ट्रेनिंग के बाद भी नहीं सुधरे पंढरीनाथ टीआई, किन्नर विवाद में थाने ही नहीं गए, लाइन अटैच हुए

Vishwanath Singh | Apr 25, 2025, 13:17 IST
Share
indore-transgender-group-clash-alleges-religious-pressure-police-action
indore-transgender-group-clash-alleges-religious-pressure-police-action

नंदलालपुरा के किन्नर सपना गुरु अच्छा की किन्नर सोनामबाई अपने साथियों के साथ गुरुवार को पंढरीनाथ थाने पहुंची थी। सोनम ने यहां आरोप लगाते हुए कहा था कि किन्नर सीमा और पायल उन्हें परेशान कर रही हैं।

इंदौर में किन्नरों के दो गुटों में चल रहे विवाद ने गुरुवार को तूल पकड़ लिया। एक गुट ने धर्म परिवर्तन का आरोप लगाकर थाने में हंगामा किया। यहां पर पंढरीनाथ थाने के टीआई कपिल शर्मा समय पर नहीं पहुंचे, तो डीएसपी ने उन्हें थाने से हटा दिया। इस मामले में पुलिस द्वारा धमकाने और धर्म परिवर्तन के आरोपी की जांच की जा रही है। गौरतलब है कि इसके पूर्व में भी कपिल शर्मा और पूरे पंढरीनाथ स्टाफ को ट्रेनिंग के लिए भेज दिया गया था।

विरोधी गुट संक्रमित इंजेक्शन लगा देते हैं

नंदलालपुरा के किन्नर सपना गुरु अच्छा की किन्नर सोनामबाई अपने साथियों के साथ गुरुवार को पंढरीनाथ थाने पहुंची थी। सोनम ने यहां आरोप लगाते हुए कहा था कि किन्नर सीमा और पायल उन्हें परेशान कर रही हैं। सपना गुरु के चेलों पर मुस्लिम बनाने का दबाव बनाया जा रहा है। पायल और सीमा विरोधी गुट के किन्नर को संक्रमित इंजेक्शन लगा देती हैं। सोनम के मुताबिक उसके गुट के सभी किन्नर इंदौर के ही है और सनातनी हैं। वहीं पायल मालेगांव की है। वह प्रताड़ित करती है, जिसके कारण वहां पर रहने वाले किन्नरों ने अपने घरों पर पलायन के पोस्टर लगा दिए हैं।

The Sootr
The Sootr
यह खबर भी पढ़ें...इंदौर के पूर्व विधायक और मंत्री पुत्र आकाश ने प्रोटोकॉल तोड़ ली अधिकारियों की जलसंकट पर बैठक

डीसीपी ने किया लाइन अटैच

यह खबर भी पढ़ें...EOW की तत्कालीन एसडीएम, तहसीलदार समेत 20 अधिकारियों के ठिकानों पर दबिश

घरों के बाहर चिपकाए पलायन के पोस्टर

किन्नरों ने प्रदर्शन के दौरान बताया कि दूसरा पक्ष मुस्लिम किन्नरों का है। वह पता नहीं कहां से आ गया है और उन्हें परेशान कर रहा है। दूसरे पक्ष के कारण वे इतने ज्यादा परेशान हो गए हैं कि अपने घरों को छोड़कर यहां से पलायन करने के लिए मजबूर हैं। इसी बात को सबके सामने रखने के लिए उन्होंने अपने घरों के बाहर पोस्टर भी चिपकाए हुए हैं।

The Sootr
The Sootr
यह खबर भी पढ़ें...पहलगाम हमले के 2 आतंकियों के मकान को सेना ने उड़ाया, लश्कर का टॉप आतंकी अल्ताफ लाली ढेर

पंढरीनाथ थाने के स्टाफ को भी मिल चुकी है सजा

पंढरीनाथ थाने के टीआई कपिल शर्मा सहित 15 पुलिस जवानों को भी सीपी संतोष सिंह ने सजा के तौर पर तीन दिन की ट्रेनिंग के लिए भेजा था। वे बीएनएस की धाराएं ही नहीं बता पाए थे और थाने में कई अनियमितताएं मिली थीं। इसके बाद उनकी तीन दिन तक ट्रेनिंग चली थी और परीक्षा के बाद वे सभी पास हो गए हैं। सभी को कम से कम 50 प्रतिशत अंक लाने थे, लेकिन अच्छी बात यह रही कि सभी को 60 से 80 प्रतिशत अंक मिले हैं। अब उन्हें वापस पंढरीनाथ थाने जाने के आदेश दे दिए हैं। तीन दिन तक ट्रेनिंग डीसीपी जोन 4 के ऑफिस में चल रही थी। उन सभी की लिखित परीक्षा के लिए पेपर एसीपी हेमंत चौहान ने तैयार किया था। अब किसी तरह की लापरवाही होने पर किसी तरह की ट्रेंनिग या ऑफिस में अटैच नहीं किया जाएगा। बल्कि उन्हें सजा दी जाएगी।

यह खबर भी पढ़ें...इंदौर से 100 करोड़ के शकर और ड्रायफ्रूट पाकिस्तान को नहीं भेजेंगे व्यापारी, दवाओं पर भी लगेगी रोक

Tags:
  • इंदौर
  • पुलिस
  • टीआई
  • डीसीपी
  • एसीपी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई