इंदौर झंवर परिवार में लेन-देन विवाद में अब उत्तम झंवर ने भतीजे श्रेयस पर कराया केस

Sanjay Gupta | Published:
Share
indore-zhwar-family-dispute
indore-zhwar-family-dispute

इंदौर में झंवर परिवार के बीच पुराने लेन-देन को लेकर विवाद बढ़ गया है। उत्तम झंवर ने भतीजे श्रेयस और उनके साथियों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है।

INDORE. इंदौर रियल एस्टेट ग्रुप में शामिल झंवर परिवार में पुराना लेन-देन का विवाद काफी बड़ा हो चुका है। ताजा मामले में पंढ़रीनाथ थाने में उत्तम और श्रेयस का विवाद गया है। इसमें उत्तम, श्रेयस के ताऊ लगते हैं। उत्तम ने भतीजे श्रेयस पर मारपीट का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है।

यह शिकायत कराई उत्तम झंवर ने

जानकारी के अनुसार उत्तम झंवर ने पंढरीनाथ थाने पर भतीजे श्रेयस के साथ ही उनके बाडीगार्ड अशोक ड्राइवर राजेश के खिलाफ केस कराया है। इनके खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 296, 351, 324 व 126 (3) के तहत केस दर्ज कराया है। वहीं श्रेयस ने कहा कि उन्होंने जुलाई में पहले ऑफिस में मारपीट की थी। चाकू मारे थे, मैंने केस कराया था, इसी कारण यह फर्जी शिकायत की गई।

ई-अटेंडेंस: शिक्षकों ने हाईकोर्ट से याचिका वापस ली, नए तथ्यों के साथ दोबारा होगी सुनवाई

हितग्राहियों को मदद का इंतजार, करोड़ों की फिजूलखर्ची से कर्मकार मंडल कर रहा प्रचार

जुलाई में श्रेयस ने कराया था केस

इसके पहले 23 जुलाई को श्रेयस का विवाद उत्तम झंवर के आफिस में हुआ था। इसमें श्रेयस ने आरोप लगाया था कि वह उत्तम के आफइसर न्यू पलासिया मोर्या हाउस गए थे। वहां अवनेंद्र जोशी, किशोर, विष्णु झंवर व विजय से बकाया हिसाब करने लगा तभी उन्होंने फोन पर उत्तम से बात की और फिर मेरे साथ मारपीट शुरू कर दी। चाकू से भी हमला किया। इस पर पुलिस ने अवनेंद्र, किशोर, विष्णु व विजय पर बीएनएस की धारा 115(2), 118(1), 296, 3(5) व 351(3) के तहत केस दर्ज किया था।

The Sootr Exclusive | आज देखिए OMAXE Real Estate Group की धोखेबाजी का सारा काला चिट्ठा

मौसम पूर्वानुमान (11 दिसंबर) : मध्यप्रदेश सहित देश के कई प्रदेशों में कड़ाके की सर्दी और शीतलहर का अलर्ट

लंबे समय से चल रहा है विवाद

उत्तम झंवर ने द सूत्र से बात करते हुए केस दर्ज कराने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मैंने केस कराया है और अभी मेडिकल चेकअप के लिए अस्पताल आया हूं। दरअसल झंवर परिवार में लंबे समय से विवाद चल रहा है।

यह विवाद मुख्य तौर पर श्रेयस के पिता मधुसूदन और उत्तम झंवर के बीच में हैं। इसी लेन-देन हिसाब के लिए जुलाई में श्रेयस, उत्तम के आफिस गए थे जहां विवाद हुआ। बाद में श्रेयस ने इसमें उत्तम के कहने पर आफिस के लोगों द्वारा मारपीट, चाकूबाजी के आरोप लगाते हुए केस कराया था

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • इंदौर
  • द सूत्र
  • इंदौर रियल एस्टेट ग्रुप
  • Real estate group
  • उत्तम झंवर
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर