देश का पहला वेटलैंड शहर बना इंदौर, सीएम मोहन यादव बोले- यह MP के लिए गौरव का क्षण

Vikram Jain | Jan 26, 2025, 01:20 IST
Share
indore wetland city recognition ramsar convention
indore wetland city recognition ramsar convention

इंदौर शहर स्वच्छता के क्षेत्र में लगातार सात बार से नंबर 1 है। अब इस शहर ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इंदौर देश का पहला वेटलैंड शहर बना है। इसे विश्व के 31 टॉप वेटलैंड मान्यता प्राप्त शहरों की सूची में शामिल किया गया है।

INDORE. स्वच्छता में नबंर एक इंदौर शहर को रामसर कन्वेंशन (Ramsar Convention) द्वारा प्रतिष्ठित वेटलैंड सिटी (Wetland City) के रूप में मान्यता प्राप्त हुई है, जो प्रदेश और देश के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए इसे मध्य प्रदेश के लिए गौरव का क्षण बताया है।

पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में काम करने वाली अंतरराष्ट्रीय संस्था रामसर कन्वेंशन ने शनिवार (25 जनवरी 2025) को 31 शहरों की सूची जारी की। इन शहरों को उनके वेटलैंड्स के संरक्षण के साथ-साथ शहरी विकास में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए वेटलैंड सिटी के रूप में सम्मानित किया गया है। इस सूची में भारत के दो शहरों, इंदौर और उदयपुर को पहली बार शामिल किया गया है, और ये देश के पहले वेटलैंड शहरों के रूप में मान्यता प्राप्त हुए हैं।

इंदौर देश का पहली वेटलैंड सिटी

रामसर कन्वेंशन द्वारा वेटलैंड सिटी के रूप में मान्यता प्राप्त करने वाले 31 शहरों में इंदौर और उदयपुर भारत के पहले दो शहर बने हैं। रामसर द्वारा यह मान्यता उन शहरों को दी जाती है जो वेटलैंड्स का संरक्षण करते हुए शहरी विकास में उत्कृष्ट योगदान प्रदान करते हैं। इस तरह इंदौर और उदयपुर ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है।

Padma Shri Award 2025 : एमपी के सितारे चमके, मिलेंगे पद्मश्री पुरस्कार

रामसर कन्वेंशन और वेटलैंड सिटी का महत्व

रामसर संधि, जिसे वेटलैंड्स पर हुई संधि भी कहा जाता है। रामसर कन्वेंशन 1971 में ईरान के रामसर शहर में हस्ताक्षरित एक अंतर-सरकारी संधि है, जो आर्द्र भूमि (वेटलैंड्ल)और उनके संसाधनों के संरक्षण का कार्य करती है। इसके तहत, वेटलैंड्स का संरक्षण करने के साथ-साथ शहरी विकास में योगदान देने वाले शहरों को वेटलैण्ड सिटी का दर्जा दिया जाता है।

इंदौर के पर्यावरण सुधार प्रयास

इंदौर पहले से ही देश और प्रदेश के सबसे स्वच्छ शहरों में नंबर वन है, और अब यह देश का पहला वेटलैण्ड सिटी बनकर और भी प्रसिद्ध हो गया है। इंदौर के सिरपुर और यशवंत सागर को रामसर साइट के रूप में पहले ही घोषित किया जा चुका है। यहां झीलों का संरक्षण, पर्यावरण सुधार और पक्षियों के लिए आदर्श आवास की स्थिति विकसित की जा रही है। सिरपुर को बर्ड सैंक्चुअरी के रूप में भी विकसित किया जा रहा है।

सीएम इंदौर में रहेंगे, पुलिस ने जीतू यादव के भाई अभिलाष को पकड़ा, टाइमिंग का खेल

रामसर साइट्स: विश्वभर में वेटलैंड संरक्षण के लिए एक मंच

रामसर संधि के तहत, वेटलैंड्स का संरक्षण किया जाता है। इस संधि के द्वारा आर्द्रभूमियों के संरक्षण के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग प्रदान किया जाता है। 2015 में रामसर कन्वेंशन के 12वें सम्मेलन में वेटलैंड सिटी के रूप में शहरों को मान्यता देने की योजना शुरू की गई थी।

इंदौर और उदयपुर के लिए अंतरराष्ट्रीय पहचान

इस प्रतिष्ठित मान्यता से इंदौर और उदयपुर को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सकारात्मक ब्रांडिंग और पहचान मिल रही है। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने इस घोषणा को पर्यावरण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि यह शहरों को वैश्विक पहचान देने के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। बता दें कि केंद्र सरकार ने इंदौर का नाम रामसर कन्वेंशन को प्रतिष्ठित वेटलैंड सिटी के रूप में मान्यता प्रदान करने के लिए नामांकित किया गया था।

राहुल गांधी की महू यात्रा पर अफसरों का यू टर्न, अब राजनीतिक भाषण होगा पर धर्म पर बात नहीं!

वेटलैंड सिटी की सूची में शामिल अन्य शहर

रामसर कन्वेंशन द्वारा वेटलैंड सिटी के रूप में मान्यता प्राप्त अन्य शहरों में अर्जेंटीना का ट्रेलेव, बेल्जियम का मेचेलेन, बोत्सवाना का कसाने-कज़ुंगुला, चिली का वाल्डिविया, चीन के विभिन्न शहर, फ्रांस का एब्बेविल, आर्ल्स, हैम्पिग्नी, ईरान (इस्लामिक गणराज्य) का बाबोल, बंदरकिआशर, गैंडोमन, जापान का नागोया शहर, मोरक्को का मेहद्या, फिलीपींस का बलांगा शहर, पोलैंड का पॉज़्नान, कोरिया गणराज्य का गिम्हे, मुंगयोंग, सर्बिया का नोवी साद, स्विटजरलैंड का जिनेवा और जिम्बाब्वे का विक्टोरिया फॉल्स शामिल हैं।

इंदौर IB के इंस्पेक्टर योगेश शर्मा, सब इंस्पैक्टर सिंह और माडिया को राष्ट्रपति अवार्ड

Tags:
  • Indore News
  • सीएम मोहन यादव
  • इंदौर न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • एमपी न्यूज अपडेट
  • रामसर कन्वेंशन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज