अब इंतजार होगा खत्म, स्लॉट के दिन ही होगा रजिस्ट्री का काम पूरा, जानें
Raj Singh | Dec 26, 2024, 08:16 IST
instent rajestri
मध्यप्रदेश में अगले तीन महीने में तत्काल रजिस्ट्री की सुविधा शुरू होने जा रही है, जिससे रजिस्ट्री प्रक्रिया और भी आसान हो जाएगी। अब रजिस्ट्री के लिए पंजीयन कार्यालय नहीं जाने की जरूरत होगी।
मध्यप्रदेश में अगले तीन महीने में तत्काल रजिस्ट्री की सुविधा शुरू होने जा रही है, जिससे रजिस्ट्री प्रक्रिया और भी आसान हो जाएगी। अब रजिस्ट्री के लिए न तो पंजीयन कार्यालय जाने की आवश्यकता होगी और न ही स्लॉट बुक करने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ेगा। जैसे ही स्लॉट बुक होगा, रजिस्ट्री तुरंत हो जाएगी। हालांकि, इसके लिए एक अतिरिक्त शुल्क भी लिया जाएगा।
गोवा, छत्तीसगढ़, कर्नाटका, महाराष्ट्र और हरियाणा में पहले से ही तत्काल रजिस्ट्री के लिए स्लॉट बुकिंग की सुविधा उपलब्ध है, लेकिन इन राज्यों में इसकी फीस बहुत अधिक होती है। मध्यप्रदेश में इस सेवा का शुल्क बहुत कम होगा, जिससे यह आम जनता के लिए अधिक सुलभ होगा।
अटल जी की प्रतिभा से प्रभावित थे नेहरू, जानें की थी कौन सी भविष्यवाणी
भोपाल के वरिष्ठ जिला पंजीयक स्वप्नेश शर्मा के अनुसार, रजिस्ट्री के लिए ऑफलाइन और ऑनलाइन वीडियो कांफ्रेंसिंग दोनों विकल्प मौजूद हैं। अब हमारा उद्देश्य यह है कि लोगों को रजिस्ट्री के लिए एक दिन का भी इंतजार न करना पड़े।
जो व्यक्ति तत्काल रजिस्ट्री के लिए स्लॉट बुक करेंगे, वे संपदा 2 पोर्टल के जरिए ऑनलाइन वीडियो कांफ्रेंसिंग से जुड़ेंगे। इस प्रक्रिया में जमीन बेचने वाले और खरीदने वाले दोनों का एक ही स्थान पर होना जरूरी होगा। उन्हें अपनी पहचान प्रमाण पत्र और आधार से जुड़े मोबाइल नंबर के साथ ओटीपी प्राप्त करना होगा। ओटीपी सत्यापित होते ही रजिस्ट्री की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
क्या होगा अतिरिक्त शुल्क?
फिलहाल, अतिरिक्त शुल्क कितना होगा, यह तय नहीं किया गया है, लेकिन अनुमान है कि यह शुल्क 3 हजार रुपए तक हो सकता है। वहीं, गोवा में तत्काल रजिस्ट्री के लिए 50 हजार रुपए से लेकर 2 लाख रुपए तक का शुल्क लिया जाता है। छत्तीसगढ़ में यह शुल्क 25 हजार रुपए है। मध्यप्रदेश में अन्य राज्यों की तुलना में शुल्क कम होगा।
कौन से राज्य हैं इसमें शामिल?
अटल जी की प्रतिभा से प्रभावित थे नेहरू, जानें की थी कौन सी भविष्यवाणी
रजिस्ट्री के लिए तीन तरीके
- पंजीयन कार्यालय से रजिस्ट्री यदि किसी को अपने जिले में रजिस्ट्री करनी हो, तो उसे एक दिन पहले पंजीयन कार्यालय से स्लॉट बुक करना होगा। इसके लिए सरकार द्वारा निर्धारित सर्विस प्रोवाइडर से बुकिंग की जाएगी। अगले दिन दोनों पक्षों को गवाहों के साथ दस्तावेज लेकर उपस्थित होना होगा।
- ऑनलाइन वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से रजिस्ट्री इसमें एक दिन पहले सर्विस प्रोवाइडर के जरिए स्लॉट बुक करना होता है, और अगले दिन तय समय पर संपदा-2 पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन जुड़ना होता है। इसमें दोनों पक्षों का एक स्थान पर उपस्थित होना जरूरी है।
- तत्काल स्लॉट के माध्यम से रजिस्ट्री इसके लिए आईजी पंजीयन कार्यालय में एक अलग सेंटर बनेगा, जहां पर तत्काल रजिस्ट्री के लिए एक टीम तैनात होगी। शुरुआत में 5 सब-रजिस्ट्रार रहेंगे, और बाद में इनकी संख्या बढ़ाई जा सकती है।
तत्काल रजिस्ट्री के फायदे
- ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग और तत्काल रजिस्ट्री: प्रक्रिया के पूरा होते ही रजिस्ट्री तुरंत हो जाएगी।
- मुफ्त में पीडीएफ प्राप्त करना: रजिस्ट्री की पीडीएफ डॉक्यूमेंट आपके मोबाइल पर तुरंत भेजी जाएगी।
पंजीयन प्रक्रिया में क्या बदलाव होगा?
जो व्यक्ति तत्काल रजिस्ट्री के लिए स्लॉट बुक करेंगे, वे संपदा 2 पोर्टल के जरिए ऑनलाइन वीडियो कांफ्रेंसिंग से जुड़ेंगे। इस प्रक्रिया में जमीन बेचने वाले और खरीदने वाले दोनों का एक ही स्थान पर होना जरूरी होगा। उन्हें अपनी पहचान प्रमाण पत्र और आधार से जुड़े मोबाइल नंबर के साथ ओटीपी प्राप्त करना होगा। ओटीपी सत्यापित होते ही रजिस्ट्री की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari