पति ने पत्नी और बेटे के नहीं मिलने की कराई FIR, बाद में दोनों के शव मिले, अब पति भी गायब
Vishwanath Singh | Aug 01, 2025, 22:28 IST
Sourabh213
बुधवार रात पुलिस को सूचना मिलने के बाद अधिकारी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। गुरुवार दोपहर मृतका की पहचान रानी पति जयराम पाल निवासी शिवकंठ नगर के रूप में हुई। वहीं बच्चे का नाम दिव्यांश बताया गया है।
इंदौर केबाणगंगा थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। शिवकंठ नगर निवासी एक महिला और उसके डेढ़ साल के बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी गई। दोनों के शव बाणगंगा रेलवे ट्रैक के पास मिले। महिला के सिर और चेहरे पर करीब 25 वार के निशान पाए गए, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि हत्या बेहद क्रूर तरीके से की गई है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।
बुधवार रात पुलिस को सूचना मिलने के बाद अधिकारी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। गुरुवार दोपहर मृतका की पहचान रानी पति जयराम पाल निवासी शिवकंठ नगर के रूप में हुई। वहीं बच्चे का नाम दिव्यांश बताया गया है। रानी और उसका बेटा मंगलवार से लापता थे। बुधवार को पति जयराम पाल ने ही थाने में दोनों की गुमशुदगी दर्ज करवाई थी।
ये भी पढ़ें...
इंदौर विधायक गोलू शुक्ला के परिवार ने अब यहां भी दिखा दिया रौब, बिना हेलमेट वालों को पंप से दिया पेट्रोल
इंदौर में ऑनलाइन गेम में पैसे हारने पर 13 वर्षीय छात्र ने की आत्महत्या, मां का डेबिट कार्ड था लिंक
एसीपी रुबिना मिजवानी ने बताया कि मां-बेटे की हत्या बेहद निर्ममता से की गई है। घटनास्थल पर खून नहीं मिला है, जिससे माना जा रहा है कि कहीं और हत्या कर शवों को रेलवे ट्रैक के पास लाकर फेंका गया है। जिस स्थान पर शव मिले, वह शिवकंठ नगर से करीब साढ़े तीन किलोमीटर दूर है और वहां तक एक कच्चा रास्ता जाता है।
पुलिस को रानी के पति जयराम पर संदेह है। जांच में पता चला है कि उसने गुमशुदगी दर्ज करवाने के दौरान फर्जी पता दर्ज करवाया और यह बताया कि उसकी पत्नी बच्चे को लेकर चली गई है। पुलिस ने जब दिए गए पते की जांच की तो वह गलत निकला। जयराम की मोबाइल लोकेशन चंदेरी जिला अशोक नगर में पाई गई है। पुलिस की एक टीम उसे पकड़ने के लिए वहां रवाना कर दी गई है।
ये भी पढ़ें...
इंदौर में हेलमेट पर सख्ती, हाईकोर्ट का हूटर, सायरन पर भी आदेश जारी, विधायक, सांसद कोई नहीं पात्र, क्या हटेंगे?
MP News: हेलमेट बिना टू व्हीलर चालकों को पेट्रोल देने पर रोक के विरोध में पंप संचालक, बोले यह ट्रैफिक पुलिस का काम
फिलहाल मृतका और उसके बेटे के अन्य परिजन सामने नहीं आए हैं। ऐसे में पुलिस को शवों की पहचान की पुष्टि में कठिनाई हो रही है। पुलिस के मुताबिक जयराम पाल की गिरफ्तारी के बाद ही घटना की पूरी सच्चाई सामने आ सकेगी। पुलिस ने मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया है और हर एंगल से जांच जारी है। घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्य और मोबाइल डाटा की मदद से जल्द ही पूरे मामले का खुलासा होने की उम्मीद है।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
रेलवे ट्रैक के पास मिले शव
ये भी पढ़ें...
इंदौर विधायक गोलू शुक्ला के परिवार ने अब यहां भी दिखा दिया रौब, बिना हेलमेट वालों को पंप से दिया पेट्रोल
इंदौर में ऑनलाइन गेम में पैसे हारने पर 13 वर्षीय छात्र ने की आत्महत्या, मां का डेबिट कार्ड था लिंक
5 पॉइंट्स में समझें पूरी खबर...👉 मर्डर केस: इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में महिला रानी और उसके बेटे दिव्यांश की निर्मम हत्या की गई। दोनों शव रेलवे ट्रैक के पास मिले, महिला के सिर और चेहरे पर 25 वार के निशान थे।👉 गुमशुदगी की रिपोर्ट: रानी और उसका बेटा मंगलवार से लापता थे, बुधवार को उनके पति जयराम पाल ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 👉 हत्या के तरीके पर संदेह: घटनास्थल पर खून नहीं पाया गया, जिससे माना जा रहा है कि हत्या कहीं और की गई और शव रेलवे ट्रैक पर फेंके गए। 👉 पति पर शक: पुलिस को जयराम पाल पर हत्या का शक है। उसने गुमशुदगी की रिपोर्ट में फर्जी पता दिया था, और उसकी मोबाइल लोकेशन चंदेरी जिले में पाई गई। 👉 पुलिस जांच: पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है और मोबाइल डेटा सहित सबूतों के आधार पर मामले की जांच जारी है। जयराम पाल की गिरफ्तारी के बाद पूरी सच्चाई सामने आने की उम्मीद है। |
हत्या कर शव फेंके गए, घटनास्थल पर नहीं मिला खून
पति जयराम पाल पर हत्या का शक
ये भी पढ़ें...
इंदौर में हेलमेट पर सख्ती, हाईकोर्ट का हूटर, सायरन पर भी आदेश जारी, विधायक, सांसद कोई नहीं पात्र, क्या हटेंगे?
MP News: हेलमेट बिना टू व्हीलर चालकों को पेट्रोल देने पर रोक के विरोध में पंप संचालक, बोले यह ट्रैफिक पुलिस का काम
परिवार के अन्य सदस्य नहीं आए सामने
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स और एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari