पति ने पत्नी और बेटे के नहीं मिलने की कराई FIR, बाद में दोनों के शव मिले, अब पति भी गायब

Vishwanath Singh | Aug 01, 2025, 22:28 IST
Share
Sourabh213
Sourabh213

बुधवार रात पुलिस को सूचना मिलने के बाद अधिकारी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। गुरुवार दोपहर मृतका की पहचान रानी पति जयराम पाल निवासी शिवकंठ नगर के रूप में हुई। वहीं बच्चे का नाम दिव्यांश बताया गया है।

इंदौर केबाणगंगा थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। शिवकंठ नगर निवासी एक महिला और उसके डेढ़ साल के बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी गई। दोनों के शव बाणगंगा रेलवे ट्रैक के पास मिले। महिला के सिर और चेहरे पर करीब 25 वार के निशान पाए गए, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि हत्या बेहद क्रूर तरीके से की गई है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

रेलवे ट्रैक के पास मिले शव

बुधवार रात पुलिस को सूचना मिलने के बाद अधिकारी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। गुरुवार दोपहर मृतका की पहचान रानी पति जयराम पाल निवासी शिवकंठ नगर के रूप में हुई। वहीं बच्चे का नाम दिव्यांश बताया गया है। रानी और उसका बेटा मंगलवार से लापता थे। बुधवार को पति जयराम पाल ने ही थाने में दोनों की गुमशुदगी दर्ज करवाई थी।

ये भी पढ़ें...

इंदौर विधायक गोलू शुक्ला के परिवार ने अब यहां भी दिखा दिया रौब, बिना हेलमेट वालों को पंप से दिया पेट्रोल

इंदौर में ऑनलाइन गेम में पैसे हारने पर 13 वर्षीय छात्र ने की आत्महत्या, मां का डेबिट कार्ड था लिंक

5 पॉइंट्स में समझें पूरी खबर...

👉 मर्डर केस: इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में महिला रानी और उसके बेटे दिव्यांश की निर्मम हत्या की गई। दोनों शव रेलवे ट्रैक के पास मिले, महिला के सिर और चेहरे पर 25 वार के निशान थे।

👉 गुमशुदगी की रिपोर्ट: रानी और उसका बेटा मंगलवार से लापता थे, बुधवार को उनके पति जयराम पाल ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

👉 हत्या के तरीके पर संदेह: घटनास्थल पर खून नहीं पाया गया, जिससे माना जा रहा है कि हत्या कहीं और की गई और शव रेलवे ट्रैक पर फेंके गए।

👉 पति पर शक: पुलिस को जयराम पाल पर हत्या का शक है। उसने गुमशुदगी की रिपोर्ट में फर्जी पता दिया था, और उसकी मोबाइल लोकेशन चंदेरी जिले में पाई गई।

👉 पुलिस जांच: पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है और मोबाइल डेटा सहित सबूतों के आधार पर मामले की जांच जारी है। जयराम पाल की गिरफ्तारी के बाद पूरी सच्चाई सामने आने की उम्मीद है।

हत्या कर शव फेंके गए, घटनास्थल पर नहीं मिला खून

एसीपी रुबिना मिजवानी ने बताया कि मां-बेटे की हत्या बेहद निर्ममता से की गई है। घटनास्थल पर खून नहीं मिला है, जिससे माना जा रहा है कि कहीं और हत्या कर शवों को रेलवे ट्रैक के पास लाकर फेंका गया है। जिस स्थान पर शव मिले, वह शिवकंठ नगर से करीब साढ़े तीन किलोमीटर दूर है और वहां तक एक कच्चा रास्ता जाता है।

पति जयराम पाल पर हत्या का शक

पुलिस को रानी के पति जयराम पर संदेह है। जांच में पता चला है कि उसने गुमशुदगी दर्ज करवाने के दौरान फर्जी पता दर्ज करवाया और यह बताया कि उसकी पत्नी बच्चे को लेकर चली गई है। पुलिस ने जब दिए गए पते की जांच की तो वह गलत निकला। जयराम की मोबाइल लोकेशन चंदेरी जिला अशोक नगर में पाई गई है। पुलिस की एक टीम उसे पकड़ने के लिए वहां रवाना कर दी गई है।

ये भी पढ़ें...

इंदौर में हेलमेट पर सख्ती, हाईकोर्ट का हूटर, सायरन पर भी आदेश जारी, विधायक, सांसद कोई नहीं पात्र, क्या हटेंगे?

MP News: हेलमेट बिना टू व्हीलर चालकों को पेट्रोल देने पर रोक के विरोध में पंप संचालक, बोले यह ट्रैफिक पुलिस का काम

परिवार के अन्य सदस्य नहीं आए सामने

फिलहाल मृतका और उसके बेटे के अन्य परिजन सामने नहीं आए हैं। ऐसे में पुलिस को शवों की पहचान की पुष्टि में कठिनाई हो रही है। पुलिस के मुताबिक जयराम पाल की गिरफ्तारी के बाद ही घटना की पूरी सच्चाई सामने आ सकेगी। पुलिस ने मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया है और हर एंगल से जांच जारी है। घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्य और मोबाइल डाटा की मदद से जल्द ही पूरे मामले का खुलासा होने की उम्मीद है।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩



Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • इंदौर
  • हत्या
  • पुलिस जांच
  • पत्नी
  • बाणगंगा
  • मर्डर केस
पूर्व संयुक्त संचालक सुनीता सिंह पर FIR: आय से 250 फीसदी अधिक संपत्ति का आरोप, भोपाल में कई मकान और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स

By Sumit Kumar

पूर्व संयुक्त संचालक सुनीता सिंह पर FIR: आय से 250 फीसदी अधिक संपत्ति का आरोप, भोपाल में कई मकान और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स
MP में 13 या 20 दिसंबर को हो सकती है TET परीक्षा, शिक्षकों ने 21 दिसंबर से फिर आंदोलन की दी चेतावनी

By Ramanand Tiwari

MP में 13 या 20 दिसंबर को हो सकती है TET परीक्षा, शिक्षकों ने 21 दिसंबर से फिर आंदोलन की दी चेतावनी
भोपाल में भाजपा की पदयात्रा, एक लाख लोगों को जुटाने की तैयारी, क्या 2027 और 2028 के चुनावों पर है नजर?

By Ramanand Tiwari

भोपाल में भाजपा की पदयात्रा, एक लाख लोगों को जुटाने की तैयारी, क्या 2027 और 2028 के चुनावों पर है नजर?
IPS अनुराग सुजानिया का इस्तीफा होगा वापस? PHQ की बैठक सीएम हाउस शिफ्ट, अफसर को मनाने की चर्चा तेज

By Ramanand Tiwari

IPS अनुराग सुजानिया का इस्तीफा होगा वापस? PHQ की बैठक सीएम हाउस शिफ्ट, अफसर को मनाने की चर्चा तेज
भोपाल में 500 करोड़ की सरकारी जमीन पर संकट: राजस्व विभाग की कार्रवाई सुस्त, वन विभाग भी पैरवी से दूर

By Ramanand Tiwari

भोपाल में 500 करोड़ की सरकारी जमीन पर संकट: राजस्व विभाग की कार्रवाई सुस्त, वन विभाग भी पैरवी से दूर
राज्यपाल की केंद्र को भेजी रिपोर्ट भी देख सकेंगे RTI कार्यकर्ता, हाई कोर्ट ने राजभवन में दस्तावेजों के निरीक्षण की दी अनुमति

By Neel Tiwari

राज्यपाल की केंद्र को भेजी रिपोर्ट भी देख सकेंगे RTI कार्यकर्ता, हाई कोर्ट ने राजभवन में दस्तावेजों के निरीक्षण की दी अनुमति
सागर के पूर्व SP अनुराग सुजानिया का इस्तीफा, आखिर समय से पहले सरकारी नौकरी क्यों छोड़ रहे IAS-IPS अफसर?

By Ram Krishna Gautam

सागर के पूर्व SP अनुराग सुजानिया का इस्तीफा, आखिर समय से पहले सरकारी नौकरी क्यों छोड़ रहे IAS-IPS अफसर?