इंदौर में 16 घंटे में एक लाख लोगों ने ली शौचालय के साथ सेल्फी
Ravi Singh | Nov 19, 2024, 22:05 IST
indore world toilet day 16 hours one lakh selfie
इंदौर में जागरूकता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि महज 3 घंटे में 30 हजार लोगों ने अपनी सेल्फी ली। 16 घंटे के अंदर शहर के 1 लाख लोगों ने सार्वजनिक शौचालयों के साथ सेल्फी अपलोड की है।
INDORE : शहर में 16 घंटे के अंदर 1 लाख लोगों ने सार्वजनिक शौचालयों के साथ सेल्फी लेकर अपलोड की है। निगम पिछले एक सप्ताह से शहर के नागरिकों के बीच शहर भर में बने शौचालयों के साथ सेल्फी लेने और उन सेल्फी को ऑनलाइन सिस्टम पर अपलोड करने का प्रचार कर रहा है।
देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में जागरूकता का स्तर इस बात से आंका जा सकता है कि सुबह 5:30 बजे से 8:30 बजे तक मात्र 3 घंटे में 30 हजार लोगों ने अपनी सेल्फी अपलोड की। इस अवसर पर महापौर ने कहा कि सभी सुविधाघर समय पर खुलें और उनमें साफ-सफाई निर्धारित मानकों के अनुरूप हो, इसके लिए निगम की टीम सुबह 4 बजे से ही सड़कों पर निकल गई है। इंदौर शहर के सभी सुविधाघरों में तीन डस्टबिन भी लगाए गए हैं।
अनूठा आयोजन: इंदौर के 700 पब्लिक टॉयलेट पर 1 लाख सेल्फी लेने का टारगेट
महापौर पुष्यमित्र भार्गव, क्षेत्रीय विधायक रमेश मेंदोला, निगम की स्वच्छता समिति प्रभारी अश्विन शुक्ला, निगम आयुक्त शिवम वर्मा और अपर आयुक्त स्वच्छता अभिलाष मिश्रा होटल मैरियट के पास बने सुविधा घर में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने इस शौचालय में पहुंचे। महापौर भार्गव ने इस शौचालय में अपनी सेल्फी भी ली और उसे ऑनलाइन अपलोड किया। इसके साथ ही कार्यक्रम में पहुंचे अन्य अतिथियों ने भी अपनी सेल्फी ली और उसे अपलोड किया।
![world toilet day]()
निगम आयुक्त शिवम वर्मा का कहना है कि विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर सुबह से ही शहर के सभी सुविधा घर सजाए गए हैं। कलेक्टर आशीष सिंह ने वार्ड क्रमांक 63 में इंदिरा प्रतिमा के पास स्थित सुलभ शौचालय पर पहुंचकर वहां की सफाई की व्यवस्था का जायजा लिया। इसके साथ ही कलेक्टर के द्वारा इस सुविधा घर पर अपनी सेल्फी लेकर उसे अपलोड किया गया। सेल्फी विथ शौचालय के निगम के अभियान को नागरिकों का जोरदार समर्थन मिला।
3 घंटे में 30 हजार सेल्फी अपलोड
अनूठा आयोजन: इंदौर के 700 पब्लिक टॉयलेट पर 1 लाख सेल्फी लेने का टारगेट
ये बने कार्यक्रम का हिस्सा
world toilet day
अभियान को नागरिकों का समर्थन
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari