नगर निगम परिषद में डॉ. अंबेडकर पर अमित शाह, जीतू पटवारी के खिलाफ नारे

Sanjay Gupta | Dec 24, 2024, 13:14 IST
Share
jeetu patwari dr ambedkar issue
jeetu patwari dr ambedkar issue

इंदौर नगर निगम की परिषद की बैठक में डॉ. भीमराव अंबेडकर को लेकर बीजेपी और कांग्रेस दोनों ओर से जमकर हंगामा हुआ। पढ़ें पूरी खबर इस लेख में...

इंदौर नगर निगम की परिषद की बैठक में डॉ. भीमराव अंबेडकर को लेकर बीजेपी और कांग्रेस दोनों ओर से जमकर हंगामा हुआ। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की टिप्पणी को लेकर जहां कांग्रेसियों ने हंगामा किया तो वहीं प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस जीतू पटवारी द्वारा बाबा अंबेडकर की फोटो घुटने पर रखने पर कांग्रेस खुद भी घिरा गई।

एक ने इस्तीफा दूसरे ने की माफी की मांग

कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष निगम चिंटू चौकसे व अन्य ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग की। वहीं बीजेपी ने खुलकर जीतू पटवारी के खिलाफ मोर्चा खोला और वह अपने साथ पटवारी की घुटने पर रखी हुई बाबा साहब की फोटो वाले पोस्टर लेकर पहुंचे थे। यह पोस्टर को लहराते हुए जमकर मांग की गई कि जीतू माफी मांगे, जीतू शर्म करें। इसके साथ ही राहुल गांधी का धक्का-मुक्की कांड को लेकर भी बीजेपी ने हमला बोला और उनके खिलाफ नारे लगाए। दोनों ने एक-दूसरे के नेताओं के लिए माफी मांगने की जमकर मांग उठाई। वहीं इसके पहले सदन शुरू होते ही सभी नेताओं में बाबा साहेब की फोटो पर पुष्प अर्पित करने की भीड़ लग गई, सभी जय बाबा साहब, जय भीम, जय संविधान के नारे लगाते हुए पुष्प अर्पित करने उमड़ पड़े।

indire nagar nigam
indire nagar nigam


पटवारी को कलेक्टर बनाओगे तो ऐसे ही होगा

बीजेपी पार्षदों ने कहा कि पटवारी को कलेक्टर बनाओगे तो ऐसे ही होगा, पूरी पार्टी खत्म हो जाएगी। अभी भी समय है और किसी को ढूंढ लो, नहीं तो पूरी कांग्रेस खत्म हो जाएगी। दोनों ओर से माफी मांगने को लेकर जमकर हंगामा हुआ।

jeetu patwari
jeetu patwari


जुआ, सटोरिए पार्षद की मांग भी उठी

उधर कांग्रेस पार्षद राजू भदौरिया ने बीजेपी के पार्षद पुष्पेंद्र पाटीदार के हाल ही में जुआ खेलते हुए पुलिस द्वारा पकड़े जाने का मुद्दा उठाया और कहा कि सटोरियों के कारण सदन की गरिमा खराब हो रही है उन्हें पहले बाहर करो। इसके बाद बीजेपी ने भी हमला बोला और कांग्रेसी पार्षदों के कारनामे गिनाने लगे।

indore nagar nigam 1
indore nagar nigam 1


महापौर ने फिलिस्तीन मुद्दे पर भी घेरा

वहीं महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने सांसद प्रियंका गांधी के फिलिस्तीन को लेकर तंज कसा और कहा कि कुछ लोग केवल फिलिस्तीन बैग ले जाते हैं और बांग्लादेशी हिंदुओं को लेकर कुछ नहीं बोलते हैं। वहीं, महापौर ने बाबा साहब को लेकर हुए हंगामे पर कहा कि क्यों ना सभापति की मंजूरी से सभी लोग बाबा साहेब के कामों को लेकर चर्चा कर लें। सदन में सांसद शंकर लालवानी, विधायक महेंद्र हार्डिया, रमेश मेंदोला व अन्य उपस्थित थे। सदन में जय श्री राम, जय-जय सियाराम के भी नारे दोनों ओर से लगे।

गांधी-नेहरू को नहीं सुनेंगे हम

वहीं हंगामा महात्मा गांधी और पंडित नेहरू तक पहुंच गया। बीजेपी एमआईसी मेंबर जीतू यादव ने कहा कि हम बाबा साहेब पर ही आपकी बात सुनेंगे, गांधी-नेहरू पर नहीं सुनेंगे। इसी बात पर फिर हंगामा हो गया और कांग्रेसियों ने कहा कि गांधी की फोटो लेकर घूमते हैं और बोल रहे हैं कि गांधी पर नहीं सुनेंगे। उधर चिंटू चौकसे ने कह दिया कि यह फोटो (जीतू पटवारी की) एडिट की हुई है। इस पर बीजेपी ने कहा कि नेता फर्जी है, फोटो असली है।



क्या किया था पटवारी ने

सोमवार को सीपी दफ्तर के बाहर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की टिप्पणी और कांग्रेस दफ्तर के हुए घेराव को लेकर जीतू पटवारी के नेतृत्व में प्रदर्शन हुआ। इस दौरान जीतू पटवारी डॉ. अंबेडकर का फोटो अपने घुटने पर रखे हुए हैं और फोटो के पीछे कुछ लिख रहे दिखते हैं। फिर एक कार्यकर्ता कुछ कहता है कि और वह फोटो को सीधा पकड़ लेते हैं। इस पर बीजेपी ने तंज कसा कि- जीतू पटवारी ने दिखा दिया है कि वो और कांग्रेस बाबा साहेब का कितना सम्मान करते हैं।

बीजेपी प्रवक्ता सलूजा ने भी घेरा

इस मामले में बीजेपी प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने मांग की है कि पटवारी को उनके पद से कांग्रेस को हटाना चाहिए और माफी मांगना चाहिए। वह बाबा साहेब का अपमान कर रहे हैं और उनकी तस्वीर के पीछे भाषण का संदेश लिख रहे हैं। एक कार्यकर्ता के कहने पर जीतू गलती सुधार रहे हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करे

Tags:
  • MP News
  • CONGRESS
  • इंदौर नगर निगम
  • BJP
  • जीतू पटवारी
  • अमित शाह
  • मध्य प्रदेश
  • डॉ. भीमराव अंबेडकर
  • मध्य प्रदेश समाचार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा