इंदौर में 20 हजार साधकों का योग, नमाज पर कैलाश विजयवर्गीय बोले- धार्मिक काम चारदीवारी में करें

Sanjay Gupta | Published:
Share
कैलाश विजयवर्गीय
कैलाश विजयवर्गीय

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को इंदौर में बीस हजार साधकों ने एक साथ योग किया। वहीं नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने नमाज को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि धार्मिक काम चारदीवारी में करिए।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून रविवार को इंदौर में गोपुर चौराहे पर बड़ा आयोजन हुआ। यह आयोजन इंदौर नगर निगम द्वारा संचालित योगमित्र अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया था।

इस कार्यक्रम में मंत्री दुर्गादास उइके, नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और महापौर पुष्यमित्र भार्गव व नागरिक शामिल हुए।

बता दें कि योग दिवस की थीम स्वस्थ आयु के लिए योग थी। महापौर ने बताया कि योग को लेकर एक योग मित्र वेबसाइट भी शुरू की है। इस पर कहां योग होता है और कौन कराता है यह जानकारी रहेगी।

भ्रामरी सामूहिक प्राणायाम का रिकॉर्ड

मुख्य आयोजन सुबह 6 बजे कॉमन योग प्रोटोकॉल के तहत सामूहिक योगाभ्यास कराया गया था। महापौर ने कहा कि 20 हजार से अधिक साधकों द्वारा सामूहिक भ्रामरी प्राणायाम कर विश्व कीर्तिमान बनाया गया है।

d40fc67e-bc8
d40fc67e-bc8


नमाज के सवाल पर बोले मंत्री विजयवर्गीय

बता दें कि मुंबई में सड़क पर योग हुआ। इस पर कांग्रेस ने कहा कि नमाज सड़क पर नहीं हो सकती है लेकिन योग हो सकता है। इस सवाल के जवाब में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि योग एक दिन होता है।

विजयवर्गीय ने बताया कि यह सामूहिक होता है। इसमें कोई वर्ग विशेष नहीं करता है। सभी लोग आते हैं। जुलूस, धार्मिक यात्रा, रथयात्रा इसमें भी सभी आते हैं ऐसे तो इन सभी पर आपत्ति लगने लगेगी।

कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि हमारे द्वारा किसी कृत्य से समाज को नुकसान और असुविधा नहीं होना चाहिए। धार्मिक काम कर रहे हैं तो अपनी चारदीवारी में करिए।

5741563d-e37
5741563d-e37


शासकीय आयोजन बास्केटबॉल कॉम्प्लेक्स में

वहीं शासकीय आयोजन बास्केटबॉल कॉम्प्लेक्स में हुआ था। इसमें केंद्रीय राज्यमंत्री दुर्गादास उइके उपस्थित रहे। साथ ही मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, सांसद शंकर लालवानी व अधिकारी भी उपस्थित हुए।

उइके ने कहा कि यह पीएम नरेंद्र मोदी की उपलब्धि है कि संयुक्त राष्ट्र ने भी योग दिवस की मान्यता दी। वर्तमान में बीपी, शुगर जैसी बीमारियां बढ़ रही हैं। इसके लिए योग करना जरूरी है।

7b1194d6-6ea
7b1194d6-6ea


ये खबरें भी पढ़िए...

International Yoga Day, वैदिक पीरियड से मॉडर्न एरा तक कैसे पहुंचा योग

जबलपुर में योग दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम मोहन यादव

सीएम मोहन यादव को जीतू पटवारी ने दी चुनौती, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने दिया जवाब

योग का प्रचार खूब पर नौकरियों में पड़ा अकाल! विश्वविद्यालयों में 50% सीटें खाली

Tags:
  • पीएम नरेंद्र मोदी
  • मंत्री कैलाश विजयवर्गीय
  • इंदौर नगर निगम
  • महापौर पुष्यमित्र भार्गव
  • सांसद शंकर लालवानी
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
  • योग दिवस
सिंहस्थ में सुरक्षा के लिए MP पुलिस का चक्रव्यूह, तैयार होंगे NSG जैसे 250 कमांडो, चप्पे-चप्पे पर रखेंगे नजर

By Aman Vaishnav

सिंहस्थ में सुरक्षा के लिए MP पुलिस का चक्रव्यूह, तैयार होंगे NSG जैसे 250 कमांडो, चप्पे-चप्पे पर रखेंगे नजर
शिवपुरी और ग्वालियर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, लाडली बहना योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि करेंगे ट्रांसफर

By Aman Vaishnav

शिवपुरी और ग्वालियर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, लाडली बहना योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि करेंगे ट्रांसफर
न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब

By Aman Vaishnav

न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?

By Aman Vaishnav

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार

By Aman Vaishnav

MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी