इन्फ्लुएंसर जतिन शुक्ला ने इंदौर सांसद शंकर लालवानी से मांगी माफी, FIR के बाद ठंडे पड़े तेवर

Sanjay Gupta | Feb 04, 2026, 19:13 IST
Share
influencer jatin shukla
influencer jatin shukla

इंदौर के सांसद शंकर लालवानी पर व्यंग्य वीडियो जारी करने वाले इन्फ्लुएंसर जतिन शुक्ला बैकफुट पर आ गए। सांसद प्रतिनिधि की शिकायत पर पुलिस ने दो दिन पहले केस दर्ज किया।

News in Short

  • जतिन शुक्ला ने सांसद शंकर लालवानी पर व्यंग्य वीडियो बनाया था।
  • सांसद प्रतिनिधि विशाल गिदवानी की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।
  • शुक्ला ने पहले तेवर गरम किए और फिर माफी वीडियो जारी किया।
  • वीडियो में शुक्ला ने सांसद से संबंधित विवादास्पद टिप्पणी की थी।
  • माफी वीडियो में शुक्ला ने अपनी गलती स्वीकार की और क्षमा मांगी।

News in detail

इंदौर के सांसद शंकर लालवानी को लेकर व्यंग्य वाला वीडियो जारी करने वाले यूपी के इन्फ्लुएंसर जतिन शुक्ला आखिरकार बैकफुट पर आ गए। सांसद प्रतिनिधि की शिकायत पर पुलिस ने दो दिन पहले उन पर केस दर्ज किया था।

इसके बाद भी उनके तेवर पहले गरम हुए और उन्होंने कहा कि सवाल पूछने पर केस दर्ज किया गया, फांसी दे देते। लेकिन अब एक दिन बाद ही यह तेवर ठंडे पड़ गए। इसके बाद उन्होंने बुधवार को माफी वाला वीडियो जारी कर दिया।

ये भी पढ़ें...कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत इंदौर में बोलीं- भागीरथपुरा पर हाथ जोड़कर माफी मांगे सरकार

पहले यह वीडियो जारी किया

सांसद प्रतिनिधि द्वारा यह वीडियो भी पुलिस को दिया गया था। इसमें जतिन कह रहे हैं कि वह इंदौर आए थे तो सांसद शंकर लालवानी से मिला था। वह बोले यहां इंदौर में रुको और स्वच्छ हवा, पानी देखो।

इस पर मैंने कहा कि यहां तो दूषित पानी से 20 मर गए, आप क्या चाहते हैं कि हम भी मर जाएं। इस पर सांसदजी ने कहा कि कहां उनकी मौत का अफसोस कर रहे हो हम आपको मिनरल पानी पिलाएंगे। हमने रुकने से मना किया तो सांसद प्रतिनिधि बोला सांसद से जुबान लड़ाएगा।

इंदौर में जिन सांसद को अपने संसदीय क्षेत्र में मौतों पर संवेदना व्यक्त करने की तमीज नहीं हो, ऐसे लोगों को यहां के लोग जिता देते हैं। यह अपनी गलती भी नहीं मानते हैं। ऐसे जनप्रतिनिधि जाएं में। जिन्हें मरने पर भी अफसोस नहीं।

ये भी पढ़ें...इंदौर में लव जिहाद की फंडिंग और 26 अपराधों के आरोपी अनवर कादरी को हाईकोर्ट से जमानत

फिर इन धाराओं में हुई एफआईआर

इस वीडियो के सामने आने पर सांसद प्रतिनिधि विशाल गिदवानी की शिकायत पर पुलिस ने शुक्ला पर सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी फैलाने पर बीएनएसएस की धारा 223 में केस किया। साथ ही अपमानजनक टिप्पणी के लिए बीएनएस की धारा 352 भी लगाई।

ये भी पढ़ें...इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में गार्ड और बिल्डिंग मालिक हो गए बरी

फिर गरम होते हुए वीडियो जारी किया

शुक्ला ने FIR की जानकारी मिलने के बाद मंगलवार 3 फरवरी को एक वीडियो जारी किया। साथ ही एक फोटो भी। इस फोटो पर लिखा था कि-माननीय इंदौर सांसदजी से सवाल पूछने पर FIR नहीं फांसी दिलवाइए। साथ ही वीडियो में कहा कि- यदि सवाल पूछेंगे तो आपके ऊपर FIR दर्ज करा दी जाएगी।

सांसद प्रतिनिधि द्वारा एफआईआर दर्ज कराई गई है। कारण है कि मैंने सांसद जी की चुटकी लेते हुए हास्यापद, व्यंग्यात्मक वीडियो बनाया था। अब तो इंदौर आना ही पड़ेगा, फूल बरसाना या जूता मारना आपके हाथ में हैं। भारत माता की जय, जय संविधान।

ये भी पढ़ें...मध्यप्रदेश: इंदौर में वकील से अभद्रता : पुलिस ने माफी मांगी, वकीलों का प्रदर्शन खत्म

इस तेवर के बाद अब मांगी माफी

तीखे तेवर के बाद शुक्ला ने बुधवार को वीडियो जारी किया और कहा कि- मैंने इंदौर की घटना पर वीडियो बनाया था। इसमें जनकारी के अभाव में मैंने भूलवश मैंने सांसद के प्रति कुछ अपशब्दों का प्रयोग कर दिया था।

मेरा मकसद सांसद जी की छवि धूमिल करने और अपमान करने का नहीं था। मेरे शब्दों से सांसद जी की भावनाएं आहत हुई, इसके लिए मैं सांसद जी और आप सभी से क्षमा मांगता हूं।



Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • इंदौर
  • शंकर लालवानी
  • विशाल गिदवानी
  • इन्फ्लुएंसर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं