इंदौर में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने निगम टीम को डंडों से खूब पीटा

Sanjay Gupta | Dec 25, 2024, 10:47 IST
Share
NIGAM INDORE
NIGAM INDORE

इंदौर में क्रिसमस के दिन बुधवार सुबह जमकर बवाल हो गया। इंदौर नगर निगम की टीम को चौतरफा घेरकर जमकर पीटा गया। यह टीम द्वारिकापुरी और राजेंद्र नगर क्षेत्र में बाड़ा तोड़ने के लिए पहुंची थी।

इंदौर में क्रिसमस के दिन बुधवार सुबह जमकर बवाल हो गया। इंदौर नगर निगम की टीम को चौतरफा घेरकर जमकर पीटा गया। यह टीम द्वारिकापुरी और राजेंद्र नगर क्षेत्र में बाड़ा तोड़ने के लिए पहुंची थी। बताया जा रहा है गायों के बाड़ा तोड़ने के बाद और गायों को छुड़ाकर यह टीम जब फूटी कोठी के पास पहुंची तो बजरंग दल के कार्यकर्ता जमा हो गए और गायों को छुड़ाने लगे।

वहीं इस पूरे मामले पर बजरंग दल के पदाधिकारियों ने द सूत्र को बताया कि निगम की टीम गाय को बहुत गंदे तरीके से ठूंस ठूंसकर वाहनों में भरकर ले जा रहे थे, उनकी हालत खराब थी, इसे देखकर हमारे कार्यकर्ता भड़क गए थे। हमारी भी बैठक चल रही है। निगम को सही से ले जाना चाहिए था।

गायों से भरी दो गाड़ियां

COW
COW


वार्ड 82 में हुई मारपीट

उधर, अब निगम की टीम इस हमले के विरोध में द्वारिकापुरी थाने में केस दर्ज कराने के लिए जुटी है। वहीं जहां यह मारपीट हुई है वह वार्ड 82 है जिसमें खुद महापौर पुष्यमित्र भार्गव का निवास है।

मारते हुए कहा- 'बोलो गाय माता है'

निगम की टीम पर जो हमला हुआ है इसमें नारे लगाए गए जय-जय सियाराम। साथ ही निगमकर्मी को मारते हुए कहा जा रहा है कि गाय माता है बोलो, फिर उसे डंडों से पीटा जा रहा है। जमकर हंगामा, नारेबाजी, मारपीट के साथ ही गाड़ियों को फोड़ा गया है।

निगम की टीम को दौड़ा कर पीटा

निगम की टीम पर हुए हमले का जो वीडियो सामने आया है इसमें साफ दिख रहा है कि कुछ लोग निगम की टीम पर लाठियों से हमला कर रहे हैं। उन्हें घेरकर मारा जा रहा है। पुलिस बीच-बचाव की कोशिश कर रही है लेकिन उनका भी भारी भीड़ में कोई जोर नहीं चल रहा है। निगम कर्मी दौड़ते हुए गिर रहे हैं फिर भी उन्हें पीटा जा रहा है।

नगर निगम परिषद में डॉ. अंबेडकर पर अमित शाह, जीतू पटवारी के खिलाफ नारे

तोड़ी गई गाड़ियां

मौके पर आई निगम की गाड़ियों पर भी जमकर लाठियां भांजी गई और उन्हें तोड़ा गया। इस घटना में 20 गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है। निगम की टीम खुद को बचाने के लिए मौके से भागी। वहीं मारपीट के दौरान जमकर नारे लग रहे हैं। इसमें गाय के सम्मान में नारा लगाया जा रहा है।

VAN
VAN


बोर्ड परीक्षाओं के बाद होंगे नगरीय निकाय-पंचायत चुनाव, प्रशासक बैठेंगे

निगम आयुक्त शिवम वर्मा ने क्या कहा?

वहीं इस पूरे मामले पर निगम आयुक्त शिवम वर्मा का बयान सामने आया है। उन्होंने आगे कहा कि टीम की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है। पकड़े गए पशुओं को हातोद भेजा जाएगा।असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की तैयारी है। सभी के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जाएगा। मुझे हमारी टीम पर गर्व है क्योंकि विपरीत हालातों में भी सभी के अपने कर्तव्यों का पालन किया।

क्या निगम कराएगा केस?

कुछ दिनों पहले महापौर पुष्यमित्र भार्गव और निगमायुक्त शिवम वर्मा दोनों के ही बयान आ चुके हैं कि निगमकर्मियों के खिलाफ दुर्व्यवहार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे। इसी मामले में पार्षद लाल बहादुर वर्मा के खिलाफ निगमकर्मी को अपशब्द कहने पर केस दर्ज कराया था।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • इंदौर न्यूज
  • इंदौर नगर निगम
  • इंदौर पुलिस
  • इंदौर
  • इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव
  • मध्य प्रदेश
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • महापौर पुष्यमित्र भार्गव
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा