इंदौर में वार्ड 60 पर नहीं होगा उपचुनाव, कांग्रेस पार्षद अंसारी को स्टे

Sanjay Gupta | Sept 03, 2026, 19:26 IST
Share
इंदौर में वार्ड 60 पर नहीं होंगे उपचुनाव
इंदौर में वार्ड 60 पर नहीं होंगे उपचुनाव

नगर निगम के खाली वार्ड में उपचुनाव होने है, इसकी सूचना जारी हो चुकी है। इंदौर में वार्ड 58 व 60 पर भी पद रिक्त हुए हैं और चुनाव तय हुए थे। लेकिन अब वार्ड 60 पर चुनाव नहीं होंगे। पार्षदी से हटाई गई सुनहरा अंसारी को स्टे मिल गया है।

Indore. इंदौर नगर निगम के वार्ड 60 से चुनी हुई पार्षद कांग्रेस की सुनहरा अंसारी को स्टे मिल गया है। अब इस वार्ड पर उपचुनाव नहीं होंगे। इस पर हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने सुनवाई के बाद गुरुवार को स्टे जारी कर दिया है।

यह आदेश दिए सिंगल बेंच ने

सिंगल बेंच ने कहा कि जिला कोर्ट में चुनाव याचिका पर जिस आधार पर चुनाव शून्य किया गया है। उस पर विचार किए जाने की जरूरत है। इस पर अंतिम सुनवाई बाकी है, लेकिन यदि अंतरिम राहत नहीं दी जाती है तो फिर सुनवाई का मतलब नहीं रह जाता है। ऐसे में इंटरविनर याचिका को मंजूर कतरे हुए 17 जुलाई के जिला कोर्ट के आदेश को स्टे किया जाता है।

हाईकोर्ट ने यह दिए आदेश

जस्टिस संदीप भट्ट ने आदेश में कहा कि 17 जुलाई को पारित फैसले और आदेश के संचालन, निष्पादन, कार्यान्वयन और उससे जुड़े सभी परिणामों पर रोक लगाई जाती है। साथ ही यह निर्देश दिया जाता है कि मौजूदा सिविल रिवीजन के अंतिम निपटारे तक, विवादित फैसले के आधार पर कोई भी जबरदस्ती या परिणामी कार्रवाई नहीं की जाएगी। इसमें खाली पद की सूचना जारी करना, कोई उपचुनाव शुरू या आयोजित करना, किसी अन्य व्यक्ति द्वारा पदभार संभालना या कोई अन्य कार्यवाही शामिल है।

क्या था मामला

पार्षद सुनहरा अंसारी के खिलाफ चुनाव याचिका लगी। इस पर 17 जुलाई को फैसला हुआ। इसमें आदेश हुआ कि नामांकन फार्म में अंसारी द्वारा संपत्ति की जानकारी छिपाई थी और उन पर साथ ही प्रापर्टी टैक्स भी बकाया था। ऐसे में नामाकंन में जानकारी छिपाने पर चुनाव शून्य घोषित किया जाता है।

हाईकोर्ट में यह तर्क दिए गए

इस पर इंदौर हाईकोर्ट में यह तर्क दिए गए कि खुद निगम के अधिकारियों ने ही उन्हें संपत्ति व अन्य कर को लेकर नो ड्यूज का सर्टिफिकेट दिया था। जो संपत्ति है वह उनकी ससुर की थी। ऐसे में बिना तथ्यों को जांचे चुनाव शून्य घोषित किया गया है।

वहीं हाईकोर्ट में शासन पक्ष की ओर से कहा गया कि निगम की ओर से अयोग्य कर्मचारी द्वारा यह सर्टिफिकेट जारी किया था, उन पर संपत्ति कर बकाया है। लेकिन हाईकोर्ट ने कहा कि इन सभी पर अंतिम सुनवाई में बहस होगी। अभी राहत दी जाती है।

ये भी पढ़ें...

मध्य प्रदेश पुलिस में बंपर प्रमोशन, 157 ASI पदोन्नत होकर बने SI, आदेश जारी

MP के सरकारी स्कूलों की हालत: बजट बढ़ा, फिर भी 5 हजार भवन जर्जर

न तैरना आता था, ना सुरक्षा साधन थे, फिर भी बिट्टू ने साफ कर दी अजनार नदी

MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, मोहन कैबिनेट में 41 हजार करोड़ के प्रस्ताव को मंजूर

Tags:
  • इंदौर हाईकोर्ट
  • इंदौर नगर निगम
  • मध्य प्रदेश
  • जस्टिस संदीप भट्ट
  • पार्षद सुनहरा अंसारी
Rajasthan Top News: 3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: 3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस
EOW ने पेश किया 9500 पन्नों का पूरक चालान,रामगोपाल,देवेंद्र यादव और विनोद तिवारी समेत 12 आरोपी

By Arun Tiwari

EOW ने पेश किया 9500 पन्नों का पूरक चालान,रामगोपाल,देवेंद्र यादव और विनोद तिवारी समेत 12 आरोपी
13 से 16 अक्टूबर तक होगी सहायक निदेशक और वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी परीक्षा, जानें कब मिलेगा एडमिट कार्ड

By Ashish Bhardwaj

13 से 16 अक्टूबर तक होगी सहायक निदेशक और वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी परीक्षा, जानें कब मिलेगा एडमिट कार्ड
CG Top News : खरोरा अडानी फैक्ट्री में शराब बिक्री पर बवाल, बालोद में एसिड अटैक और हाईकोर्ट का अहम फैसला समेत पढ़े छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें

By Umeshwari Baghel

CG Top News : खरोरा अडानी फैक्ट्री में शराब बिक्री पर बवाल, बालोद में एसिड अटैक और हाईकोर्ट का अहम फैसला समेत पढ़े छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें
राजस्थान पुलिस की ऐतिहासिक पहल, हाइटेक होगी बीट पुलिसिंग, पहले चरण में 9 जिलों में होगी लागू

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान पुलिस की ऐतिहासिक पहल, हाइटेक होगी बीट पुलिसिंग, पहले चरण में 9 जिलों में होगी लागू
जवाहर सर्किल के सब-वे की 20 दुकानें बनीं कबाड़घर: दो बार नीलामी फेल, अब बिजली पर ₹19.97 लाख का नया टेंडर

By Raghvendra Singh Rathore

जवाहर सर्किल के सब-वे की 20 दुकानें बनीं कबाड़घर: दो बार नीलामी फेल, अब बिजली पर ₹19.97 लाख का नया टेंडर
पांच सितारा शेरेटन ग्रैंड पैलेस होटल ने गंदगी फैलाई, इंदौर नगर निगम ने किया ढाई लाख का स्पॉट फाइन

By Sanjay Gupta

पांच सितारा शेरेटन ग्रैंड पैलेस होटल ने गंदगी फैलाई, इंदौर नगर निगम ने किया ढाई लाख का स्पॉट फाइन