सीएम मोहन यादव ने बोला राहुल गांधी पर हमला, इसलिए उनको कहते हैं पप्पू

Sandeep Kumar | Jun 04, 2025, 22:23 IST
Share
cm-mohan-yadav-slams-rahul
cm-mohan-yadav-slams-rahul

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि गांधी की बयानबाजी और व्यवहार न केवल उनकी अपनी इज्जत खराब करता है। सीएम ने राहुल गांधी को अपनी बुद्धि का सृजन करने की नसीहत दी।

MP NEWS: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। यादव ने कहा कि राहुल गांधी के बयान भारतीय संस्कारों के खिलाफ हैं। उन्होंने कहा कि इसलिए राहुल गांधी को लोग 'पप्पू' कहते हैं। सीएम ने राहुल गांधी पर संगठन सृजन अभियान के लिए तंज कसा। उन्होंने कहा, "राहुल पहले अपनी बुद्धि का सृजन करें, फिर संगठन की बात करें।" यादव ने राहुल से पीएम मोदी के खिलाफ दिए गए बयानों के लिए माफी मांगने को कहा।

राहुल गांधी के बयान पर सीएम की प्रतिक्रिया

दरअसल, राहुल गांधी ने भोपाल में कांग्रेस के 'संगठन सृजन अभियान' की शुरुआत की थी। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद पीएम मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। राहुल गांधी ने तंज कसते हुए कहा, "ट्रंप ने एक कॉल किया और मोदी ने सरेंडर कर दिया।"

राहुल गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, "राहुल को माफी मांगनी चाहिए। उनका यह बयान दिखाता है कि वे परिपक्व नहीं हुए हैं।" यादव ने यह भी कहा कि विपक्ष के नेता का मर्यादा से बाहर जाकर बोलना दुर्भाग्यपूर्ण है। इससे राहुल गांधी की प्रतिष्ठा को नुकसान हो रहा है और यह भारतीय संस्कृति के खिलाफ है।

ये खबर भी पढ़िए... राहुल गांधी ने जूते पहनकर दी दादी इंदिरा को पुष्पांजलि, गरमाई सियासत, सीएम मोहन ने कसा तंज

कांग्रेस की रणनीति पर सीएम यादव का सवाल

सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस की रणनीति पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सांसदों ने हमेशा भारतीय सेना की बहादुरी की सराहना की है। भारतीय सेना के नेतृत्व में भारत ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया। लेकिन राहुल गांधी के बयानों से पार्टी की छवि को नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा, केवल कांग्रेस ही जानती है कि राहुल गांधी के बयानों से पार्टी को कहां लेकर जाएंगे।

ये खबर भी पढ़िए... राहुल गांधी का बड़ा बयान-जो कांग्रेसी BJP के पाले में, उन्हें हटाने की शुरुआत एमपी से करेगी कांग्रेस

ये खबर भी पढ़िए... CM मोहन यादव आज भोपाल में दिव्यांगों को देंगे नियुक्ति पत्र , जानें उनका पूरा शेड्युल

ये खबर भी पढ़िए... इंदौर लोकायुक्त का छापा : बड़वानी महिला RTO रीना किराड़े और उनका एजेंट रिश्वत में गिरफ्तार

पहले बुद्धि का सृजन करें: सीएम

सीएम मोहन यादव ने राहुल गांधी के कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के लिए मध्य प्रदेश दौरे पर तंज कसा। उन्होंने कहा, "राहुल पहले अपनी बुद्धि का सृजन करें, फिर संगठन की बात करें। यही कारण है कि जनता कांग्रेस को पसंद नहीं करती।"

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃

🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • MP News
  • सीएम मोहन यादव
  • राहुल गांधी
  • कांग्रेस
  • मोहन यादव
  • मध्य प्रदेश
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा