंबुलेंस ड्राइवर को दी गई।

ये खबर भी पढ़ें : Shreya Kalra का Traffic में Dance Video Viral हुआ अब OTT पर आएंगी नजर

इमरजेंसी का बोला, लेकिन जाने नहीं दिया

गीताभवन चौराहे पर यह घटना हुई। ड्राइवर की गलती थी वह पेट्रोल पंप की ओर से रांग साइड आ रहा था। उसे चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस ने रोक लिया। ड्राइवर ने कहा कि मरीज लाने की जल्दी है, साहब जाने दीजिए इमरजेंसी है। अनिल मालवीय जिनकी एंबुलेंस है उन्होंने बताया कि यह निजी अस्पताल में अटैच है। ड्राइवर ने डीजल डलवाया औऱ रांग साइड ही लेकर मरीज के लिए जाने लगा तो ट्रैफिक पुलिस ने रोक लिया।

ये खबर भी पढ़ें :Police Jobs 2025: इस राज्य में निकली सब-इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती, 1 लाख तक मिलेगी सैलरी

ये खबर भी पढ़ें : Traffic Police के ASI को घसीटते हुए ले गया Car Driver #shorts

फिर थाने पर धमकाय

पुलिसकर्मियों ने पहले गीताभवन चौराहे पर रोका और एक घंटे तक रोककर रखा गया। इसके बाद उसे ट्रैफिक थाने भेज दिया। वहां एंबुलेंस को सात घंटे तक रोककर रखा गया। ड्राइवर को धमकाया गया पहले राशि भरो तभी जाने देंगे। इसे छुड़ा नहीं पाओगे। फिर पुलिसकर्मियों ने ड्राइवर से 20 हजार मांगे। आखिर में 12 हजार रुपए लेकर छोड़ा गया। ड्राइवर अपने रिश्तेदारों से यह राशि उधार लेकर आया और फिर पुलिस को दी। बदले में पुलिस ने कोई चालान या रसीद नहीं दी।

ये खबर भी पढ़ें : Air Ambulance की बातें करने वाले नहीं दे पाए साधारण एंबुलेंस

क्या बोल रहे ट्रैफिक एसीपी

रीगल तिराहे पर भरे ट्रैफिक के दौरान वाहनों को रोककर जांच कर ट्रैफिक रोकने वाले एसीपी ट्रैफिक हिंदू सिंह मुवेल ने सफाई देते हुए कहा कि ट्रैफिक जाम के बीच एंबुलेंस हूटर बजाते हुए जा रहा था। एंबुलेंस में कोई मरीज नहीं था। वाहन का फिटनेस भी नहीं था, इसका ही चालान बनाया गया है। अब एसीपी साहब यह नहीं बता पा रहे हैं कि एंबुलेंस इमरजेंसी में हूटर नहीं बजाएगी तो फिर किस वाहन को यह अधिकार होंगे।

Tags:
  • MP News
  • Indore
  • मध्यप्रदेश ट्रैफिक पुलिस
  • police
  • 000- MP News
  • madhyapradesh
  • 108 एंबुलेंस
  • 108 ambulance facility
  • Ambulance
  • ट्रैफिक पुलिस
  • इंदौर ट्रैफिक पुलिस
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं