इंदौर में पत्नी से प्रताड़ना के मामले बढ़े ! 5 साल में 3400 पुरुषों ने मांगी मदद

Rahul Dave | Published:
Share
indore-wife-abuse-cases
indore-wife-abuse-cases

इंदौर में महिलाओं द्वारा घरेलू हिंसा और प्रताड़ना के मामले बढ़ रहे हैं। हेल्पलाइन के आंकड़े बताते हैं कि पारिवारिक विवादों में पुरुष भी शिकार हो रहे हैं। पिछले पांच वर्षों में 3400 से अधिक पुरुषों ने हेल्पलाइन से संपर्क किया।

INDORE. अब तक घरेलू हिंसा और प्रताड़ना की कहानियों में महिलाएं ही केंद्र में रहती थीं, लेकिन इंदौर से सामने आ रहे आंकड़े इस धारणा को चुनौती दे रहे हैं। शहर में बड़ी संख्या में पुरुष अपनी पत्नियों द्वारा मानसिक, शारीरिक और सामाजिक प्रताड़ना झेलने को मजबूर हैं। पुरुषों के लिए काम करने वाली एक हेल्पलाइन पर इंदौर लगातार शीर्ष पर बना हुआ है।

हेल्पलाइन पर बढ़ती पुरुषों की आवाज

भाई नाम की संस्था द्वारा संचालित हेल्पलाइन के आंकड़े चौंकाने वाले हैं। बीते पांच वर्षों में इंदौर से करीब 3400 पुरुषों ने फोन कर मदद मांगी। ये आंकड़े बताते हैं कि पारिवारिक विवादों में महिलाएं ही नहीं, पुरुष भी प्रताड़ना का शिकार हो रहे हैं। वे भी चुपचाप यह सब सहन कर रहे हैं।

मौसम पूर्वानुमान (26 दिसंबर) : मध्यप्रदेश में हल्की बारिश, उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप

पढ़े-लिखे और प्रोफेशनल भी परेशान

शिकायत करने वालों में किसी एक वर्ग के लोग नहीं हैं। आईटी प्रोफेशनल, डॉक्टर, कॉर्पोरेट कर्मचारी, व्यापारी और निजी संस्थानों में कार्यरत उच्च शिक्षित पुरुष भी इस सूची में शामिल हैं। यानी समस्या केवल आर्थिक या सामाजिक रूप से कमजोर तबके तक सीमित नहीं रही।

सांसद-कलेक्टर आमने-सामने : सांसद रावत पर अशिष्ट भाषा का आरोप, बोले-कलेक्टर पर बोल दिया तो बखेड़ा हो जाएगा

मारपीट से लेकर सोशल मीडिया बदनामी तक

हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों में मानसिक प्रताड़ना, मारपीट, धमकी, भावनात्मक ब्लैकमेल और सोशल मीडिया पर बदनाम करने के गंभीर आरोप हैं। कई पुरुषों का कहना है कि निजी विवादों को सार्वजनिक करके उनकी सामाजिक छवि और करियर को नुकसान पहुंचाया गया।

अभ्युदय मध्य प्रदेश ग्रोथ समिट: अमित शाह ने MP को औद्योगिक विकास के लिए दिए 2 लाख करोड़, मिलेंगे करीब 2 लाख रोजगार

शादी के शुरुआती दिनों से ही तनाव

हेल्पलाइन से जुड़े लोगों के अनुसार, कई मामलों में प्रताड़ना शादी के शुरुआती दिनों में ही शुरू हो जाती है। कुछ शिकायतें शादी के कुछ घंटों या दिनों बाद की हैं। कई रिश्ते एक साल के भीतर टूटने की कगार पर पहुंच गए हैं। यह साफ संकेत है कि समस्या शुरुआत से ही गहरी हो रही है।

30 से 50 वर्ष के पुरुष सबसे ज्यादा प्रभावित

डेटा के मुताबिक, 30 से 50 वर्ष की उम्र के पुरुष सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। इस उम्र में करियर, परिवार, बच्चों और सामाजिक जिम्मेदारियों का दबाव सबसे ज्यादा होता है। इसके बाद हाल ही में शादी करने वाले युवा पुरुषों की संख्या आती है, जिनमें आईटी और मेडिकल सेक्टर से जुड़े लोग प्रमुख हैं।

Samagra ID Application: चुटकियों में बनवाएं समग्र आईडी, बस फॉलो करें ये आसान से स्टेप्स

प्रताड़ना की हद: आत्महत्या तक

हाल के महीनों में इंदौर लसूडिया पुलिस, हीरानगर और अन्य थाना क्षेत्रों में पुरुषों की आत्महत्या के मामले सामने आए हैं। आत्महत्या के बाद पुलिस ने पत्नी, सास और ससुराल पक्ष के खिलाफ केस दर्ज किए हैं। जांच में अधिकांश मामले प्रेम विवाह से जुड़े पाए गए। लगातार मानसिक प्रताड़ना ने पुरुषों को आत्महत्या करने के लिए मजबूर किया।

सुलह की कोशिश, अदालत से पहले समाधान

संस्था के अध्यक्ष जकी अहमद के अनुसार अब पुरुषों में अपनी पीड़ा सामने रखने का साहस बढ़ा है। हेल्पलाइन पर संपर्क करने वाले कई पति पहले ही मानसिक रूप से टूट चुके होते हैं। ऐसे मामलों में संस्था कानूनी मार्गदर्शन और काउंसलिंग दोनों उपलब्ध कराती है। इसका उद्देश्य विवाद को अदालत तक पहुंचने से पहले आपसी सहमति से सुलझाना है।

पांच साल में शिकायतों का ग्राफ

बीते पांच वर्षों में शिकायतों की संख्या में उतार-चढ़ाव जरूर रहा, लेकिन कुल मिलाकर ग्राफ ऊपर की ओर ही गया है—

2021: 657
2022: 413
2023: 750
2024: 906
2025: 722

क्या बोले- भाई वेलफेयर सोसायटी के काउंसलर

वेलफेयर सोसायटी के काउंसलर जाकिर अहमद ने भाई वेलफेयर नाम से हमारी सोसायटी है। हमारा हेड ऑफिस दिल्ली में है। वहीं मध्यप्रदेश का ऑफिस भोपाल में है। जहां चार काउंसलर रहते है। यहां कॉल आने पर हम उन्हें लीगल मदद करते है वह भी निशुल्क।



Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • इंदौर
  • भाई वेलफेयर सोसायटी
  • घरेलू हिंसा
  • इंदौर लसूडिया पुलिस
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर