इंदौर में लोकमाता देवी अहिल्याबाई के त्रिशताब्दी समारोह पर महिलाएं उतरी सड़क पर, वाहन चालकों को दी जरूरी सीख

Vishwanath Singh | Published:
Share
The Sootr
The Sootr

लोकमाता अहिल्याबाई त्रिशताब्दी समारोह समिति के द्वारा शुक्रवार को शहर के 34 चौराहों पर मातृशक्ति ने शाम 5 से 7 बजे के बीच यातायात प्रबंधन में सहयोग किया।

आमतौर पर कहा जाता है कि महिलाएं घर बखूबी संभालती हैं, लेकिन शुक्रवार को इंदौर शहर के चौराहों का नजारा कुछ अलग ही था। यहां पर महिलाएं ना केवल ट्रैफिक संभाल रही थीं, बल्कि वे वाहन चालकों को ट्रैफिक के नियमों को समझाते हुए सीख भी देती दिख रही थीं।

मैं भी अहिल्या जयघोष के साथ मातृशक्ति ने संभाला ट्रैफिक

लोकमाता अहिल्याबाई त्रिशताब्दी समारोह समिति के द्वारा शुक्रवार को शहर के 34 चौराहों पर मातृशक्ति ने शाम 5 से 7 बजे के बीच यातायात प्रबंधन में सहयोग किया।इंदौर के इतिहास में यह अभूतपूर्व अवसर था, जबकि शहर की माता-बहनों ने शहर के व्यस्ततम चौराहों पर यातायात व्यवस्था को अपने परिवार की भांति संभाला।

The Sootr
The Sootr
यह खबर भी पढ़ें...रक्षा मंत्रालय ने दी 290 एकड़ जमीन, राज्य सरकार को देने होंगे 71.51 करोड़ रुपए



हाथों में थीं नागरिक कर्तव्य के नारे की तख्तियां

इस मौके पर शहर के कई स्थानों पर मातृशक्ति अपने हाथों में नागरिक कर्तव्य संबंधित नारे लिखी तख्तियों को लेकर उपस्थित थीं। इन्होंने सभी मुख्य चौराहों पर वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन करने का अनुरोध किया। साथ ही नियम पालन करने के सार्वजनिक लाभ भी बताए।

The Sootr
The Sootr
यह खबर भी पढ़ें...चिरायु आयुष्मान योजना: 50 हजार कमाने वाले भी पाएंगे 5 लाख तक का कैशलेस इलाज, जानें कैसे



इन प्रमुख चौराहों पर संभाली व्यवस्था

महिला शक्ति ने जिन प्रमुख चौराहों पर व्यवस्थाएं संभालीं उसमें पलासिया, मृगनयनी, बड़ा गणपति, महाराणा प्रताप, देवास नाका, विजय नगर, लोटस, जवाहर मार्ग, नंदलालपुरा चौराहा शामिल है। इसके लिए व्यवस्था में लगी सभी कार्यकर्ता बहनों का प्रशिक्षण कार्यक्रम भी पिछले सप्ताह हुआ था। उसके बाद कुल 34 चौराहों पर 1500 से अधिक संख्या में महिलाओं ने इस कार्य में अपना योगदान दिया।

यह खबर भी पढ़ें...FREE गैस सिलेंडर वालों की लिस्ट जारी, देखें PM Ujjwala Yojana में आपका नाम है या नहींसो

यह खबर भी पढ़ें...मुरैना के पूर्व कलेक्टर विनोद शर्मा से 25 लाख की ठगी, कपल ने इस तरह झांसे में लिया



Tags:
  • इंदौर
  • शहर
  • समारोह
  • समिति
  • महिलाओं
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?

By Aman Vaishnav

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार

By Aman Vaishnav

MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल