CM मोहन यादव के सलाहकार बनाए गए रिटायर्ड IPS ए साईं मनोहर, दिल्ली में होगी तैनाती

Sourabh Bhatnagar | Updated:
Share
ips a sai manohar cm mohan advisor
ips a sai manohar cm mohan advisor

मध्यप्रदेश के रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी ए. साईं मनोहर को नई जिम्मेदारी मिली है। एमपी सरकार ने उन्हें मुख्यमंत्री का सलाहकार नियुक्त किया है। दिल्ली में उनकी तैनाती होगी।

एमपी के रिटायर्ड आईपीएस ए साईं मनोहर को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्हें मुख्यमंत्री मोहन यादव का सलाहकार बनाया गया है। इसके लिए उनकी पदस्थापना दिल्ली में की जाएगी।

मंगलवार को हुई मध्य प्रदेश कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी के लिए रखा गया। ए साईं मनोहर सोमवार को ही एडीजी इंटेलिजेंस के पद से रिटायर हुए हैं।

अपने लंबे पुलिस करियर में उन्होंने कई अहम जिम्मेदारियां संभाली हैं। अब रिटायरमेंट के बाद भी सरकार ने उनके अनुभव को देखते हुए उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

ए साईं मनोहर के बारे में जानें

ए साईं मनोहर भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 1995 बैच के अधिकारी हैं। वे मूल रूप से आंध्र प्रदेश के रहने वाले हैं। उन्होंने मध्यप्रदेश पुलिस में कई अहम जिम्मेदारियां संभाली हैं। वे ADG इंटेलिजेंस, ADG साइबर क्राइम और भोपाल जोन के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं।

पुलिस सेवा में उनके बेहतर काम के लिए उन्हें कई सम्मान भी मिले हैं। उन्हें उत्कृष्ट और सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक और पुलिस पदक से सम्मानित किया जा चुका है।

31 अगस्त 2026 को ए साईं मनोहर पुलिस सेवा से रिटायर हो गए। उनके रिटायरमेंट के बाद ADG इंटेलिजेंस की जिम्मेदारी IPS अधिकारी अंशुमन यादव को दी गई है। अंशुमन यादव 1998 बैच के मध्यप्रदेश कैडर के IPS अधिकारी हैं।

ए साईं मनोहर की पत्नी भी भारतीय वन सेवा (IFS) की अधिकारी हैं। वे भोपाल स्थित वन भवन में प्रधान मुख्य वन संरक्षक (PCCF) के पद पर कार्यरत हैं।

ये खबरें भी पढ़ें...

भोपाल में फर्जी IPS गिरफ्तार, एक छोटी सी स्पेलिंग की गलती से खुला था राज

MP IPS Promotion: 1994 बैच के दो IPS अफसरों का DG रैंक में प्रमोशन

इंदौर में IPS ने छोड़ी नौकरी, जोन 4 के DCP सुनील मेहता के VRS को मंजूरी

पहली बार दे रहे हैं इंटरव्यू, तो जान लें इंटरव्यूअर का तरीका, ये रहीं Interview Pro Tips

Tags:
  • मुख्यमंत्री मोहन यादव
  • मध्य प्रदेश कैबिनेट बैठक
  • आईपीएस ए साईं मनोहर
जयपुर में CM भजनलाल और मंत्री राठौड़ के क्षेत्र में BJP को झटका, सांगानेर में RLP और झोटवाड़ा में कांग्रेस का बोर्ड

By Ashish Bhardwaj

जयपुर में CM भजनलाल और मंत्री राठौड़ के क्षेत्र में BJP को झटका, सांगानेर में RLP और झोटवाड़ा में कांग्रेस का बोर्ड
स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती, 20 नवंबर से आवेदन शुरू, जानें कैसे करना है अप्लाई

By VINAY VERMA

स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती, 20 नवंबर से आवेदन शुरू, जानें कैसे करना है अप्लाई
मंशा, पब्लिक व्यू और जाति की जानकारी पर कोर्ट की टिप्पणी, महेंद्रगढ़ केस में झुंझुनू के युवक को मिली अग्रिम जमानत

By Jageshwar Prasad

मंशा, पब्लिक व्यू और जाति की जानकारी पर कोर्ट की टिप्पणी, महेंद्रगढ़ केस में झुंझुनू के युवक को मिली अग्रिम जमानत
स्मार्ट सिटी की 352 करोड़ की जमीन, बिल्डर मालपानी ने टेंडर की गोपनीयता ही खोल दी, मामला पहुंचा कोर्ट

By Sanjay Gupta

स्मार्ट सिटी की 352 करोड़ की जमीन, बिल्डर मालपानी ने टेंडर की गोपनीयता ही खोल दी, मामला पहुंचा कोर्ट
आम आदमी के मकान पर हथौड़ा, पांच सितारा होटल पर मेहरबानी? नाहरगढ़ में ट्राइडेंट के निर्माण पर सवाल

By Mukesh Sharma

आम आदमी के मकान पर हथौड़ा, पांच सितारा होटल पर मेहरबानी? नाहरगढ़ में ट्राइडेंट के निर्माण पर सवाल
मेंटोर इंडिया केस: जिंदा गवाह को जांच में मृत बताया, 9 साल पुराने धोखाधड़ी मामले में पुलिस पर सवाल

By Jyoti Mahender Bhardwaj

मेंटोर इंडिया केस: जिंदा गवाह को जांच में मृत बताया, 9 साल पुराने धोखाधड़ी मामले में पुलिस पर सवाल
MPPSC ने जारी किया 2027 का परीक्षा कैलेंडर: जनवरी में पहली PSC, मई में स्पेशल PSC, 25 परीक्षाओं का शेड्यूल आया

By Sanjay Gupta

MPPSC ने जारी किया 2027 का परीक्षा कैलेंडर: जनवरी में पहली PSC, मई में स्पेशल PSC, 25 परीक्षाओं का शेड्यूल आया