उज्जैन में मधुमक्खियों का हमला! पुलिस निरीक्षक की मौत, 8 जवान घायल
Sandeep Kumar | Jun 05, 2025, 24:00 IST
inspector-dies-bee-attack
उज्जैन के पुलिस ट्रेनिंग स्कूल में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। यह हमला इतना अचानक और तेज था कि मैदान में मौजूद पुलिसकर्मी जान बचाकर भागने लगे।
MP News: उज्जैन के मक्सी रोड स्थित पुलिस ट्रेनिंग स्कूल में बुधवार दोपहर मधुमक्खियों के हमले में एक निरीक्षक की मौत हो गई। आठ पुलिसकर्मी घायल हो गए। सभी घायलों को शासकीय चरक अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ट्रेनिंग स्कूल में 15 दिनों का विशेष प्रशिक्षण चल रहा था। बुधवार दोपहर करीब तीन बजे पुलिसकर्मी भोजन करने के बाद मैदान में बैठे थे।
तेज हवा के कारण पेड़ पर लगे छत्ते से मधुमक्खियां ने हमला किया। इस पर भगदड़ मच गई। मधुमक्खियों के काटने से नौ पुलिसकर्मी घायल हुए। इन्हें उपचार के लिए चरक अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में एक निरीक्षक को मृत घोषित कर दिया गया।
उज्जैन के पुलिस ट्रेनिंग स्कूल में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। यह हमला इतना अचानक और तेज था कि मैदान में मौजूद पुलिसकर्मी जान बचाकर भागने लगे। लेकिन 58 वर्षीय निरीक्षक रमेश कुमार धुर्वे मैदान में ही फंस गए क्योंकि उनके पैरों में सूजन थी। उनके ऊपर सबसे ज़्यादा मधुमक्खियां टूट पड़ीं।
ये खबर भी पढ़िए...जबलपुर में किन्नरों के लिए विशेष विधिक शिविर: जजों ने बताए उनके संवैधानिक अधिकार
रमेश कुमार धुर्वे उज्जैन की मंछामन कॉलोनी में रहते थे और मूलतः बैतूल के निवासी थे। वह प्रशिक्षण में शामिल थे लेकिन उसी दिन उन्होंने पीटीएस एसपी को पैरों की सूजन के बारे में सूचित कर डॉक्टर से मिलने की बात कही थी। दुर्भाग्यवश वे जैसे ही परिसर से बाहर निकले, मधुमक्खियों का हमला हो गया। गंभीर डंक के कारण डॉक्टर उनकी जान नहीं बचा सके।
ये खबर भी पढ़िए...धारा बनकर बहे पार्थ जायसवाल, एक साधारण परिवार से IAS बनने तक की प्रेरक दास्तां
मधुमक्खियों के हमले से घबराकर सभी पुलिसकर्मी इधर-उधर भागे लेकिन नौ पुलिसकर्मी घायल हो गए। इनमें राधेश्याम गोपाल, अखिलेश सूर्यवंशी, राजकुमार सेन, कैलाश चौहान, दिनेश पटेल, बलराम, रविशंकर शुक्ला सहित एक और जवान शामिल हैं। इन्हें चरक अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक को छुट्टी दे दी गई।
ये खबर भी पढ़िए...सीएम मोहन यादव ने बोला राहुल गांधी पर हमला, इसलिए उनको कहते हैं पप्पू
घटना उस समय हुई जब 15 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कोर्स में शामिल पुलिसकर्मी भोजन के बाद मैदान में विश्राम कर रहे थे। अचानक आई तेज हवा ने पेड़ पर बने मधुमक्खी के छत्ते को हिला दिया, जिससे आक्रोशित मधुमक्खियां मैदान में बैठे पुलिसकर्मियों पर टूट पड़ीं। इसने एक शांत दोपहर को भयावह बना दिया।
ये खबर भी पढ़िए...IAS सौरभ कुमार की केंद्र सरकार में डायरेक्टर पद पर पोस्टिंग
निरीक्षक रमेश कुमार धुर्वे की मौत की खबर सुनते ही पूरे पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। उनके परिवार में एक पुत्र और एक पुत्री हैं। वरिष्ठ अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना और पूरे मामले की रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧
एमपी हिंदी न्यूज | मध्य प्रदेश
तेज हवा के कारण पेड़ पर लगे छत्ते से मधुमक्खियां ने हमला किया। इस पर भगदड़ मच गई। मधुमक्खियों के काटने से नौ पुलिसकर्मी घायल हुए। इन्हें उपचार के लिए चरक अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में एक निरीक्षक को मृत घोषित कर दिया गया।
मधुमक्खियों का कहर
ये खबर भी पढ़िए...जबलपुर में किन्नरों के लिए विशेष विधिक शिविर: जजों ने बताए उनके संवैधानिक अधिकार
पैरों की सूजन बनी मौत का कारण
ये खबर भी पढ़िए...धारा बनकर बहे पार्थ जायसवाल, एक साधारण परिवार से IAS बनने तक की प्रेरक दास्तां
हादसे में 8 पुलिसकर्मी घायल
ये खबर भी पढ़िए...सीएम मोहन यादव ने बोला राहुल गांधी पर हमला, इसलिए उनको कहते हैं पप्पू
प्रशिक्षण के दौरान हुआ हादसा
ये खबर भी पढ़िए...IAS सौरभ कुमार की केंद्र सरकार में डायरेक्टर पद पर पोस्टिंग
पुलिस महकमे में शोक की लहर
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧
एमपी हिंदी न्यूज | मध्य प्रदेश
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava